Manav tan

मानव तन पाकर भजा न प्रभु को

मानव तन पाकर भजा न प्रभु को

मानव तन पा करके,
भजा न प्रभु को जो।
यह अनमोल जीवन अपना,
वृथा ही दिया उसने खो।
मानव तन पा करके,
भजा न प्रभु को जो।

गया ठगा द्वारा ठगिनी माया के।
झूठा रंग चढ़ाया अपनी काया पे।
छोड़ फूल बीज कांटे का, लिया बो जो।
यह अनमोल जीवन अपना,
वृथा ही दिया उसने खो।
मानव तन पा करके,
भजा न प्रभु को जो।

हरि तारणहार, सब सुखों के आधार।
है इस मानव जनम के सार।
छोड़ हरि को, गया संसार का जो हो।
यह अनमोल जीवन अपना,
वृथा ही दिया उसने खो।
मानव तन पा करके,
भजा न प्रभु को जो।

भेजा है प्रभु ने संसार में तुझे।
मुक्त चौरासी से हो भजकर मुझे।
भूलकर पाठ प्रभु का गया है जो सो।
यह अनमोल जीवन अपना,
वृथा ही दिया उसने खो।
मानव तन पा करके,
भजा न प्रभु को जो।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/doa-rahi-sabki/

Similar Posts

  • अयोध्या सी पावनता | Ayodhya ki Pawanta

    अयोध्या सी पावनता ( Ayodhya ki pawanta )    अयोध्या सी पावनता,अब हर घर द्वार कलयुग अभिव्यंजना त्रेता सम, मानस पटल दिव्य राम नाम । बाईस जनवरी अद्भुत अनुपम, रामलला प्राण प्रतिष्ठा प्रणाम । सर्वत्र सरित उमंग उल्लास, आर्तभाव अनंत आस्था धार । अयोध्या सी पावनता, अब हर घर द्वार ।। निमंत्रण आमंत्रण सर्वजन, प्रभु…

  • सवाल करेंगे | Poem sawal karenge

    सवाल करेंगे ( Sawal karenge )    सुनो……! एक दिन तुम्हारे बच्चे तुम्हीं से सवाल करेंगे कि आपने कभी किसी से प्यार किया है…..? क्या जिससे प्यार किया था उसका नाम अपने होंठों पर ला पाएंगे…..? नहीं..ना…! आप नजरें झुकाने के अलावा कोई जवाब नहीं दे पाएंगे तुम बच्चों की नज़रों में उसी पल गिर…

  • दादी माँ की मन्नत | Kavita Dadi Maa ki Mannat

    दादी माँ की मन्नत ( Dadi maa ki mannat )    माॅंगी जो हमनें मन्नत एक, रखना ईश्वर हम सबको एक। यह बैर किसी से हो नही पाएं, प्रेम-भाव से रहे हम सब सारे।। जैसे गुज़रें है अब तक दिन, आगे भी गुज़रें ऐसे ही दिन। सब कुछ दिया है आपने ईश्वर, आगे भी कृपा…

  • वृंदावन | Vrindavan

    वृंदावन ( Vrindavan )   मुरली मनोहर बजाई बृंदावन में धूम मचाई राधे कृष्णा की जोड़ी बृज को प्रेम गाथा बतलाई ।। गोकुल ग्वाला कान्हा मेरा राधे बरसाने की छोरी रे नंद के आनंद भयो था बृषभान की किशोरी थी ।। एक दूजे से प्रेम था जिनको दया,करुणा कृपा सब बतलाई! न पाना ,न खोना…

  • Kavita | अनबन

    अनबन ( Anban )   ** बदल गए हो तुम बदल गए हैं हम नए एक अंदाज से अब मिल रहे हैं हम। ना रही वो कसक ना रही वो ठसक ना रहे अब बहक औपचारिकता हुई मुस्कुराहट! चहक हुई काफूर बैठे अब तो हम दूर दूर! जाने कब क्यूं कैसे चढ़ी यह सनक? मिलें…

  • हे मां रजनी

    हे मां रजनी मां रजनी सा ना कोई उपकारी l पूरा भूमंडल मां तेरा आभारी l पूरा जग तेरा वंदन करता है l नमन तुझे भगवान भास्कर भी करता है l मां समय की तू बड़ी पाबंद l नित्य अपने समय पर आती है l फैला तम की चादर थके मांदे भास्कर को ले आगोश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *