मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा

मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा

मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा


जलता सदा तम से जंग के लिये
रात बढ़ती रही बात गढ़ती रही
जिंदगानी कटी रोशनी के लिए
इस कदर यूँ ना हमसे नफरत करो
हम भी परछाई है इस वतन के लिए
सत्य की परख असत्य की हर खनक
जलाती बुझाती रही नई रोशनी के लिए
अज्ञानी हूँ सोचता समझता भी नही
दिल मचलता सदा अंतिमजन खुशी के लिए
हर भूख भी मिट गई प्यास भी मर गई
होना है रोशन मुस्कराती किरण के लिए
जब से चेहरे पर चेहरे हुए नकबपोश है
गिरगिटी जमघट जमा खूनी अमन के लिए
सूखी हर थाली हुई हर जेब खाली
रोटी बदनसीब हुई पेट की अगन के लिये
आंधी बवंडर आते रहँगे सदा
टिमटिमाता मिलूंगा मानवता धर्म के लिए
ना बुझा हूं अभी कर लो कोशिश यूँ ही
लड़खड़ाकर फिर फिर जलूँ रोशनी के लिए
कंटक पथ राह घनघोर अंध
हर जतन मैं करूंगा न्याय यज्ञ के लिए
दीपक का कर्म पथ तम से बेखोफ लड़
दीपक हूँ जलूँगा सदा सद नमन के लिये
अंतिम घर हो उजाला हो असत का शमन
दुआ मांगता सदा अमन के चमन के लिए

डाक्टर दीपक गोस्वामी मथुरा
उत्तरप्रदेश ,भारत

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • दलित की यथार्थ वेदनाविदा

    दलित की यथार्थ वेदनाविदा घर की खिन्नता को मिटाऊँ,या समाज की उन्नति जताऊँ lक्यूँ भूल गए है हम ,एक डाल के फूल है हम lक्लेश से व्याकुलता तक ,साहित्य से समाज तक lदलित की गति अम्बेडकर जी है ,तो दलित की यति वाल्मीकि जी है l न भूलूँ गत अनुभव ,न छोडूँ अस्त भव lसाँझा…

  • जीवन का आनंद (दोहे)

    जीवन का आनंद **** (मंजूर के दोहे) १) उठाओ पल पल जग में, जीवन का आनंद। चिंता व्यर्थ की त्यागें, रहें सदा सानंद।।   २) खुशी खुशी जो बीत गए,क्षण वही अमृत जान। बिना पक्ष और भेद किए,आओ सबके काम।।   ३) यह आनंद जीवन का, कस्तूरी के समान। साथ रहे व संग चले, कठिन…

  • चुनाव परिणाम बिहार का!

    चुनाव परिणाम बिहार का! ******* चुनाव परिणाम बिहार का रूला रहा है थका रहा है हंसा रहा है धीरे धीरे आ रहा है काफी वक्त लगा रहा है टीवी वाला अपना टीआरपी बढ़ा रहा है उनको मजा भी बहुत आ रहा है चाहते हैं कुछ और लंबा खींचे गणना ताकि उनकी आमदनी होती रहे चुनाव…

  • जुदाई | Judaai

    जुदाई ( Judaai )    धड़कने कभी ह्रदय से जुदा नहीं हो सकती है। परदेसी पिया जुदाई सहन नहीं हो सकती है। पलक बिछाए नयना बैठे नजरे राहें तकती है। अधर गुलाबी प्रीत बरसे पांव पायल बजती है। परदेसी पिया जुदाई काले केश घटाएं घिरती बूंदे बरसात सताती है। मन का मीत पिया परदेसी याद…

  • लहजा | Lehja

    लहजा ( Lehja )   ऐ जिंदगी! सीख रही हूँ जीने का लहजा थोड़ी देर तू जरा और ठहर जा हर शाम खुद को खोज रही हूँ हर रिश्ते के राज समझ रही हूँ ढलते सूरज से धीरज सीख रही हूँ तारो से झिमिलाना सिख रही हूँ ख्वाबों की मुट्ठी खोल रही हूँ धीरे धीरे…

  • ऐ दर्द | E- Dard

    ऐ दर्द ( E – Dard )  ऐ दर्द…. कुछ तो कम कर, मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ….. खुशिया छोड चुका हूँ, गम निचोड चुका हूँ । आँखो मे तुमको भर कर, यही बात कहा है। ऐ दर्द… कुछ तो कम कर, मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ…. है राज बहुत गहरा, वो दिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *