हालाते जिंदगी

हालाते जिंदगी | Halat-E-Zindagi

हालाते जिंदगी

( Halat-E-Zindagi )

अचानक एक ख़्याल ने,
हमें अपने में बांध लिया।
ताने-बाने बुनती जिजिविकाओं,
ज़िंदगी के हालातो से
रूबरू कराने के प्रयास ने हमें,
उस मोड़ पर
न जाने कितने बरसों
पीछे ले जाकर छोड़ दिया।
और फिर हां फिर
एक-एक चेहरा
शतरंज के मोहरे सा
मानस पटल पर अपनी,
मौजूदगी स्थापित करने की,
होड़ में शामिल,
होने स्वयं को
बाध्य करने लगा।।
गिनाये जाते नहीं,
उंगलियों में नाम
उन लोगों के हां उन लोगों के
जिन्होंने——–
मुझे जन्म लेते देखा
मेरा बचपन, जवानी
और
बढ़ती उम्र की
रवानी भी देखी।
वक्त के मेरे हर उतार-चढ़ाव को
भी देखा
प्रीत की गलियां
साजन का अंगना
ममत्व से ओत-प्रोत
मेरी ममता —— भी।
और फिर वही लोग
जो बच चुके होंगे
अपनी ज़िंदगी की
बाकी सांसों को पूरा करने से।
शायद हांशायद
मेरे चेहरे की झुर्रियां,
बालों का चांदी सा चमकता
किसी बीमारी से
शरीर का दुर्लभ होना भी देखेंगे
और फिर——
अंत में मेरी मौत?
यह मृत्यु कभी भी
किसी भी उम्रकी
मोहताज नहीं।
कभी भी आ सकती है।
इसको भी देखेंगे,
पर हां पर देखो जरा
समझो जरा
कि
इस जन्म से मृत्यु के बीच
का जो दौर रहा
उसमें मेरी स्वयं की,
अधूरी ख़्वाहिशें, नाकाम हसरतें
तमन्नाओं आरजूओं जनाजा,
दर्द ओ ग़म ,तनहाई,
का था —–
वो सब तो बयान के बाहर है।
या ये सब किसी को समझा
ही नहीं
यह किसी ने समझना ही नहीं चाहा
या फिर जानकर अन्जान बने सब,
ज़िंदगी के हर रिश्तों के,
मायन सबने समझाएं,
पर हक़ीक़त, पर सबने
पर्दा ही पड़ा रहने दिया,
हालाते जिंदगी कैसे गुजारी,
ये ना जान पाया कोई।
ये ना समझ पाया कोई।।

Dr. Priyanka Soni

डॉ. प्रियंका सोनी “प्रीत”

जलगांव

यह भी पढ़ें :-

नहीं ह्रदय स्वीकार | Nahi Hriday Swikar

Similar Posts

  • नंदलाल आयो रे बधाई | Geet

    नंदलाल आयो रे बधाई ( Nandlal aayo re badhai )   आई आई शुभ घड़ी आई, वृंदावन धाम रे। यशोदा घर बजे शहनाई, कन्हैया नाम रे।   लीलाधारी नटखट कान्हो, नंद घर आयो। राधा संग गोपिया नाची, कान्हो मुरली मधुर बजायो।   गोकुल में बंटे मिठाई, दे रहे सब जन खूब बधाई। आयो माधव मुरली…

  • बेटी की अभिलाषा | Beti ki abhilasha par kavita

    बेटी की अभिलाषा ( Beti ki abhilasha )  मां! मुझे गुरूकुल से न हटा, साफ-साफ बता? बात है क्या? यूं आंखें न चुरा! मैं अभी पढ़ना चाहती हूं, आगे बढ़ना चाहती हूं। किसी से नहीं हूं कम, रोको न मेरे कदम; तू देखी हो मेरा दम। आरंभ से अभी तक सर्वप्रथम ही आई हूं, न…

  • बाल मजदूरी | Bal majdoori par kavita

    बाल मजदूरी ( Bal majdoori )     खुद असमर्थ बनकर बच्चों से कराते मजदूरी। अगर कोई उठाये सवाल कहते यह हमारी मजबूरी।   बच्चे न माने तो  दिखाए चाकू छुरी। उनके उज्जवल भविष्य से खिलवाड़ कर कराते उनसे बाल मजदूरी।   जिन हाथों में कलम होनी चाहिए हे ! प्रभु कैसी है लाचारी? क्यो…

  • हनुमान जन्मोत्सव | Kavita Hanuman Janmotsav

    हनुमान जन्मोत्सव ( Hanuman Janmotsav ) तुम ज्ञान- गुण – सागर हो श्रीराम की रक्षा के लिये जीवन का सर्वस्व मिटाकर तुमने युध्द में अपने कौशल्य से लंका – दहन किया . तुम्हारी जागृत मूर्ति को मैं प्रणाम करता हूं कि तुम्हारा नाम लेते ही शत्रु -नाश दुर्भाग्य -दूर और प्रेत-मुक्ति हो जाती है ….

  • बिखरा बिखरा |  Suneet Sood Grover Poetry

    बिखरा बिखरा ( Bikhara bikhara )   बिखरा बिखरा कतरा कतरा इधर उधर से जो मैं सहेजती हूँ संजोती हूँ   हवा का इक झोंका फिर उसे बिखरने को कर देता है मजबूर   दो हाथों में कभी आगोश में तो कभी दामन के पल्लू में   फिर उसे बचाती हूँ समेटती हूँ बाँध कर…

  • लगाव | Lagaav

    लगाव ( Lagaav )   यदि आप अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध करते हुए किसी पर अपना अधिकार जमाना चाहते हैं या रुआब में उसे दबाना चाहते हैं तो निश्चय ही वह झुक जाएगा कर देगा स्वीकार्य आपको किंतु आपको अपनापन नहीं दे पाएगा लगाव की डोर से बंध नहीं पाएगा सम्मान खरीद कर मांग कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *