Hindi Meri Shaan

मैं हिन्दी भाषा हूं | Main Hindi Bhasha Hoon

मैं हिन्दी भाषा हूं

( Main Hindi Bhasha Hoon )

मैं हिन्दी भाषा हूं,राष्ट्र कीआशा हूं।
मैं हिन्दुस्तान की पिपासा हूं।
मुझसे ही है हिन्दुस्तान की आन-बान -शान ।
मुझसे ही है किताबों की जान में जान।

मैं कवियों की कविता का श्रृंगार हूं।
मैं लेखकों की लेख की नैया पार हूं।
मैं गायकों के गीत का मिठास हूं।
दूर रहकर भी मैं सबके पास हूं।

मैं सर्व गुण संपन्न बड़ी सहज,सरल हूं।
मैं हिन्दियों के बल का बल हूं।
हर हिन्दुस्तानी मेरा गुण है गाता ।
समझते हैं सब मुझको अपना भाग्य विधाता।

संस्कृत मेरी जननी, मेरी माता है।
भाषाओं का मुकुट मुझे कहा जाता है।
बावन अक्षरों की लड़ियों से मैं सजती हूं।
कृष्ण जी की बंशी में राधा धून से मैं बजती हूं।

ईश्वर की प्रार्थना का बोल हूं मैं।
भजनों में भक्ति रस का घोल हूं मैं।
मुझसे ही होना था राष्ट्र के सारे काम- काज ।
पहनाए थे मुझे राष्ट्र भाषा के सम्मान का ताज।

मेरी लाज को बचाए रखना सबका है काम।
अंग्रेजी अपनाकर मुझे ना होने देना गुमनाम।
डर तो थोड़ा आज मुझे लग रहा है।
हिन्दी मीडियम से जो आज हर एक दूर भाग रहा है।

जो देश एक दिन विश्व गुरु ही कहा जाता था।
सारे विश्व में अपना एक अलग ही पहचान पाता था।
पहचान को उस हमेशा बनाए रखना मेरे प्यारों।
इसी प्रार्थना के साथ शुभकामनाएं हैं सबके लिए हजारों।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

मानव तन पाकर भजा न प्रभु को

Similar Posts

  • जय महाराणा प्रताप | Kavita on Maharana Pratap

    जय महाराणा प्रताप ( Jai Maharana Pratap )   हल्दीघाटी युद्ध चरम पर था स्वयं अरि काल बने राणा नर मुंडो से सटी रणभूमि जिधर निकलते महाराणा   महाराणा के बिन बोले ही अरि दल में जा घुसता चेतक पराक्रमी सवार प्रतापी राणा ओजस्वी दमकता मस्तक   ना भूख लगे ना पांव थके मेवाड़ी वीरों…

  • पर्दे के पीछे | Kavita Parde ke Peechey

    पर्दे के पीछे ( Parde ke peechey )   रंगमंच है ये सारी दुनिया पर्दे के पीछे क्या होता। दिखता है वो बिकता है मंचों पर अभिनय होता। भांति भांति किरदार लिए लाना रूप धरे जाते हैं। नाटक में डूबी दुनिया मुखौटो पे मुखोटे आते हैं। पता नहीं ऐसा लगता है कलाकार जब आते हैं।…

  • मन जीता जग जीता | Man Jeeta

    मन जीता,जग जीता ( Man jeeta jag jeeta )    मन की मुराद होत न पूरी अनन्त का है सागर, एक बाद एक की चाहत होता रहता उजागर। चंचल मन चलायमान सदैव चितवत चहुंओर, चाहत ऐसे सुवर्ण सपनें जिसका न है ओर। मन के वश में हो मानव इधर-उधर धावत है, सुख त्याग,क्लेश संजोए, समय…

  • विपदाओं के चक्रव्यूह

    विपदाओं के चक्रव्यूह   बाधाएं तो आतीं हैं, औ आगे भी आएंगी ! अविचल बढ़ो मार्ग पर अपने खुद ही मिट जाएंगी !! विकट समस्याओं के सम्मुख तुम तनिक नहीं घबराना ! बुद्धि,विवेक,धैर्य, कौशल से तुमको निजात है पाना !! विपदाओं के चक्रव्यूह से निकलोगे तुम कैसे ! आओ बतलाता हूं तुमको व्यूह रचो कुछ…

  • रंगोली | Rangoli

    रंगोली ( Rangoli )   रंगहीन सी जिंदगी में वो किसी रंगोली से कम नहीं। उदासियों के भंवर में इक मीठी बोली से कम नहीं। बदलाव की बयार लेकर आयी है वो मेरी जिंदगी में। प्यार लुटाती सदा, वो किसी हमजोली से कम नहीं। रंगहीन सी जिंदगी में वो किसी रंगोली से कम नहीं। श्वेत-श्याम…

  • मत रोको मेरा रास्ता | Josh kavita

    मत रोको मेरा रास्ता ( Mat roko mera raasta )   राहों की चट्टानों सुन लो सारे व्यवधानों सुन लो। मत रोको मेरा रास्ता मुश्किलों तूफानों सुन लो।   जोश जज्बा हौसलों से आंधियों से भीड़ जाता हूं। मंजिलों का मै एक राही हर तूफान से टकराता हूं।   हवाओं का रुख बदलना समझ ना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *