Poem Duniya Aabad Rahe

दुनिया आबाद रहे | Poem Duniya Aabad Rahe

दुनिया आबाद रहे 

( Duniya aabad rahe ) 

 

इंसानों में चरमपंथी यहाँ भी हैं वहाँ भी,
फ़रिश्ते यहाँ भी हैं और वहाँ भी।
जीडीपी बढ़ रही इस मुल्क की बड़ी तेजी से,
हुकूमत करनेवाले यहाँ भी हैं वहाँ भी।

दुनिया आबाद रहे ऐसी है हमारी सोच,
ज्ञान बाँटनेवाले यहाँ भी हैं और वहाँ भी।
रोटी-दाल के लिए वो तरस रहीं अनगिनत साँसें,
वही है सबका मालिक यहाँ भी वहाँ भी।

हथियार नहीं दे पाया सुकूँ कभी भी इंशा को,
मरने के बाद दो गज कफ़न यहाँ भी वहाँ भी।
इंशा की इच्छाओं का कोई अंत नहीं,
चाहिए दो गज जमीं यहाँ भी,वहाँ भी।

बबूल बोकर कोई आम नहीं पा सका,
आम का बागान लगानेवाले यहाँ भी वहाँ भी।
बेगुनाहों का लहू बहाना कत्तई ठीक नहीं,
फातिहा पढ़नेवाले यहाँ भी हैं वहाँ भी।

लफ्ज़ ऐसी बोलो कि मुँह से फूल झरे,
रहे चहल -पहल यहाँ भी और वहाँ भी।
चबा-चबा के वो खा गए अपना ही देश,
ऐसे घाव से लोग आहत हैं यहाँ भी वहाँ भी।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

राह-ए-इश्क | Poem Rah-E-Ishq

 

Similar Posts

  • Kavita | वैश्विक तापवृद्धि

    वैश्विक तापवृद्धि ( Vaishvik Tap vridhi )   पहुँचाकर क्षति प्राकृतिक संपदा को हे मानव तुम इतना क्यों इतराते हो यह पर्यावरण तुम्हारे लिए है इसमें तुम अपने ही हाथो आग लगा कर वैश्विक   ताप   बढ़ाते   हो  ।।   जब जंगल होगा तब मंगल होगा यही समझना होगा अब सबको! पर्यावरण को दूषित करने बालों…

  • शाम के बाद | Shaam ke Baad

    शाम के बाद ( Shaam ke Baad )   हर शाम के बाद फकत अंधेरा ही नहीं होता पूनम का उजाला और प्रभात का भोर भी होता है आप बस सफर तय करते रहिए ठहर जाने पर दूरी तय नहीं होती भटक कर भी राह मिल ही जाती है लोग मिल ही जाते हैं मुकाम…

  • जल की महत्ता | Kavita Jal ki Mahtta

    जल की महत्ता ( Jal ki Mahtta ) पशु पक्षी पेंड़ और मानव, जितने प्राणी हैं थल पर, जल ही है सबका जीवन, सब आश्रित हैं जल पर, जल बिन कहीं नहीं है जीवन, चाहे कोई भी ग्रह हो, जल बॅचे तो बॅचे सब जीवन, इसलिए ही जल का संग्रह हो, जल से ही हरियाली…

  • यादों की चुभन | Yaadon ki Chubhan

    यादों की चुभन ( Yaadon ki Chubhan ) आज फिर तेरी यादों का समंदर उमड़ आया है, हर लहर ने बस तेरा ही अक्स दिखाया है। दिल जैसे टूटकर बिखर रहा हो अंदर-अंदर, तेरे बिना इस मन ने हर पल ख़ुद को पराया पाया है। हर आह में तेरा नाम ही सिसकता है, आँसुओं में…

  • बाजार | Geet bazaar

    बाजार ( Bazaar )   नफरत का बाजार गर्म है स्वार्थ की चलती आंधी। निर्धन का रखवाला राम धनवानों की होती चांदी। बिक रहे बाजार में दूल्हे मोटर कार बंगलो वाले। मांगे उंचे ओहदे वालों की संस्कार जंगलों वाले। आओ आओ जोत जलाओ कलम का जो धर्म है। नफरत का बाजार गर्म है -2  …

  • तस्वीरें | Kavita

    हर पल की यादें होती हैं “तस्बीरें” || १. हर तस्बीर कुछ कहती है ,हर तस्बीर की एक कहानी है | हर पल थमा सा लगता है ,तस्बीर उस वक्त की निसानी है | कुछ धुंधली कुछ नई सी हैं , मानो यादों की जवानी है | हर तस्बीर की अपनी अदा है , हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *