अपना बचपन

Kavita | अपना बचपन

अपना बचपन

( Apna Bachpan )

 

बेटी का मुख देख सजल लोचन हो आए,
रंग बिरंगा बचपन नयनों में तिर जाए ।
भोर सुहानी मां की डांट से आंखे मलती,
शाम सुहानी पिता के स्नेह से है ढलती।
सोते जागते नयनों में स्वप्निल सपने थे,
भाई बहन दादा दादी संग सब अपने थे।
फ्राक नहींअच्छी जिद दूजी दिला दो पापा,
पेंसिल बैग में भरी किन्तु नई मंगा दो पापा।
सेहत थोड़ी नरम मातु को चिन्ता भारी,
पापा को सपने में दिखती राजकुमारी।
तितली के रंगों से भरा था मेरा बचपन,
एक कांटा नहीं चुभा था कभी भी तन।
कहते पिता भाग्य मेरा मेरी बेटी है,
गर्व मेरा मेरे प्राणों की अनुभूति है।
माता कहती अपना ही प्रतिबिंब मैं देखूं,
अपने सपने बेटी के आंखो में मैं देखूं।
एक दिवस मेरे बिन रह न पाते थे,
मेरी खुशियों में रहते उल्लासित थे।
मैं भी अपनी बेटी में निज बचपन देखूं,
अपने सपने बुनते और सच करते देखूं।।

?

रचना – सीमा मिश्रा ( शिक्षिका व कवयित्री )
स्वतंत्र लेखिका व स्तंभकार
उ.प्रा. वि.काजीखेड़ा, खजुहा, फतेहपुर

यह भी पढ़ें :

प्रेरणा | लघुकथा

 

Similar Posts

  • पुष्प की अभिलाषा | Pushp par Kavita

    पुष्प की अभिलाषा ( Pushp ki abhilasha )    मै हूँ एक छोटा सा यह फूल, निकल आता पौधे पर फूल। पहले होता में बाग व बग़ीचे, आज लगाते घर गमले बग़ीचे।। मैं एक फूल अकेला हूँ ऐसा, खिलते तोड़ लिया मुझे जाता। वन माली मुझको पानी है देता, खाद और रखवाली भी करता।। कभी-कभी…

  • निवेदन | Kavita Nivedan

    निवेदन ( Nivedan ) निवेदन है धरा से मत हो वीराना , अरदास है ईश से भूलें न कृपाना, आह्वान है आकाश सै रंग नीलिमा न बदलना, गुजारिश है बादलों से वर्षा अमृत न भूलना, आरजू है आदमी से आदिमकाल न जाना। शेखर कुमार श्रीवास्तव दरभंगा( बिहार) यह भी पढ़ें :- छोटी चीजें | Kavita…

  • घी दही संग खिचड़ी खाए

    घी दही संग खिचड़ी खाए विष्णु ने काटा असुर सिर,सिर गाड़ दिया मंदराचल परजीत सभी संक्रान्ति पर्व मनाये,रवि उत्तरार्द्ध होकर मकर जाए । चीनी की पट्टी, गुड़ का डुन्डा,तिल का लड्डू मन को भाये।कुरई में रखकर लाई चूरा,घी दही संग खिचड़ी खाये। राज्यों में अनेक नाम प्रसिद्ध,कहीं खिंचड़ी कहीं लोहड़ी तो,कही पोंगल माघी, उत्तरायण,देशवासी मकर…

  • प्राण पखेरू उड़ जाना है | Kavita pran pakheru

    प्राण पखेरू उड़ जाना है ( Pran pakheru ud jana hai )   प्राण पखेरू उड़ जाना है पिंजरा खाली कर जाना हैl रिश्ते नाते पति और बेटा बंधन तोड़ चले जाना है l कसमे वादे ईमान वफा पीछे सब रह जाना हैl मिट्टी का बना यह पुतला मिट्टी में मिल जाना हैl द्वेष भावना…

  • मैं चाहता हूं

    मैं चाहता हूं   मैं चाहता हूं तुम्हारे हृदय में दो इंच ज़मीन जहाँ तुम रख सको मुझे विरासत की तरह सम्भाल कर पीढ़ियों तक बिना गवाएँ एक इंच भी……. बस तुम इतना कर लेना ज़मीन की तरह मुझ में बोते रहना अपने प्रेम का अंकुर और देखते रहना अपलक बढ़ते हुए……!!   ? कवि : सन्दीप…

  • निजी आजादी | Niji Zindagi

    निजी आजादी ( Niji zindagi )    गलत को गलत यदि कह न सको तो गलत का साथ भी गलत ही होगा स्वयं को निर्दोष समझने से पहले अपनी भूमिका भी माननी होगी… दुनियां के उसूलों के साथ चलना स्वयं को गुलाम बना लेना है विशिष्टता मे लोग अलग कुछ नही करते ढंग ही उनका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *