सावन में राखी आती | Kavita Sawan Mein Rakhi Aati

सावन में राखी आती

( Sawan Mein Rakhi Aati )

हर सावन में आती राखी।
बहिना से मिलवाती राखी।
बहिन-भाई का अनोखा रिश्ता।
बना रहे ये बंधन हमेशा।।

जो भूले से भी ना भूले।
बचपन की वो सब यादे।
बहिन-भाई का अटूट प्रेम।
सब कुछ याद दिलाती राखी।।

भाई बहिन का पवित्र रिश्ता।
हर घर में खुशियां बरसाता।
बहिना सब के दिलमें बसती।
क्योकिं घर की वो है लक्ष्मी।।

मन भावन क्षण लाती राखी।
एक दूसरे की रक्षा की
याद दिलाती राखी।
वचन हमेशा याद दिलाती
बहिन भाई को ये राखी।
इसलिए हर साल ये आती
स्नेह प्यार सब का बढ़ाती।।

भैया भाभी वचन एक देना,
कभी न छोड़ोगे मातपिता को।
यही वचन है भाई मेरा
राखी का उपहार भी मेरा।
घर घर में लायेगा
ये वचन खुशियां अपरम्पार।
देखो आया बहिन भाई का,
रक्षा बंधन का त्यौहार।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

हमारा देश | Geet Hamara Desh

Similar Posts

  • ना ही इंकार ना ही इजहार | Na hi inkar na hi izhar

    ना ही इंकार ना ही इजहार ( Na hi inkar na hi izhar )   ना ही इन्कार किया और ना ही इजहार किया। तुझको आँखों में बसा कर सिर्फ इन्तजार किया। मै भटकता ही रहा शाख, से टूटे पत्तो की तरह, तुझमे भी प्यार जगे, वक्त का एतबार किया।   उम्मीदों से भरे कलश…

  • आगे से | Kavita Aage Se

    आगे से ( Aage Se ) वचन लिया हमने भइया से, कच्चे सूत के धागे से, करो हमारी रक्षा भईया, बढ़कर तुम ही आगे से, देखो डिग ना जाना भाई, तुम अपने इस वादे से, इल्ज़ाम न लेना सिर कोई, वचन निभाना आगे से, भाई-बहना के बीच भले, तकरार कोई भी हो जाए, अहंकार मत…

  • Kavita | अपना बचपन

    अपना बचपन ( Apna Bachpan )   बेटी का मुख देख सजल लोचन हो आए, रंग बिरंगा बचपन नयनों में तिर जाए । भोर सुहानी मां की डांट से आंखे मलती, शाम सुहानी पिता के स्नेह से है ढलती। सोते जागते नयनों में स्वप्निल सपने थे, भाई बहन दादा दादी संग सब अपने थे। फ्राक…

  • शोहरतों का परचम | Poem shohraton ka parcham

    शोहरतों का परचम ( Shohraton ka parcham )   कीर्ति पताका यशस्वी हो जीवन संवार लीजिए। अपनापन अनमोल बांटकर सबको प्यार कीजिए।   शोहरतों का परचम लहरे शुभ काम हमारा हो। मुस्कानों के मोती सबको बहती नेह की धारा हो।   प्रीत बगिया खिल जाए सद्भावों से जी लीजिए। दिलों में चर्चा आपकी अहमियत सबको…

  • बाल इच्छा | Baal Iccha

    बाल इच्छा  ( Baal iccha )   मय्या मोरी ! मुझको भी एक बंसी ला दो ना… चलो,मेले या फिर यहीं मँगवा दो ना; ताकि मैं भी जा बैठूँ यमुना जी के तीरे और मधुर स्वर में बजाऊँ बंसी धीरे-धीरे । मय्या ! मुझको भी प्यारी-सी गय्या ला दो ना, ले आएँ शहर से ऐसा…

  • हरा रंग | Hara Rang par Kavita

    हरा रंग ( Hara rang )    हरा रंग हरियाली का सद्भाव प्रेम खुशहाली का उत्साह पत्ता डाली का सुरभीत चमन माली का धरा मुस्कुराने लगी फिर ओढ़कर धानी चुनरिया कुदरत लहराने लगी ज्यों झूमी ब्रज में गुजरिया हरी भरी ये वसुंधरा हमारी लगती सबको प्यारी है रंग बिरंगे फूलों की महकती केसर की सी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *