Na hi inkar na hi izhar

ना ही इंकार ना ही इजहार | Na hi inkar na hi izhar

ना ही इंकार ना ही इजहार

( Na hi inkar na hi izhar )

 

ना ही इन्कार किया और ना ही इजहार किया।
तुझको आँखों में बसा कर सिर्फ इन्तजार किया।

मै भटकता ही रहा शाख, से टूटे पत्तो की तरह,
तुझमे भी प्यार जगे, वक्त का एतबार किया।

 

उम्मीदों से भरे कलश

 

उम्मीदों से भरे कलश में, पानी थोड़ा कम है।
भरते भरते जीवन बीता,फिर भी थोड़ा कम है।

पानी की चाहत में तुझको, बीता ये यौवन है।
फिर भी तृष्णा कम न हुई,लगता है थोडा कम है।

 

चेतन मन

 

चेतन मन में प्रेम प्रसून का अंकुर होना तय है।
जो मन तुझको देख ना पिघले, समझो वो निष्ठुर है।

कोमल भाव नयन से जागृति अन्तर्मन झिझोंर रहे,
शेर हृदय तुमसे मिलने को हर पल ही आतुर है।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

पर्वत पर्वत शिखर श्रृंखला | Parvat parvat shikhar shrinkhala

Similar Posts

  • अ से अ : गुरु का महत्व

    अ से अ :  गुरु का महत्व अज्ञान दूर करता गुरु है । आत्माविश्वास बढ़ाता गुरु है । इनाम को बांटता गुरु है । ईमानदारी से पाठ बोलता गुरु । उत्साह भर सकता गुरु है । ऊंच नीच भेद समझाता गुरु है । ऋषियों की कथा सुनाता गुरु है । एकाग्रता का उपाय कहता गुरु…

  • Kavita | नींद

    नींद ( Neend )   आंधी  आई काले बादल घिर  घिर कर आने लगे कहर कोरोना बरस पड़ा खतरों के मेघ मंडराने लगे     रह रह कर डर सता रहा आंखों की नींद उड़ाने को यह कैसी लहर चल पड़ी कैसा  मंजर  दिखाने को     सड़कों पर सन्नाटा छाया नींद  हराम  हुई सबकी…

  • बागबा | Bagba

    बागबा ( Bagba )    तुम तो बागबा थे तुम्हारे खिलाए हुए फूल,आज भी किए हैं गुलजार गुलशन को…. आप अपने ही लगाए कांटों की बाड़ मे कर लिए पैर जख्मी कसूर तो आप ही का था.. बदलेगी न जब तक मानसिकता आपकी संभव होगी न उन्नति कभी टटोलते हो गैर की कमियों को भूल…

  • Hindi Ghazal | Hindi Poem -कुछ बातें दर्पण से भी कर लूं

    कुछ बातें दर्पण से भी कर लूं ( kuch Baten Darpan Se Bhi Kar Loon )     कुछ बातें दर्पण से भी कर लूं शायद ख़ुद के होने का एहसास हो जाए।     समेटकर केश को जरा बांध लूं स्त्री के मर्यादाओं का आभास हो जाए।     मुद्दत हो गए निहारे ख़ुद…

  • अमेरिका को झटका | Kavita

    अमेरिका को झटका ! ( America ko jhatka ) ***** ब्रिटेन,फ्रांस और जर्मनी ने अमेरिका को झटका दिया है, ईरान पर पुनः प्रतिबंध की अमेरिकी प्रस्ताव खारिज कर दिया है। विदेशी अखबारों ने इसे हेडलाइंस बनाया है, इन देशों ने अमेरिकी दादागिरी को आईना दिखाया है। 2003 के इराक युद्ध के बाद, यह सबसे साहसी…

  • सावन फुहार | Kavita Sawan Fuhaar

    सावन फुहार ( Sawan Fuhaar ) रिमझिम जो सावन फुहार बरसी, जमीं को बुझना था फिर भी तरसी, जो बिखरीं जुल्फों मे फूटकर के, वो बूंद जैसे जमीं को तरसी, रिमझिम जो…………. हमारे हाॅथों मे हाॅथ होता, पुकार सुनकर ठहर जो जाते, बहार ऐसे न रूठ जाती, बरसते सावन का साथ पाते, अजी चमन मे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *