बिठा तब है मज़ा

बिठा तब है मज़ा

बिठा तब है मज़ा

पास मुझको तू बिठा तब है मज़ा
जाम आँखों से पिला तब है मज़ा

प्यार करता है मुझे तू किस तरह
बात यह खुलकर बता तब है मज़ा

बज़्म में आते ही छा जाता है तू
यह हुनर मुझको सिखा तब है मज़ा

डस रहीं हैं मुझको यह तन्हाइयां
इनसे तू आकर बचा तब है मज़ा

होश खो देता हूँ जिस को देखकर
फिर से वो जलवा दिखा तब है मज़ा

ढल रही है शाम कुछ ही देर में
मयकदा जल्दी सजा तब है मज़ा

है पड़ी ज़ंजीर साग़र पाँव में
फिर भी हो वादा वफ़ा तब है मज़ा

Vinay
कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • कितने आलोक समाये हैं | Kitne Alok

    कितने आलोक समाये हैं ( kitne alok samay hai)    तुमने जो निशिदिन आँखों में आकर अनुराग बसाये हैं हम रंग बिरंगे फूल सभी उर-उपवन के भर लाये हैं हर एक निशा में भर दूँगा सूरज की अरुणिम लाली को बाँहों में आकर तो देखो कितने आलोक समाये हैं प्रिय साथ तुम्हारा मिलने से हर…

  • तेरा इक दिवाना हूँ

    तेरा इक दिवाना हूँ तेरा इक दिवाना हूँ क़ाफ़िर नहीं हूँअसल में जो मैं हूँ वो जाहिर नहीं हूँ जुबाँ हूँ अदा-ए-फिजा हूँ फ़ना हूँयक़ीनन मैं जो हूँ क्यों आखिर नहीं हूँ जहाँ तक तिरा साथ मुझको चलूँगायुँ कुछ वक्त का मैं मुसाफ़िर नहीं हूँ लिखूँगा मैं लिखता नया ही रहूँगाथकूँ राह में ऐसा शाइर…

  • आवाज़ मिला दी मैंने | Awaaz Mila di Maine

    आवाज़ मिला दी मैंने ( Awaaz Mila di Maine ) ज़िन्दगी उसके मुताबिक ही बना दी मैंनेउसकी आवाज़ में आवाज़ मिला दी मैंने इसलिए चेहरे पे रहता है तबस्सुम मेरेदिल दुखाती थी जो वो बात भुला दी मैंने ज़िन्दगी ऐसे मुहाने पे ले आई मुझकोआग अपनी ही तमन्ना में लगा दी मैंने उनका दीदार किसी…

  • बिजलियां | Bijliyan

    बिजलियां ( Bijliyan ) किस क़दर रक़्स़ां हैं हाय बहरो-बर में बिजलियां।ख़ौफ़ बरपा कर रही हैं दिल-जिगर में बिजलियां। जिनकी हैबत से लरज़ता है बदन कोहसार का।बन्द हैं ऐसी तो मेरे ख़स के घर में बिजलियां। या ख़ुदा मेह़फ़ूज़ रखना , आशियाने को मिरे।वो गिराते फिर रहे हैं शहर भर में बिजलियां। क्या डरेंगे हम…

  • तमाम शख़्स | Tamam Shakhs

    तमाम शख़्स ( Tamam Shakhs ) तमाम शख़्स यूं तो जिंदगी में आए गएबस एक आप ही ऐसे हैं जो बुलाए गए हर उस कहानी को सुनने के तलब-गार हैं हमकि जिस कहानी में हम बेवफ़ा बताए गए के जब भी वसवसे आए हैं काटने को मुझेतुम्हारी याद के लुक़मे उन्हें खिलाए गए बहार आई…

  • दिल फ़रेब इस हंसी का क्या कहना

    दिल फ़रेब इस हंसी का क्या कहना दिल फ़रेब इस हंसी का क्या कहना।आपकी दिलकशी का क्या कहना। आपके मरमरी से क़ालिब पर।चांद की चांदनी का क्या कहना। दिल परेशान हैं गुलाबों के।आपकी नाज़ुकी का क्या कहना। लूट लेती है आन में दिल को।ह़ुस्न की कजरवी का क्या कहना। इस पे क़ुर्बान सीमो-ज़र सारे।प्यार की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *