नए जगत की रीत निराली

नए जगत की रीत निराली | Kavita Naye Jagat ki Reet Nirali

नए जगत की रीत निराली

( Naye jagat ki reet nirali )

नए जगत की रीत निराली,
सुनो आज तुम धरम ज़बानी,
मौसम बदले,बदली कहानी,
विष है मीठा, अमृत कुनैनी !!

बीता बचपन, गई जवानी,
बीत गई सब बात पुरानी,
बुढ़ापे छलकी अब रवानी,
आई बनकर नूतन कहानी !!

कलयुग की है नई कहानी,
उलटी गंगा बहता पानी,
दिन में खिले रात की रानी,
नागफ़नी पर आयी लाली !!

उजले कपड़े मुख पर लाली,
मन काले, जुबान भी काली,
नकली मुख पर हँसी जाली,
सामने तारीफ़ पीछे गाली !!

बीबी करती सेवा पानी,
मन भाती पर सबको साली,
चिकनी चुपड़ी बातों वाली,
पड़ोसन लगती है मतवाली !!

मतलब की है दुनियादारी,
मन में ज्वाला आँख में पानी,
ढोंग रचा करते मनमानी,
चाहे मरती किसी की नानी !!

सच्ची बातें लगती गाली,
झूठी बातों बजती ताली,
घर की रसोई रास न आती,
बाहर खाये भर-भर थाली !!

आँखों काजल, चेहरे लाली,
मुँह में पान होठ पर लाली,
सर पर टोपी कलगी वाली,
भले ही जेब पड़ी हो खाली !!

नकली माल, पालिश खाली,
बन जाती है कीमत वाली,
बछड़ा नया तेल की मालिश,
बूढ़े बैल को मिलती गाली !!

जाने कैसी मत गई मारी,
दूध नाम पर बिकता पानी,
सब है पंडित सब है ज्ञानी,
हर कोई करता, है मनमानी !!

डी के निवातिया

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

इच्छाओं का मर जाना | Ichchaon ka Mar Jana

Similar Posts

  • पूनम का चांद | Poonam ka Chand

    पूनम का चांद ( Poonam ka chand )    आसमान का चांद आज कुछ ऐसा चमचमा रहा है मानो नहा कर चांदनी से बिल्कुल अभी आ रहा है। ए चंदा, चांदी से चमक कर चले हो किस ओर कहीं मिलने तुमसे आज आने वाला है कोई चकोर। फूलों की डाली से झांकते ऐसे लग रहे…

  • मांझा | Manjha par kavita

    मांझा ( Manjha )   मान जा रे मान जा रे माँझे अब तो जा मान गर्दन काट उड़ा रहा है क्यों लोगों की जान ? डोर न तेरी टूटती है तू साँसों को तोड़े गर्दन कटी देख बच्चों की माँ बाप सिर फोड़े तलवार है रह म्यान में मत ना सीना तान मान जा…

  • विनती सुनो गणराज | Vinti Suno Ganraj

    विनती सुनो गणराज ( Vinti Suno Ganraj )    विनती सुनो गणराज हमारे मनमंदिर में आना, हमारे मनमंदिर में आना। आशाओं का दीप जलाया, नेह भरा विश्वास , हमारे मनमंदिर में आना,हमारे मनमंदिर में आना। कारज मेरे पूर्ण करो अब, मत तरसाओ भगवान हमारे मनमंदिर में आना,हमारे मनमंदिर में आना। भूल हमारी माफ़ करो सब,…

  • मगर | Magar

    मगर ( Magar )    बेशक जिंदा हो तुम अपने भीतर जी भी लोगे हाल पर अपने किंतु, क्या जी सकोगे घर के भीतर ही ! समाज जरूरी है समाज और शहर के लोग जरूरी हैं देश और जगत का साधन जरूरी है बिना और के जीवित रहना संभव ही नहीं तब भी तुम्हारा यकीन…

  • अप्रेल फूल | एक हास्य कविता

    अप्रेल फूल ( April Fool ) कुंवारे पन से जब मैं एक दिन ऊब गया, फिल्मी माहौल में तब पूरी तरह डूब गया! बॉलीवुड का जब मुझ पर था फितूर छाया, पड़ोसन को पटाने का ख़्याल दिल में आया! मेरे घर के सामने रहती थी खूबसूरत पड़ोसन, चाहने लगा था मैं तो उसे हर पल…

  • सभ्य समाज की गाली हूँ | Sabhya Samaj ki Gaali

    सभ्य समाज की गाली हूँ  ( Sabhya samaj ki gaali hoon )   सांस रूकी तो मुर्दाबाद , सांस चली तो जिन्दाबाद ! चढ़ता नित नित सूली हूँ , मैं किस खेत की मूली हूँ  ! !   बंजारों की बस्ती में रहता हूँ , अपनी मस्ती में बहता हूँ ! जीवन की एक पहेली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *