Ghazal Phir koi Khwab

फिर कोई ख़्वाब | Ghazal Phir koi Khwab

फिर कोई ख़्वाब

( Phir koi Khwab )

 

फिर कोई ख़्वाब निगाहों मे बसाने आजा
फिर मेरे घर को करीने से सजाने आजा

एक मुद्दत से तरसता हूँ तेरी सूरत को
ग़मज़दा हूँ मुझे तस्कीन दिलाने आजा

तुझको लेकर हैं परेशाँ ये दर-ओ-दीवारें
अपना हमराज़ इन्हें फिर से बनाने आजा

जिसको सुनते ही ग़म-ए-दिल को सुकूँ मिल जाये
बात कुछ ऐसी मुझे आज सुनाने आजा

जाम जो तूने पिलाये थे कभी आँखों से
फिर वही जश्न उसी तौर मनाने आजा

मैंने छेड़ी है शब-ओ-रोज़ तेरी तन्हाई
यह ही इल्ज़ाम मेरे सर पे लगाने आजा

हर तरफ़ ख़ौफ अंधेरा है मेरी आँखों में
इस अमावस में मुझे चाँद दिखाने आजा

मैं वही शख़्स हूँ जीता था जिसे देख के तू
आ मुझे अपने कलेजे से लगाने आजा

हम यक़ीनन ही किसी मोड़ पे मिल जायेंगे
बस यही आस मेरे दिल को बँधाने आजा

तोड़कर क़ल्ब को रोता है तू तन्हा साग़र
बात फिर बिगड़ी हुई आज बनाने आजा

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

https://thesahitya.com/geet-yah-aag-abhi/

Similar Posts

  • बारिश | Baarish Poem

    बारिश ( Baarish )    आई है सौ रंग सजाती और मचलती ये बारिश रिमझिम रिमझिम बूंदों से सांसों में ढलती ये बारिश। दर्द हमेशा सहकर दिल पत्थर के जैसे सख़्त हुआ सुन कर दर्द हमारा लगता आज पिघलती ये बारिश। याद हमें जब आते हैं वो उस दिन ऐसा होता है पांव दबाकर नैनो…

  • बिठा तब है मज़ा

    बिठा तब है मज़ा पास मुझको तू बिठा तब है मज़ाजाम आँखों से पिला तब है मज़ा प्यार करता है मुझे तू किस तरहबात यह खुलकर बता तब है मज़ा बज़्म में आते ही छा जाता है तूयह हुनर मुझको सिखा तब है मज़ा डस रहीं हैं मुझको यह तन्हाइयांइनसे तू आकर बचा तब है…

  • देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए

    देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए बात तो अहल-ए-ख़िरद यह भी सिखानी चाहिएहर बशर को देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए ऐ मेरे मालिक ये तेरी मेहरबानी चाहिएकाम आये सब के ऐसी ज़िंन्दगानी चाहिए दे गया मायूसियाँ फिर से समुंदर का जवाबजबकि मेरी प्यास को दो बूँद पानी चाहिए क्यों भला पकड़े हुए हो रहबरों की उँगलियाँराह…

  • पूर्ण बेटी से वो हसरत हो गई

    पूर्ण बेटी से वो हसरत हो गई   ज़र जमीं की जब वसीयत हो गई । टेढ़ी उन बेटो की नीयत हो गई ।। ठीक वालिद की तबीयत हो गई । जान को उनकी मुसीबत हो गई ।। जिस तरह औलाद खिदमत कर रही । हर किसी को देख हैरत हो गई ।। चाहते तो…

  • बहाना जो किया | Bahana jo Kiya

    बहाना जो किया ( Bahana jo Kiya ) बहाना जो किया तूने बहुत प्यारा बहाना हैमुझे तेरे बहाने को हकीकत से सजाना है आयी है जब जवानी स्वप्न आयेंगे जवानी केमुझे आगे का जीवन उन्हीं के साथ बिताना है कभी रोड़ा कभी गाली मिलेंगे रास्ते में परसफ़र रोके बिना प्रत्येक अड़चन को हटाना है हे…

  • खामोशी | Khamoshi Shayari

    खामोशी ( Khamoshi )    नहीं कुछ भी है कहने को तो ओढ़ी आज खामोशी ज़रा सुनिए तड़पते दिल की है आवाज़ खामोशी। समंदर सी है गहरी जलजले कितने समेटे है छुपाए है हज़ारों ग़म हज़ारों राज़ खामोशी। नहीं लब से कहा उसने मगर सब कुछ बयां करती वो उसका हाले दिल बदले हुए अंदाज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *