Kabhi to Dekh

कभी तो देख | Kabhi to Dekh

कभी तो देख

( Kabhi to Dekh )

नकाब जब हटे ज़रा नज़र झुकी-झुकी मिले
कभी तो देख इक नज़र के लुत्फ़-ए-मयकशी मिले

सितारे चाँद चाहिए न चाँदनी भी अब हमें
फ़क़त है इश्क़ की ही ख़्वाहिशें ये बंदगी मिले

सितम हज़ार करते हैं दिलों जाँ पे सभी यहाँ
जिसे बता दूँ दास्ताँ कोई तो आदमी मिले

नज़र से तो गुज़र गए हजारों लोग ही मगर
मगर न मेहरबाँ कोई फ़क़त ये बेरुख़ी मिले

फ़रेब ही फ़रेब हैं ग़मों की भी है इंतिहा
जिगर ये ज़ार-ज़ार है कहीं कोई ख़ुशी मिले

क़दम-क़दम पे मुश्किलें लिखीं मेरे नसीब में
सियाह रात में दुआ करो कि रौशनी मिले

जवाँ है दिल जवाँ हैं धड़कने भी आरज़ू जवाँ
है इल्तिजा मेरी कि आपसे ही आशिक़ी मिले

तुम्हीं ख़याल हो सनम तुम्हीं हो मौसिक़ी मेरी
तुम्हीं से मेरा है सुख़न तुम्हीं से शायरी मिले

है बेक़रार दिल को बस तेरा ही इंतज़ार अब
के हो विसाल-ए-यार दिल को तेरी दिलबरी मिले

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • ग़ज़ल सम्राट विनय साग़र जी

    विनय साग़र जी वही उस्ताद हैं मेरे ग़ज़ल लेखक विनय साग़रजिन्हें है जानती दुनिया ग़ज़ल सम्राट साग़र जी हमारी भी ग़ज़ल की तो करें इस्लाह साग़र जीउसी पथ पर सदा चलता करें जो चाह साग़र जी बड़ा अनभिज्ञ हूँ मैं है नहीं कुछ ज्ञान भी मुझकोमगर हर पथ की बतलाते मुझे हैं थाह साग़र जी…

  • कितना है प्यार | Kitna Hai Pyar

    कितना है प्यार ( Kitana Hai Pyar ) कितना है प्यार याद दिलाने की देर हैयानी कि दूर यार से जाने की देर है इक राज़ को तमाशा बनाने में कितनी देरअपने से दूसरे को बताने की देर है इतना तुनक-मिज़ाज हूँ कमरा भी हर तरफ़बिखरा हुआ मिलेगा सजाने की देर है अर्ज़ो-समा का हो…

  • सुनाई देगी तुझे मेरी सिसकियाँ | Siskiyaan Shayari

    सुनाई देगी तुझे मेरी सिसकियाँ ( Sunai degi tujhe meri siskiyaan )    है प्यार देख लो दोनों के दर्मियाँ अब भी उसी के नाम पे रुकती हैं हिचकियाँ अब भी कभी छुपा के दी तुमने मुझे किताबों में रखी हैं मैंने वो महफ़ूज चिट्ठियाँ अब भी क़ुबूल होगी कभी तो दुआ ख़ुदा के दर…

  • बेमानी | Bemani

    बेमानी ( Bemani )   हक़ीक़त दिलों की यहाँ किसने जानी है, गहराई जितनी उतनी उलझी कहानी है। अक्सर सूरत में छिप जाते है किरदार वरन हर मुस्कुराते चेहरे की आँख में पानी है। अपने ही किस्से में मशगूल रहे इस कदर एहसासों की अनकही बातें किसने जानी है। हरी हो टहनी तो सह लेती…

  • साथ के पल | Ghazal Saath ke Pal

    साथ के पल ( Saath ke Pal )   आज भी याद है तुमसे पहली मुलाकात के पल, कितने ख़ूबसूरत थे, वो मेरे तुम्हारे साथ के पल, थका-हारा जब लौटा करता था आशियाने पे मैं, तुम्हारी मासूम मुस्कुराहट भूला देती दर्द के पल, मेरे दिल की शहज़ादी तेरा दामन भर दूँ फूलों से, लम्हा-लम्हा करवट…

  • गए वो दिन | Gaye Woh Din

    गए वो दिन ( Gaye Woh Din)    अजब इस दौर में हमने शरीफों का चलन देखा I डुबो के हाथ खूं में फिर बदलते पैरहन देखा II हुई बर्बाद कश्ती जो ,वजह है ना-ख़ुदा खुद ही I उजड़ता बाग़बाँ के सामने ही ये चमन देखा II किया था नाज़ जब कहते, मिरी हर शै…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *