Ab Lagega Star Tumhare

अब लगेगा स्टार तुम्हारे | Ab Lagega Star Tumhare

अब लगेगा स्टार तुम्हारे

( Ab Lagega Star Tumhare )

रख हौंसला वीर जवान ग़म के दिन गुज़र जाएंगे,
ख़तरो के मंडराते हुए यह बादल भी टल जाएंगे।

पसीना बहाना रक्त बचाना अच्छे दिन भी आएंगे,
जब लगेगा स्टार तुम्हारे लोग तालियां बजाएंगे।।

इन ऑंसुओं को पीते पीते तुमने वर्षों गुज़ार दिए,
बस बहुत हो गयी नौकरी फिर भी करते ही गए।

देश के कोने-कोने की बटालियन में रहते हो तुम,
भगवान विश्वकर्मा का पूजा-पाठ करते ही गए।।

एक पेड़ माॅं के नाम लगाना सभी को बताना तुम,
आत्मविश्वास की भरके हुॅंकार बीड़ा उठाना तुम।

रखना तू तलवार हाथ में अंडर कमांड रहना तुम,
घाव मत करना जीवो को पेड़ पौधे बचाना तुम।।

तुम्हारे राह में जो अन्धेरा था वो सब दूर हो गया,
ये सुनहरी किरणें लायी है अब सबके लिए नया।

चलेचल राही कर्मपथ पर एएसआई बन जायेगा,
वक्त का सदुपयोग कर अब ये शोहरत पा गया।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय

अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • चौखट | Chaukhat Kavita

    चौखट ( Chaukhat ) *** घर के बीचों-बीच खड़ा, मजबूती से अड़ा। आते जाते लोग रौंदते, चप्पल जूते भी हैं घिसते; ‘चौखट’ उसे हैं कहते । घरवालों की मान का रक्षक ‘चौखट’ लोक लाज की रखवाली और – है मर्यादा का सूचक! ‘चौखट’ सुनकर कितने गाली, ताने, रक्षा करे, न बनाए बहाने ! धूप ,…

  • अद्भुत आता चैत्रमास | Chaitra Mass par Kavita

    अद्भुत आता चैत्रमास ( Adbhut aata chaitra maas )   हिंदूवर्ष का प्रथम मास यह नववर्ष का आगाज है। अद्भुत आता चैत्रमास जब उमंग भरा सरताज हैं। नव दुर्गा नवरात्रि पूजन से भक्ति के दीप जलाते हैं। रामचंद्र का राजतिलक को रामनवमी हम मनाते हैं। व्यापारिक लेखा-जोखा मंगलकारी होते शुभ काज। वसंत ऋतु छाई रहती…

  • आओ खोलें मन की तहें | Mann ki Tahen

    आओ खोलें मन की तहें ( Aao khole mann ki tahen )    आओ खोले मन की तहें कुछ सुने कुछ कहें खोल दे गांठे हम भी दर्द मन के जो दबे रहे इक दूजे के दुख बांटे पीर मन की सब कहे अंतर्मन में व्यथा दबाए चिंताओं में क्यों रहे सुख-दुख धूप छांव से…

  • सबकी इच्छा पूर्ति मुश्किल है

    सबकी इच्छा पूर्ति मुश्किल है ******** बढ़ती चाहतों ने जिंदगी को दुश्वारियों से भर दिया है बहुत कुछ किया है बहुत कुछ दिया है पर सुनने को बस यही मिला है! क्या किया है? क्या किया है? सुन आत्मा तक रो दिया है, बेचैन हो- आसमां से अर्ज किया है। कुछ और नेमतों से नवाज़…

  • घूंघट

    घूंघट सतरंगी रश्मियों सा आकाश होगा। घूंघट का पट खुलेगा तो प्रकाश होगा।। मीन जल के बीच करत कलोल जो है, नैन के गोलक अमोलक लोल जो हैं, कनक कामिनि अचिद मिथ्याभास होगा।। घूंघट ० सप्तफेरी हुयी तब घूंघट मिली है, कितने झंझावात आये न हिली है, घूंघट के पट झीन न कर नाश होगा।।…

  • हकीकत | Haqeeqat

    हकीकत ( Haqeeqat )   सजाने लगे हैं घर, फूल कागज के अब किसी भी चमन में रवानी नही है बुझे बुझे से हैं जज्बात दिलों के सभी अब किसी भी दिलों में जवानी नहीं है बन गया है शौक, खेल मुहब्बत का भीतर किसी को दिली लगाव नहीं है इल्म भी वफा के अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *