Yaad Rahega

याद रहेगा | Yaad Rahega

याद रहेगा

( Yaad Rahega )

गुज़रा जहाँ बचपन वो मकाँ याद रहेगा
हमको वो मुहब्बत का जहाँ याद रहेगा

नायाब जो इक़रार किया इश्क़ का तुमने
इन आँखों को हरदम वही हाँ याद रहेगा

इस शह्र ने दी है हमें दो वक़्त की रोटी
या रब ये मेरा रोज़ी – रसाँ याद रहेगा

हम भूल भी जाएँगे मुहब्बत के मिले पल
पर हमको जुदाई का समाँ याद रहेगा

ग़ालिब न यहाँ मीर सा अब कोई सुख़नवर
उनका हमें अंदाज़ -ए-बयाँ याद रहेगा

अब भूल न सकते कभी ज़ालिम के सितम को
जो ग़म मिला दुनिया से गिराँ याद रहेगा

ये आह-ओ-फ़ुग़ाँ इश्क़ की सौग़ात है मीना
ये दर्द हमेशा ही मियाँ याद रहेगा

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • कल तक उठा रहे थे जफ़ाओं पे जो सवाल | Zafaon pe Jo Sawal

    कल तक उठा रहे थे जफ़ाओं पे जो सवाल! ( Kal tak utha rahe the zafaon pe jo sawal )   कल तक उठा रहे थे,जफ़ाओं पे जो सवाल ! हैं सामने खुद उनकी वफ़ाओं के ही अमाल !!१ इस पर कहीं हैरत जदा, फिर भी नहीं कोई पहले भी पेश कर चुके हैं वे…

  • मुहब्बत में इशारे बोलते हैं | Muhabbat mein

     मुहब्बत में इशारे बोलते हैं ( Muhabbat mein ishare bolte hain )   फ़लक से चाँद तारे बोलते हैं मुहब्बत में इशारे बोलते हैं तुम्हीं ने रौनक़े बख़्शी हैं इनको यहाँ के सब नज़ारे बोलते हैं बहुत गहरा है उल्फ़त का समुंदर मुसाफिर से किनारे बोलते हैं बहुत मुश्किल सफ़र है ज़िन्दगी का थके हारे…

  • चाहता हूँ | Chahta Hoon

    चाहता हूँ ( Chahta Hoon ) माँग तेरी मैं सज़ाना चाहता हूँहाँ तुझे अपना बनाना चाहता हूँ राह उल्फ़त की बनाना चाहता हूँप्यार हर दिल में बसाना चाहता हूँ आप बिन तो इस जहाँ में कुछ नही हैबात मिलकर ये बताना चाहता हूँ दो कदम जो साथ मेरे तुम चलो तोइक़ नई दुनिया दिखाना चाहता…

  • पहली मुलाकात | Ghazal Pehli Mulaqat

    पहली मुलाकात ( Pehli Mulaqat )   धीरे-धीरे वो घूँघट उठाने लगे । धड़कनें मेरे दिल की बढ़ाने लगे ।। १ आ गई रात वो जब मुलाकात की। देखते ही हमें वो लजाने लगे ।। २ देख जबसे लिया यार मैनें सनम । क्या कहूँ की कदम लड़खड़ाने लगे ।। ३ हार कर ही सदा…

  • मिजाज | Mijaaj

    मिजाज एक लम्हे में कैसे मिजाज बदल लेते हैं, यह जहां पल में रिश्ते तमाम बदल लेते हैं। इतनी जल्दी तो मौसम भी नहीं बदला करते, यह ऐसे बदलते जैसे लिबास बदल लेते हैं। एहसास-ओ-जज़्बात से खाली हो गए हैं सारे, ये मतलब के लिए तो ख़्याले-मीरास बदल लेते हैं। तुम उनको जवाब देकर तो…

  • सितम का वार है | Sitam ka Vaar Hai

    सितम का वार है ( Sitam ka Vaar Hai ) उसकी जानिब ही सितम का वार हैआदमी जो वक़्त से लाचार है जिसको रब की नेमतों से प्यार हैवो ख़िजाँ में भी गुल-ओ-गुलज़ार है जिसके दम से हैं बहारें हर तरफ़अब उसी की सिम्त हर तलवार है लुट रही सोने की चिड़िया जा ब जाआज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *