सबल- स्वस्थ हो देश

सबल- स्वस्थ हो देश।।

 

योग भगाए रोग सब, करता हमें निरोग।
तन-मन में हो ताजगी, सुखद बने संयोग।।

योग साधना जो करे, भागे उसके भूत।
आलस रहते दूर सब, तन रहता मजबूत।।

खुश रहते हर पल सदा, जीवन में वो लोग।
आत्म और परमात्म का, सदा कराते योग।।

योग करें तो रोग सब, भागे कोसों दूर।
जीवन सुखदाई बने, चमके खुशियां नूर।।

योगासन करता सदा, तन-मन को तंदुरुस्त।
बने रक्त संचार से, मांसपेशियां चुस्त।।

देता है हम सबको यही, योग दिवस सन्देश।
दूर रहे सब व्याधियां, सबल- स्वस्थ हो देश।।

योग साधना साधकर, करें शुद्ध आचार।
नेति क्रिया जब स्वस्थ हो, रहते नहीं विकार।।

Dr. Satywan  Saurabh

डॉo सत्यवान सौरभ

कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,
हरियाणा

यह भी पढ़ें :-

पापा है आधार !!

Similar Posts

  • गुरुर | Gurur

    गुरुर ( Gurur )  ( 2 )    समझ ले कोई प्रेम को हर किसी के वश की बात नही मित्रता मे भी कृष्ण जैसी सुदामा से कोई मुलाकात नही… महज ,प्रेम को ही प्रेम कह देना ये तो सांसारिक दिखावा है यादों की तड़प मे दिल रहे मगरुर यही तो गर्व से कहने का…

  • दिल तो करता है कि | Dil to Karta Hai Ki

    दिल तो करता है कि ( Dil to Karta Hai Ki ) धूप को बांध एक गठरी मेंहवा का रुख मोड़ दूं … सहरा की तपती रेत मेंपानियों की बौछार कर दूं… दिल को भींच हाथों मेंलहू हलक में उसके उतार दूं… उधड़ती बुनती ज़िंदगी कोऊन का गोला सा बना उछाल दूं… क्या कहेगा कोई,…

  • ज़िन्दगी ढूंढ ही लेगी

    ज़िन्दगी ढूंढ ही लेगी ज़िन्दगी, ढूंढ ही लेगी ।सुखों का द्वार ।खुशी की वज़ह ।सुकून की जगह ।खोया हुआ प्यार ।छूटा हुआ साथ ।मुस्कानों का हार ।बेफ़िक्र दिन रात ।अपनों का साथ ।हां, ज़िन्दगी ढूंढ लेगी । श्रीमती प्रगति दत्तअलीगढ़ उत्तर प्रदेश यह भी पढ़ें :

  • सोच की नग्नता | Soch ki Nagnata

    सोच की नग्नता ( Soch ki Nagnata )   भरी गागर में और जल भरता नहीं बदल गई हो दिशा जिसकी वो तना सीधे खड़ा रहता नहीं लाख चाहकर भी आप सोच किसी की बदल सकते नहीं मिले हो जो संस्कार गर्भ से ही युवापन के बाद उसे सुधार सकते नहीं परिवार, पड़ोस ही देता…

  • लड्डू गोपाल | Laddu Gopal

    लड्डू गोपाल ( Laddu Gopal )    ऐसी लागी नजर तुझे ओ लड्डू गोपाल सांवरे हो गए तेरे गोरे गाल लाल लाल यह काली घटाओं लट, घुंघराले तेरे बाल काली कमली वाले ने जैसे किया कमाल! तेरी तिरछी नजरिया लगे फिर भी प्यारी , तेरी टेढ़ी कमरिया पर सजे मुरली न्यारी ।। ऐसी लागी नजर…

  • आपका अपना | Aapka Apna

    आपका अपना ( Aapka Apna )    कभी-कभी उन्हें भी आजमाते रहिए जिन्हें आप दिल में रखते हैं दिमाग में तो भीड़ ही भीड़ रहती है वक्त की कसौटी पर देखना जरूरी है कि कौन होता है साथी बुरे वक्त का सही वक्त मे तो सभी अपने हैं आपका उत्तरदायित्व तो परिवार और समाज सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *