बाल इच्छा | Baal Iccha

बाल इच्छा 

( Baal iccha )

 

मय्या मोरी ! मुझको भी एक बंसी ला दो ना…
चलो,मेले या फिर यहीं मँगवा दो ना;
ताकि मैं भी जा बैठूँ यमुना जी के तीरे
और मधुर स्वर में बजाऊँ बंसी धीरे-धीरे ।

मय्या ! मुझको भी प्यारी-सी गय्या ला दो ना,
ले आएँ शहर से ऐसा बाबा से कह दो ना;
फिर मैं भी जाया करूँगा गय्या चराने
और दोस्तों संग खेलूँगा बस इसी बहाने ।

मय्या ! मुझको भी माखन-मिश्री ला दो ना,
तरह-तरह के मेवे और पकवान बना दो ना;
तब मैं भी दाऊ सा बलशाली हो जा आऊँगा
और मानवता के शत्रुओं को मार गिराऊँगा ।

मय्या ! मुझको भी कान्हा से वस्त्र ला दो ना,
मुझे भी सलोने शाम की तरह सजा दो ना;
जिससे ना अखरे मुझे मेरा यह श्याम रंग
तब सभी बच्चे स्वयं आकर खेलेंगे मेरे संग ।

मय्या ! मुझको भी एक मोर मुकुट ला दो ना,
हीरे-मोतियों के आभूषण मुझे भी पहना दो ना;
तब मैं भी श्रेष्ठ जनों से आदर-मान पा सकूँ-
पढ़ा-लिखा मुझे भी कृष्णा-सा विद्वान बना दो ना ।

 

कवि :संदीप कटारिया ‘ दीप ‘

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • कान्हा इस युग में भी आना

    कान्हा इस युग में भी आना इस युग में भी आना कान्हा…, इस युग में भी आना … नहीं चाहिए मयुर पंख, न धुन बंसी मधुर बजाना … कान्हा ..इस युग में भी आना…। जगह जगह बिसात बिछाये, बैठे शकुनि घात लगाये, हाथ सुदर्शन चक्र लिए तुम चमत्कार दिखलाना…, कान्हा… साथ सुदर्शन लाना…, कान्हा ..इस…

  • क्या कविता क्या गीत | Kya Kavita Kya Geet

    क्या कविता क्या गीत ( Kya Kavita Kya Geet ) ऐसा लगता जीवन सारा, व्यर्थ गया हो बीत। क्या कविता क्या गीत। पीड़ाओं ने मुझको पाला, अभिशापों ने मुझे सम्हाला। अंधियारे भरपूर मिले हैं, अंजुरी भर मिल सका उजाला। आंख झपकते सदा किया है, सपनों ने भयभीत। क्या कविता क्या गीत। कैसा कथन कौन सी…

  • मनी प्लांट | Money Plant

    मनी प्लांट ( Money Plant )    इस मनी प्लांट के आ रहें है आज पांच सौ के नोट, सतर्क रहना मेरे भाई अब मचेगी यह लूट-खसोट। बड़ी ही किस्मत वाला है जिसने लगाया ऐसा पौध, कुछ ही दिनों में आनें लगेगा दो दो हज़ार के नोट।। ‌ कठिन वक्त में भी हंसते रहना ये…

  • गुरु नमन | Guru par kavita

    गुरु नमन ( Guru Naman )   गुरु क्या मिले जिंदगी मिल गई है। सारे जहां की खुशी मिल गई है।। अनमोल मोती भरा सिंधु सारा। दमकता सूरज गुरु भाग्य सितारा।। मिले वरदहस्त किस्मत खुल गई है। गुरु क्या मिले जिंदगी मिल गई है।। अंगुली पकड़कर रास्ता दिखलाया। दुनिया का अनुभव हमें बतलाया।। जलाया ज्ञान…

  • क्यों आत्महत्या | Kyon Aatmahatya

    क्यों आत्महत्या ( Kyon aatmahatya )    अपनी आकांक्षाओं का बोझ बच्चों पर डाल उनमें ना खोज अपनी असफलता की ग्लानि  उन्हें अपमानित करते रोज बैठा पूछो उनसे क्या चाहते अपनी पसंद के विषय क्यों उन पर थोपना  चाहते हो रुचि जिसमें होगी उनकी चुनकर सफल हो जाएगा धैर्य से रास्ता वो पा जायेगा जल…

  • छत्रपति शिवाजी महाराज | Chhatrapati Shivaji Maharaj

    छत्रपति शिवाजी महाराज! ( Chhatrapati Shivaji Maharaj )   जन्म हुआ सोलह सौ सत्ताईस में, माँ जिसकी जीजाबाई थी । शिवनेरी के उस किले में, खूब बजी बधाई थी । घर-घर दीपक जगमगा उठे, रजनी भी हुलसायी थी । क्या नारी, क्या नर, क्या बच्चे, शिवाई भी हर्षायी थी । झूम उठी थी धरती अपनी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *