Shiva Aarti

भोलेनाथ है मतवाला | Kavita Bholenath

भोलेनाथ है मतवाला

( Bholenath Hai Matwala )

 

औघड़ दानी शिव भोले हैं वरदानी।
भस्म रमाए बैठे शिवशंकर ध्यानी।

काशी के वासी बाबा है अविनाशी।
बम बम भोले शिवशंकर हे कैलाशी।

शिव डमरू वाले हैं बाघाम्बर धारी।
सर्पों की माला शिव महिमा है भारी।

जटा गंग साजे चंद्रमा मस्तक साजे।
शंकर गौरी संग बैठे नंदेश्वर विराजे।

त्रिनेत्र त्रिशूलधारी भोलेनाथ त्रिपुरारी।
नीलकंठ नटराज हरे शंभु पीर हमारी।

भोलेनाथ है मतवाला तांडव निराला।
महाकाल है दयालु सबका रखवाला।

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

सावन में चले शिव के द्वार | Shiv ke Dwar

Similar Posts

  • पर्यावरण चेतना | Marwadi Rachna

    पर्यावरण चेतना ( Paryavaran chetna )   बिना दरख्तां क आ धरती सूनी सूनी लागै है आसमान सूं बादळिया भी परै परै ही भागै है   आओ सगळा मिलकै रूंखड़ल्या री खैर लेवां साढ़ सावण झूमकै बरसै इंदर राजा री महर लेवां   हरी भरी हरियाळी धरती कूंचा कूंचा हरसावै है मस्त चालै भाळ मोकळी…

  • 2020 पर एक एक नजर

    2020 पर एक एक नजर   2020 था विष का थैला, कोरोना  का था बोलबाला, दुनिया में मचाया हाहाकार, घर-घर मचा दिया कोहराम, सब पर हो गया है भारी, बना दिया है सबको भिखारी, रोजी बची न रोटी,  गरीब मरे, बिन रोटी, कोरोना भैया आए, दूर-दूर सबको भगाए, पति ,पत्नी से, पिता ,पुत्र से, प्रेमी,…

  • अस्तित्व की लड़ाई | Astitva kavita

    अस्तित्व की लड़ाई ( Astitva ki ladai ) ***** सूखी टहनियों सा मैं हो गया हूं नाज़ुक हल्का और कमजोर ज्यादा ना लगाओ तुम मुझ पर अपना ज़ोर टूट जाऊंगा बन तिनका बिखर जाऊंगा तेरे किसी काम अब न आ पाऊंगा सिवाए जलावन के ले आओ माचिस और मटिया तेल खत्म कर दो सारा यह…

  • टूटते हुए परिवार-बेघर स्त्रियां

    टूटते हुए परिवार-बेघर स्त्रियां टूटते हुए परिवार की कहानी बहुत दर्दनाक है,बेघर स्त्रियों की जिंदगी बहुत मुश्किल है।वह अपने परिवार से दूर हो जाती है,और अपने बच्चों को अकेला छोड़ जाती है।उसकी जिंदगी में दर्द और पीड़ा होती है। बेघर स्त्रियों की जिंदगी बहुत संघर्षपूर्ण है,वह अपने परिवार के लिए संघर्ष करती है।लेकिन उसके संघर्ष…

  • जीवन और मृत्यु | Jeevan aur Mrityu

    ….जीवन और मृत्यु…. ( Jeevan aur mrityu )    जन्म और मृत्यु के मध्य ही तो संसार है यह उक्ति ही सर्वथा निराधार है वर्तमान तो अतीत के प्रारब्ध का सार है इसमें का कर्म ही भविष्य का द्वार है… लिप्त हो जाना ही लुप्त हो जाना है मोह मे फंसना ही उलझ जाना है…

  • दुनिया आबाद रहे | Poem Duniya Aabad Rahe

    दुनिया आबाद रहे  ( Duniya aabad rahe )    इंसानों में चरमपंथी यहाँ भी हैं वहाँ भी, फ़रिश्ते यहाँ भी हैं और वहाँ भी। जीडीपी बढ़ रही इस मुल्क की बड़ी तेजी से, हुकूमत करनेवाले यहाँ भी हैं वहाँ भी। दुनिया आबाद रहे ऐसी है हमारी सोच, ज्ञान बाँटनेवाले यहाँ भी हैं और वहाँ भी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *