Kavita Kitaben
Kavita Kitaben

किताबें

( Kitaben )

 

ज्ञान का अनमोल भंडार किताबें।
सदियों से सुरक्षित रखी गई किताबें।
वेद, पुराण, उपनिषद, प्राचीनतम ग्रंथ हमारे।
हमारी धर्म संस्कृति के वाहक।
किताबों ने हम तक सुरक्षित पहुॅंचाए।
फैलाया ज्ञान प्रकाश चंहुदिस।।

गीता, रामायण ,महाभारत जैसे महान ग्रंथ,
सदियों पहले लिखे गए थे।
किताबों ने ही, हमें ज्ञान कराया इनका।
ये मार्गदर्शन जीवन का करते।।

किताबें ही हैं, जिनका अध्ययन कर,
हम शिक्षक, डॉक्टर ,वकील,इंजीनियर बन पाए।
उच्च शिक्षा प्राप्त कर,
देश विकास में अग्रसर हुए।
परिवार, समाज ,देश की प्रगति में,
किताबों का योगदान, सर्वोपरि है।
हर समस्या का समाधान,
देतीं हमें किताबें।।

चंद्रकला भरतिया
नागपुर महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें :-

संकटमोचन हनुमान | Kavita Sankatmochan Hanuman

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here