माता-पिता और हम

माता-पिता और हम

माता-पिता और हम

 

->पिता जडें-माँ वृक्ष, तो हम फल फूल पत्ते हैं ||

1.लंम्बा रास्ता-लंम्बा सफर, मुसाफिर हम कच्चे हैं |
नहीं है अनुभव नई राहों का, अभी तो हम बच्चे हैं |
चले अकेले बिना तजुर्बे, पग-पग मे बस धक्के हैं |
पिता रास्ता-माँ सफर है, तो हम मुसाफिर अच्छे हैं |

–>पिता जडें-माँ वृक्ष, तो हम फल फूल पत्ते हैं ||

2.करते मेहनत मिलती वेतन, चलता घर-परिवार है |
घर में खुशहाली आती,मिलते सब अधिकार हैं |
जो चाहे सब मिलता है,हम पर कितने उपकार हैं |
पिता मेहनत माँ वेतन है,तो हम खुशियाँ अपार हैं |

–>पिता जडें-माँ वृक्ष,तो हम फल फूल पत्ते हैं ||

3.नदियाँ लंम्बी नीर लवालव,प्यासों की अभिलाषा है |
जीव-जन्तु-धरती-कृषि-प्राणी,सब को पानी की आशा है |
जहाँ नहीं जल सब सूना है,फैली चारो तरफ निराशा है |
पिता नदी और माँ जल है,तो हम जल की परिभाँषा हैं |

–>पिता जडें-माँ वृक्ष,तो हम फल फूल पत्ते हैं ||

4.भव्य शिवालय सुन्दर मूरत,भक्तों की भीड अपार है |
खडे पंक्ति मे करें प्रतीक्षा,दर्शन की धुन सबार है |
हुए अलौकिक दर्शन मन में,खुशियों का भंण्डार है |
पिता शिवालय माँ मूरत है,तो हम भक्तों की कतार हैं |

–>पिता जडें-माँ वृक्ष,तो हम फल फूल पत्ते हैं ||

?

लेखक:  सुदीश भारतवासी

नोट=> जड़ो के बिना वृक्ष नहीं,वृक्ष के बिना फल फूल पत्ते नहीं |यहीं कहानी हमारे जीवन की है | जिन्होने आपको इस खूबसूरत दुनियां से अवगत कराया, इस दुनियां की हर अच्छाई-बुराई से अवगत कराया, जिन्होने ईश्वर से अवगत कराया | आपके लिए तो आपके पिता ही देव,आपकी माता ही देवी हैं |इसलिए माता-पिता का हमेशा सम्मान करें | आप खुद अच्छी समझ (सोच) के मालिक हैं |?|

 

यह भी पढ़ें :

https://thesahitya.com/taarak-mehata-ka-ulta-chashma-kavita/

 

Similar Posts

  • स्वप्न | Swapan

    स्वप्न ( Swapan )    घरों से दूर होते तो कोई बात न होती हम तो आज दिलों से ही दूर जा रहे हैं ललक तो सभी को है कुछ कर गुजरने की मगर करना है क्या सही,ये ही भूले जा रहे हैं समझ बैठे हैं खुद को ही ,अफलातून हम जीत की होड़ मे,बुजुर्ग…

  • यह पांव की पाजेब | Pajeb par kavita

    यह पांव की पाजेब ( Yeh paon ki pajeb )      ख़ूबसूरती बढ़ा देती है यह पांव की पाजेब, ध्यान सब का हटा देती जब बजती पाजेब। यह भी मुख्य श्रृंगार है विश्व में हर नारी का, खरीददारी में ‌खाली हो जाती मर्द की ज़ेब।।   नयी-नवेंली दुल्हन इससें शरमाती इठलाती, दूर दूर तक…

  • नारी : एक स्याह पक्ष ! ( दोहे )

    नारी : एक स्याह पक्ष ! ( मंजूर के दोहे ) ******* १) नारी नारी सब करें, किसी की यह न होय। उद्देश्य पूर्ति ज्यों भयो, पहचाने ना कोय।। २) नारी सम ना दुष्ट कोई, होवे विष की खान। दयी लयी कुछ निपट लो,संकट डाल न जान।। ३) त्रिया चरित्र की ये धनी,करें न कभी…

  • चल छोड़ दे दारू | Kavita chal chhod de daru

    चल छोड़ दे दारू ( Chal chhod de daru )   चल छोड़ दे दारू जरा तू फोड़ दे बोतल। मत लड़खड़ा प्यारे संभल संभल के चल। करना है नशा तो कर जरा तू स्वाभिमान का। धरती का लाल सपूत अन्नदाता किसान सा। अभिमान का त्याग करके संभाल अपनों को। शुभ कर्म कर संसार में…

  • Neend par Kavita | नींद नहीं आसां

    नींद नहीं आसां ( Neend Nahi Aasan ) चीज नई नहीं है, सहज भी नहीं है। बमुश्किल आती है, मेहनतकशों को लुभाती है। आरामतलबों को रूलाती है, बमुश्किल उन्हें आती है; अनिद्रा रोगी बनाती है। खाते औषधि दिन रात, फिर भी बनती नहीं बात। बद से बदतर जब होते हालात- तो निकलते सुबह सैर पर,…

  • फुरसत मिली | Poem fursat mili

    फुरसत मिली ( Fursat mili )   फुरसत मिली, पढ़ लूं तहरीरें लिखी जो पानियों ने पानी पर सुना है जनमों से सब्र लिये बहता है कोई आबशार किसी के लिये कहीं पर बरसता अब्र, गीली ज़मीं, पर प्यास लिये मेरा मन, पानी, पानी बहता दरिया शायद मेरे लिये यहीं पर…. उफ़ुक उधर भी था,…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *