उस चाॅंद ने बहुत तड़पाया

उस चाॅंद ने बहुत तड़पाया

उस चाॅंद ने बहुत तड़पाया

आज आसमानी उस चाॅंद ने मुझे बहुत तड़पाया,
रोज़ाना जो जल्द आता आज वक्त पर न आया।
पाॅंव में पाज़ेब हाथ में चूड़ी ये मेहन्दी मैंने रचाया,
ऑंख लगाएं बैठी रही ये इन्तज़ार ख़ूब कराया।।

क्यों करते हो हर बार ऐसा करवा चौथ की शाम,
भूखी प्यासी रहकर गृहणियां लेती तुम्हारा नाम।
बहुत नाज़ुक है जीवन की डोर ज़रा हमको थाम,
प्रेम से नीर पिलाएं साजन आएं अच्छे अंज़ाम।।

दीया जलाओ मेरे हृदय में होगा आपका उपकार,
निर्जल व्रत रखकर मैंने किया जिसको स्वीकार।
सज-धजकर बैठी हूं मैं आज बनकर नवेली-नार,
ख्वाइश तपन में न जलाओ स्वप्न करों साकार।।

चली लेखनी आज हमारी देखकर नारी की दशा,
कैसे अपने दिल को समझाएं क्या है चाॅंद मंशा।
ढल रही रात बढ़ा अन्धेरा करों खुशियों की वर्षा,
गुज़र रहा है लम्हा लम्हा हमको ना अब तरसा।।

जुग-जुग जिएं यह जोड़ी हमारी ऐसा दो वरदान,
महक उठें घर-घर का ऑंगन बनें ऐसी पहचान।
हंसी ख़ुशी संग बीतें जीवन न आएं कोई रुझान,
सपने सबके हो साकार व बढ़ें साजन सम्मान।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय

अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस

    महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस अहिंसा को हम जीवन में लाए ।प्रभु को भीतर घट में बसा लें ।मोक्ष की और कदम बढ़ाये ।सद्ज्ञान की रोशनी जगा लें ।आत्मा के अज्ञान को हटायें ।क्रोध , मान , माया ,लोभ को छोड़े ।सबसे मैत्री , प्रेमभाव जगा लें ।जीवन की सौरभ को हम महकायें ।होनी को…

  • किसानों का दर्द | Kavita Kisano ka Dard

    किसानों का दर्द ( Kavita Kisano ka Dard )      देख कर फसलों की सूरत जीवित है कौन? टूटकर  बिखरा  है   हृदय तन मन है मौन   छींट  कर  बीजों  को  मैंने उम्मीद पाली, काट दिया अब हाथ जैसे यह वर्फ जाली।   कष्ट भरा किससे कहें हम अपनी कहानी, ले   गया   आशाएं  सारा…

  • माँ | Maa Ke Upar Kavita

    माँ ( Maa )   खिली धूप से चमक रहे थे उसके बाल अनुभव की सिकुड़न रहती उसके माथे पर कड़वा तीखा बोलने की ताकत उसके लब पर मुस्कुरा कर फिर आ जाती तेरे एक बुलाने पर रिश्तो के ताने-बाने में उलझी रहती जीवन भर तरतीब से रखा हुआ सामान उसके होने का एहसास कराता…

  • आहट | Kavita Aahat

    आहट ( Aahat )   घर के भीतर तो नज़र आती हैं दीवारे हि रास्ते तो बाहर हि दिखाई देते हैं उजाले की चाहत में कलियाँ अंधेरे मे ही सजती संवरती हैं आते नहीं कहकर अवसर कभी उनकी आहट को हि महसूस करना होता है गफलत भरी नींद को हि लापरवाही कहते हैं आभास हि…

  • माटी के गणेश | Mati Ke Ganesh

    माटी के गणेश ( Mati Ke Ganesh ) मत फैलाना प्रदूषण तुम पी ओ पी के विचारों का लेकर आना अपने घर पर सिर्फ माटी के ही गणेश ।। माटी ही जग में सुंदर हैं, माटी की ही जब ये काया माटी में निर्मित होता अन्न , माटी से बना संसार सारा ।। माटी से…

  • कलम बोलती है | Kalam bolti hai kavita

    कलम बोलती है ( Kalam bolti hai )   कलम बोलती है कलम बोलती है पूरा तोलती है पूरा तोलती है   गूंज उठती है मंचों पर प्यारी सी रसधार बने गीत गजल छंद मधुर महकती बयार बने   बुलंद होती मुखर वाणी कुर्सियां डोलती है कलम बोलती है कलम बोलती है   कांपते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *