पौधे देख सुन सकते हैं

पौधे देख सुन सकते हैं | Poem on plant in Hindi

पौधे देख सुन सकते हैं

( Paudhe dekh sun sakte hain )

*****

 

देख सुन और बात है करते!
पौधे !
क्या आप हैं जानते ?
क्या?
हां ,सही सुना आपने-
यह सत्य भी है भैया,
यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की
मोनिका गागलियानों ने है साबित किया।
पहले तो थे यही जानते,
पौधे हंसते हैं और हैं गाते।
जगदीश चंद्र बसु ने बताया था,
शोध में सिद्ध कर दिखाया था।
अब पता चला कि ये-
देख,सुन,गिन और पहचान सकते हैं,
आपस में बात भी कर सकते हैं।
सुन हम खुश हुए-
पौधे और हम सब सजीव हैं,
कोशिकाओं के मेल से हैं बनें।
जब वे बोल सकते हैं तो-
एक दिन हम भी उनसे बात कर सकेंगे,
उनके हाल चाल ले सकेंगे;
उनकी इच्छा और पसंद पूरी करेंगे।
अभी तक ऐसा नहीं था,
जो बिल्कुल सही नहीं था।
आखिर हम सजीव आपस में बातें क्यों न करें?
अपना दुःख दर्द साझा क्यों न करें?
इस बात का था दर्द,
अब निभा पाऊंगा फर्ज!
ऐसा है विश्वास ,
जल्द ही वैज्ञानिक देंगे खुशखबरी-
है इसका आस ।
मोनिका जी ने बताया-
पौधे हमारी सोच से भी हैं स्मार्ट!
याद कर लेते हैं सबकुछ खटाक ।
शिकार करने व दुश्मन पहचानने में हैं निपुण,
ऐसे अनेक विद्यमान हैं उनमें गुण।
कीटभक्षक पौधों को दो बार जो छेड़ते हैं,
उन्हें वो कतई नहीं छोड़ते है ‌।
लताएं ध्वनि उत्सर्जित करती है,
लौटती गूंज से पता करतीं हैं;
दीवार चढ़ने लायक है या नहीं!
फिर निर्णय लेतीं हैं।
मिर्च के पौधे बेसिल पौधों के पास
जल्दी उग जाते हैं,
क्योंकि वे इन्हें कीटों से सुरक्षा दे पाते हैं।
देखा! कितने समझदार है ये पौधे?
सस्ते में नहीं करते कभी सौदे !
इनकी खासियत सुन गिरे कई मुंह औंधे!!

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

सब मौन क्यों | Poem sab maun kyon

Similar Posts

  • शाम लगभग नौ बजे | Shaam lagbhag nau Baje

    शाम लगभग नौ बजे  ( Shaam lagbhag nau baje )    एक दिन निकला सड़क पर शाम लगभग नौ बजे मैं गया कुछ दूर देखा सब्जियां कुछ थे सजे, टिमटिमाते मोमबत्ती की उजाला के तले बेंचती वह सब्जियां तन मांस जिसके थे गले। था अचंभित सोंच में कुछ जान भी मैं न सका बैठ इतनी…

  • Hindi poem on Bazaar | Hindi Kavita -बाजार

    बाजार ( Bazaar ) गहन तम में उजाले कि,क्यो मुझसे बात करते हो। अन्धेरों मे ही जब मुझसे वफा की, बात करते हो।   नही पहचान पाते हो जब मुझे, दिन के उजालों में, मोहब्बत वासना है फिर भी क्यो जज्बात कहते हो।   ये महफिल है मोहब्बत की,शंमा हर रात जलती है। सुलगते  जिस्म …

  • स्त्री मन सदा कुंवारा

    स्त्री मन सदा कुंवारा कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर अनंत मंगल धार । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, धैर्य संघर्ष जीवन सार । सृजन अठखेलियों संग, अनामिक अविरल धारा । स्त्री मन सदा कुंवारा ।। अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि पटल, स्नेहगार दया उद्गम स्थल । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक अवलंब दृष्टि सजल । आत्मसात नित्य यथार्थ बिंदु,…

  • माने से दिल मानता नहीं है!

    माने से दिल मानता नहीं है!     माने से दिल मानता नहीं है! उसके बिन कुछ चाहता नहीं है   सदा इसे प्यार चाहिए दिल ख़ुशी ग़म ये जानता नहीं है   हाँ सिर्फ़ आता दिखाना गुस्सा कि प्यार वो बोलता नहीं है   कि नफ़रतों से मुझे वो देखें मुहब्बत से देखता नहीं…

  • मैं चाहता हूं

    मैं चाहता हूं   मैं चाहता हूं तुम्हारे हृदय में दो इंच ज़मीन जहाँ तुम रख सको मुझे विरासत की तरह सम्भाल कर पीढ़ियों तक बिना गवाएँ एक इंच भी……. बस तुम इतना कर लेना ज़मीन की तरह मुझ में बोते रहना अपने प्रेम का अंकुर और देखते रहना अपलक बढ़ते हुए……!!   ? कवि : सन्दीप…

  • तिरलोकी को नाथ सांवरो | Rajasthani Bhasha Kavita

    तिरलोकी को नाथ सांवरो ( Tirloki ko Nath Sanvaro) ( राजस्थानी भाषा )   तिरलोकी को नाथ सांवरो दौड़यो दौड़यो आवैगो संकट हर सी जण का सारा विपदा दूर भगावैगो   नरसी मीरा सो भगत कठै करमा खीचड़ो ले आवै विष को प्यालो राणा भेज्यो अमरीत रस बण भा ज्यावै   नानी बाई रो भात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *