अफवा | Kavita Aphava

अफवा

( Aphava )

कभी तेरे लौट आने की खबर आई थी,
दिल ने उसे सच मानकर ख़ुशी मनाई थी।
पर हर बार वो एक अफवा ही निकली,
तेरी यादों से फिर दिल ने उम्मीद की लो जलाई थी।

इस अफवा में भी इक हसरत थी,
शायद कभी ये हकीकत में बदल जाए।
तेरी बातों का वो मीठा सा एहसास,
बस इसी उम्मीद से प्रेम अपने दिल को बहलाए।

अब ये दिल हर आहट पर चौंक जाता है,
शायद तू ही हो, सोचकर बहक जाता है।
पर वो अफवा ही थी, जो मस्तिष्क से खेली,
एक और रात की तन्हाई, जो दिल ने अकेले झेली।

आज डॉक्टर ने अजीब सी खुशी जताई थी,
तेरे लाए मीठे बेर देकर, तेरे आने की बात बताई थी।
इसी तरह तेरे लौटने की खबर आई थी,
दिल ने उसे सच मानकर ख़ुशी मनाई थी।

पर पता चला, वो बेर नहीं, वही कड़वी दवाई थी,
जो मेरे इस शरीर को ठीक करने के लिए मंगाई थी।
आज फिर से अफवा ने तेरे आने की झूठी उम्मीद दिलाई थी,
तेरी यादों से फिर दिल ने वही उम्मीद की लो जलाई थी।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

राहत की आहट | Rahat ki Aahat

Similar Posts

  • शबरी जीवन | Shabari Jeevan

    शबरी जीवन ( Shabari Jeevan )   शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति से ************ अवतरण भव्य भील समुदाय, मूल संज्ञा संबोधन श्रमणा । रक्त संबंध शबर जाति कारण, शबरी नाम सृष्टि पट रमणा । बाल्यकाल परिणय भील कुमार, पर विच्छेदन पशु बलि दृश विरक्ति से । शबरी जीवन धन्य हुआ, राम नवधा भक्ति…

  • हमारा पर्यावरण | Kavita Hamara Paryavaran

    हमारा पर्यावरण ( Hamara Paryavaran )   मान रखो पर्यावरण का, करो प्रण वृक्षारोपण का, तभी प्रकृति मुस्काएगी, जीवन मे खुशियाॅ लाएगी, पेंड़ पौधे फल फूल क्यारियों से, वन बाग उपवन वाटिका विभूषित हो, नदी झरने ताल समुन्दर स्वच्छ हो, हमारा पर्यावरण दूषित न हो, स्वच्छ साफ धरा रहे, कानन हरा भरा रहें, पर्वत प्रहार…

  • राम आएंगे धरा पर | Ram Aaenge Dhara Par

    राम आएंगे धरा पर ( Ram aaenge dhara par )   राम आएंगे धरा पर, सब राम के गुणगान गाओ। भगवा धर्म ध्वज हाथ ले, नभ पताका लहराओ। चलो अवध रामभक्तों, दर्श को पलके बिछाओ। दिव्य राम मंदिर पावन, भारतवासी सारे आओ। राम का कीर्तन करो, राम की महिमा सुनाओ। आराध्य श्री रामजी, श्रद्धा से…

  • रंगो का त्यौहार | Holi par Kavita in Hindi

    रंगो का त्यौहार ( Rango ka tyohar )  रंगो के पर्व पर हमको शुद्ध आत्म स्वरूप पाना हैं । नाजुक साँसो का क्या भरोसा ? पल – पल सफल बनाना हैं । आती रहेगी बाधाएं भी पथ में । हमको तनिक नहीं घबराना हैं । संसार यह झूठा सपना हैं । कोई भी यहाँ अपना…

  • वसन्त – दोहायन | Basant poem

    “वसन्त – दोहायन” ( Basant dohayan )   मेटे ऋतु सन्देश ने, सभी कठिन सन्त्रास! हुई प्रतीक्षापूर्ण और, सफल हुए आयास !!   हैअब पुष्पित औ’फलित,जन्मजन्म की प्रीत! पास अवनिके आगया, फिर वसन्त मनमीत !!   आया अब गुदगुदाता, लिए विमल अनुराग! गुन गुन करते भ्रमरसा, खोजक पुष्पपराग !!   धरा वसंती हो गई, अनुभव…

  • प्रणय उत्संग | Pranay Utsang

    प्रणय उत्संग ( Pranay Utsang )   प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव जीवन पथ अभिलाष प्रभा, आनंदिका स्पर्श अनुभूति । पर वश श्रृंगार विहार, चाल ढाल सम अरुंधति । मधुर मृदुल स्वर लहरियां, उष्ण विराम शीतल छांव । प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव ।। आचार विचार व्यवहारिकी, स्व पालन नैतिक संहिता । अवांछित संकीर्णता पटाक्षेप, सकारात्मक सोच अंकिता ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *