चाभी

चाभी | Kavita Chabhi

चाभी

( Chabhi )

कौन कहता है ताले नहीं खुलते
केन कहता है रास्ते नहीं मिलते
चाभी खोजकर तो ज़रा देखिये
तहखाने मे उतरकर तो देखिये

हर चीज है मुहैया आपकी खातिर
हर ताज के सिक्के बरामद होंगे
कौन सी राजशाही चाहिए आपको
आपके पुरे हर मुराद होंगे

कम नहीं कुदरत के खजाने में
आपको हि बख्शी है जमाने में
मिलता है कर्म के हाथों से हि
लिखी है तारीख हर फसाने मे

समझे नहीं फर्क प्यार और प्रेम मे
खाये धोख़ा तो कहे की बेवफाई
बिका जमीर जब साबित हुआ आपका
तो देने लगे तर्कों की सफाई

बीज और जमीं हि नहीं सिंचाई भी चाहिए
फसल तो होगी हि दिखाई भी चाहिए
लुटेरों की संगत में लूट हि पाओगे तुम
टूटे हुए की संग मे टूट हि पाओगे तुम

Mohan

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

हममें राम, तुममे राम

Similar Posts

  • कविता परिवर्तन | Kavita Privartan

    कविता परिवर्तन ( Kavita Parivartan )   सोचने को मजबूर एक सोच सुबह के आठ बजे आते हुए देखा एक बेटी को शौच करते हुए नजरें मैंने घुमा ली शर्म उसे ना आए मुझे देख कहीं लज्जित ना हो जाए बना है घर पर शौचालय नहीं शादी के लिए सोना तो जोड़ा पर सुरक्षा के…

  • नेत्र ज्योति | Kavita Netra Jyoti

    नेत्र ज्योति ( Netra Jyoti ) पहला सुख निरोगी काया, वेद पुराण यश गाया। सेवा कर्म पावन जग में, नेत्र ज्योति जो दे सके। बुढ़े और बीमारी को, अंधों को लाचारों को। वक्त के मारो को, कोई सहारा जो दे सके। ऋषी मुनियों ने, साधु संतों और गुणियों ने। नेत्रदान महादान, जो दानवीर हो कर…

  • गांव की रौनक पंगत | Gaon ki Ronak Pangat

    गांव की रौनक पंगत ( Gaon ki ronak pangat )   गाँव रौशन हैं ऐसे आयोजनों से! शहरों ने ली करवट बने बाबू शहरी बुरबक! ठगे/लूटे जा रहे शरेआम मैरैज हाल में केवल तामझाम बद इंतजाम! पकड़े प्लेट रहिए खड़े कतार में रहिए बारी के अपने इंतजार में! मिल जाए तो भकोसिए खड़े खड़े कुछ…

  • प्रियवर

    प्रियवर   मेरे तन मन प्रान महान प्रियवर। प्रात:सांध्य विहान सुजान प्रियवर।।   इस असत रत सृष्टि में तुम सत्य हो, नित नवीन अनवरत पर प्राच्य हो, मेरे अंतस में तुम्हारा भान प्रियवर।।प्रात:०   ललित वीणा तार तुमसे है सुझंकृत, ये षोडस श्रृंगार तुमसे है अलंकृत, प्रेयसी का मान स्वाभिमान प्रियवर।।प्रात:०   प्रणयिका बन चरण…

  • जनता की जागरूकता आई काम | Kavita Janta ki Jagrookta

    जनता की जागरूकता आई काम ( Janta ki Jagrookta Aaee Kaam )   जाग गए हैं जाग रहे हैं वोटों को लेकर सजग हुए हैं मतदान बाद मशीन की निगरानी भी कर रहे हैं बंगाल असम चुनावों में नया ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। करीमगंज की घटना साबित करती है, जनता अब अपने वोटों…

  • अकेलापन | Kavita Akelapan

    अकेलापन ( Akelapan )   आज कल अकेलापन महसूस कर रहा हूं ना जाने क्यूं ऐसा लगा दादी की कहानी दादा जी का लाड मां की ममता ओर खोया बहुत चिढाचारी का खेल जोहड़ के किनारे रिपटना गुल्ली डंडा बेट बोल का खेल सब खो गया ईंटों से घर बनाना रेत से घर बनाना सब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *