Soch ki Nagnata

सोच की नग्नता | Soch ki Nagnata

सोच की नग्नता

( Soch ki Nagnata )

 

भरी गागर में और जल भरता नहीं
बदल गई हो दिशा जिसकी
वो तना सीधे खड़ा रहता नहीं

लाख चाहकर भी आप
सोच किसी की बदल सकते नहीं
मिले हो जो संस्कार गर्भ से ही
युवापन के बाद उसे सुधार सकते नहीं

परिवार, पड़ोस ही देता है जन्म
सोच और समझ की
उम्र के बढ़ जाने पर चाहोगे विचार ऊँचे
रंगे दिमाग में और रंग चढ़ता नहीं

व्यर्थ है उम्मीद शुद्ध आचरण की
सिखाई नहीं जब शिशुकाल से
तब कर लो कितनी ही पूजा अर्चना
मांग लो आदि शक्ति या
महाकाल से

अपने स्वप्न और युवा के भविष्य को
बिगाड़ दिया है आपने ही खुद
सोचिए होगा हश्र क्या
पीढ़ियों का
भरी है सोच की न्गनता जब आपने ही

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

होली आई रे | Holi Aayi re

Similar Posts

  • वो बुटाटी धाम | Butati Dham par Kavita

    वो बुटाटी धाम ( Wo Butati Dham )   जहां पर देश-विदेश से आतें है लाखों ही नर-नार, धाम निराला है वह जिसको जानता सारा संसार। कर रहा है कई वर्षो से मानव को सहायता प्रदान, संत चतुरदास जी महाराज का मंदिर पावन द्वार।। लकवा रोगी रोग-मुक्त होकर जहां हो जातें तैयार, सात दिन रूकना…

  • चिट्ठी और संदेश

    चिट्ठी और संदेश तेरी यादें, हवाओं में सजी हैं,हर आहट में तेरी कोई कड़ी बसी है।चिट्ठी न कोई, न ही कोई पैगाम,तेरे बिना वीरान लगे ये सारा जहां तमाम। तेरे जाने का दर्द, अब भी दिल से उतरता नहीं,हर रास्ता तेरा पता पूछता है, कहीं पर भी रुकता नहीं।जाने वो कौन सा देश है, जहाँ…

  • दीवानगी | Deewangee

    दीवानगी ( Deewangee )   शराब तो नहीं पीता मैं पर रहता हूं उसके नशे में चूर हरदम वह ऐसी चीज ही लाजवाब है कि नशा उतरता ही नहीं बड़ी हसीन तो नहीं पर दीवानगी का आलम यह कि सर से पांव तक भरी मादकता से उतरती ही नहीं सोच से पूरी कायनात भी फीकी…

  • लहजा | Lehja

    लहजा ( Lehja )   ऐ जिंदगी! सीख रही हूँ जीने का लहजा थोड़ी देर तू जरा और ठहर जा हर शाम खुद को खोज रही हूँ हर रिश्ते के राज समझ रही हूँ ढलते सूरज से धीरज सीख रही हूँ तारो से झिमिलाना सिख रही हूँ ख्वाबों की मुट्ठी खोल रही हूँ धीरे धीरे…

  • अमराई बौराई

    अमराई बौराई   पीपल के पात झरे पलाश गये फूल। अब भी न आये वे क्या गये हैं भूल। गेंदे की कली कली आतप से झुलसी, पानी नित मांग रही आंगन की तुलसी, अमराई बौराई फली लगी बबूल। पीपल के पात झरे पलाश रहे फूल। काटे नहीं रात कटे गिन गिन कर तारे, कोयलिया कूक…

  • राम नाम का वृक्ष लगाओ | Ram Naam ka Vriksh

    राम नाम का वृक्ष लगाओ ( Ram naam ka vriksh lagao )    राम-नाम का वृक्ष लगाओ अपनें मन के भीतर, साफ स्वच्छ मन को रखों और प्यारा दो उत्तर। जन्म मरण तो अटल है सत्य कोई इससे न डर, फिर देखो यें जीवन तुम्हारा हो जाएगा बेहतर।। रहें सर्वदा सच के साथ चाहें कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *