बारिश में सीता

बारिश में सीता | Kavita Baarish me Sita

बारिश में सीता

( Baarish me Sita )

हो गई शुरू झड़ी बरसात की।
दुखिया कौन है आज,सीता सी?

पति चरण छाया से कोसों दूर।
हो रही है व्थथा से चूर-चूर।
हितैषी नहीं है,सब बेगाना।
कैसे, दूर संदेश पहुँचाना ?
ऋतु ने भी दुश्मनी मोल ले ली।
हो गई शुरू झड़ी बरसात की।

महलों की रानी वृक्ष के नीचे।
मना रही “गौरी” अँखियाँ मींचे।
घनन-घनन गरज रहे हैं बादल।
युगों सा बित रहा एक- एक पल।
आस की सब राहे बंद कर दी‌।
हो गई शुरू झड़ी बरसात की।

दुबक कर बैठ गए सभी,घर में।
विपदा छाई सीता के सर में।
खुली आसमाँ,न ही है दीवार।
रोती ,विलखती,मानती न हार।
दर्द का जहर जानकी रही पी।
हो गई शुरू झड़ी बरसात की।

विधाता ने किया है अंधकार।
हो रही बरसात मूसलाधार।
आशा की ज्योति किरण बुझा दिए।
विश्वास अटूट, आएंगे पिए।
सीता जानती ,किस विधि रही जी।
हो गई शुरू झड़ी बरसात की।

मत आए जीवन में ऐसा दिन।
रहना नहीं पड़े अपनों के बिन।
कोई सीता चुराई न जाए।
रावणत्व भाव किसी में न आए।
करुणामयी स्थिति में जानकी थी।
हो गई शुरू झड़ी बरसात की।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

मानव तन पाकर भजा न प्रभु को

Similar Posts

  • किसानों का दर्द | Kavita Kisano ka Dard

    किसानों का दर्द ( Kavita Kisano ka Dard )      देख कर फसलों की सूरत जीवित है कौन? टूटकर  बिखरा  है   हृदय तन मन है मौन   छींट  कर  बीजों  को  मैंने उम्मीद पाली, काट दिया अब हाथ जैसे यह वर्फ जाली।   कष्ट भरा किससे कहें हम अपनी कहानी, ले   गया   आशाएं  सारा…

  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा °°°°°° –> ऐपिसोड हुए 3000 अभी, आगे भी होने बांकी हैं |?|   1.निश दिन नूतन संदेशा लाते, खुद हँसते और हंसाते हैं |   अलग-अलग है कल्चर फिर भी, संग-संग रोते-गाते हैं |   गोकुल धाम केे सब हीरे-मोती, एक धागे मे पिरोये हैं |   उदासी मे खुशियां…

  • पौधे देख सुन सकते हैं | Poem on plant in Hindi

    पौधे देख सुन सकते हैं ( Paudhe dekh sun sakte hain ) *****   देख सुन और बात है करते! पौधे ! क्या आप हैं जानते ? क्या? हां ,सही सुना आपने- यह सत्य भी है भैया, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की मोनिका गागलियानों ने है साबित किया। पहले तो थे यही जानते, पौधे हंसते…

  • अटल जी | Atal Bihari Vajpayee

    अटल जी ( Atal Ji )   अटल जी ने अटल लिया, संज्ञान अटल के लिए, सफर-ए-जिंदगी किया, अपने ही वतन के लिए। 25 दिसंबर 1924 में, जन्म ग्वालियर में लिए, 16 अगस्त 2018 में, स्वर्गवास दिल्ली से हुए। देश के 10 वें प्रधानमंत्री, तीन बार भारत में रहे, हिंदी कवि और पत्रकार, प्रखर वक्ता…

  • हिन्दी बोलें हिन्दी पढ़ें

    हिन्दी बोलें हिन्दी पढ़ें तहजीब हमारी है हिंदीतस्वीर हमारी है हिंदीहर हिंदुस्तानी के रग रग में,बहती जो धार वो है हिंदी। संस्कृत से संचित है हिंदी,हर जन में बसती है हिंदी,हिन्दी का क्या मैं गुड़गान करूं,हर भाषा से प्यारी है हिन्दी। कवियों की भाषा में हिन्दी,शुक्ल की आशा है हिन्दी,हिन्दी पढ़कर मिलता है रस,भावों की…

  • श्री चरण | Shree Charan

    ” श्री चरण “ ( Shree charan )    श्री गिरिधर दीजिए , मुझे श्री चरणों में निवास । बड़ा कठिन रहा विरह तुमसे , मिलन की गिरधर तूझसे आस ।। चरण पखारे जिनके यमुना नित, जिन पर श्री राधा रानी प्रेम लुटाएँ । मीरा भक्ति करें मग्न हो जिनकी , सुदामा सा मित्र जिन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *