Ghar Ghar Deep jale Diwali

आओ हम सब दीप जलाएं

आओ हम सब दीप जलाएं

आओ हम सब दीप जलाएं पहला घट में दूजा घर में ।
अंधकार किसी तरह की रह ना पाए सभी नारी-नर में।।

लक्ष्मी गणेश वंदना से पहले सुकर्मों को आत्मसात करें,
उनका आचरण प्रदर्शित हो कुछ तो हम सबके कर में ।

राम से पहले लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न, हनुमान बनें हम ,
तब भवसागर पार हो जाएंगे अंधकार न रहेगा रहबर में ।

सीता ,अहिल्या ,नर्मदा ,सावित्री आदि संस्कृति रक्षक हैं,
यूं ही उनका नाम अंकित नहीं है हमारे धर्म धरोहर में ।

अज्ञान का अंधकार मिटाकर जो प्रकाशित हो पाया है ,
स्वदेश और परदेश में पूजित ,शीर्षस्थ हो गए अमर में ।

सबका जीवन रौशन हो रवीन्द्रोम यही कामना करता है ,
प्रकाशमान वे सब हों जो है मेरे हित अहित हमसफर में ।

रवीन्द्र कुमार रौशन “रवीन्द्रोम “
भवानीपुर, मधेपुरा, बिहार

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • हंसते हंसते लोटपोट | Kavita hansate hansate lotapot

    हंसते हंसते लोटपोट ( Hansate hansate lotapot )     खिलखिलाकर हंस पड़े लोटपोट हो गए सारे। कहकहे गूंज उठे गगन में भी मुस्कुराए तारे।   हंसो हंसाओ सबको आनंद की बरसात हो। हंसी खुशी में दिन बीते खुशियों भरी रात हो।   हंसी मजाक की बात करें हंसमुख कहलाते वो। हंस-हंसकर जीवन में स्वर्ण…

  • ऐसे रंग भरो | Aise rang bharo | Kavita

    ऐसे रंग भरो ( Aise rang bharo )   दिक्-दिगंत तक कीर्ति-गंध से सुरभित पवन करो ! दमक उठे जननी का आंचल , ऐसे रंग भरो !!   झिलमिल-झिलमिल उड़े गगन में मां का आंचल धानी । लिखो समय के वक्षस्थल पर ऐसी अमिट कहानी ।। ऊर्ध्व भाग में रंग शौर्य का केसरिया लहराये ।…

  • 2020, Only Save Life kavita

    2020, Only Save Life     ->हाँ ये साल 2020, सिर्फ जीवन बचाने को है || 1.लाखों बेघर, करोडों रोड पर, बस घर जाने को है | कई ट्रेनों मे, कई बसों मे, कई पैदल ही आने को है |   पांव के छाले चीख रहे, मौतों से मजदूर खौंप मे है | क्या होगा मंज्जर…

  • शिकायत Shikayat

    शिकायत ( Shikayat ) तूने नज़रें फेरीं, मगर तू मेरी रूह में बसी रह गई,तेरे बिना ये अधूरापन, जैसे कोई दास्तां अधूरी रह गई।तेरे बिना भी ये दिल तुझसे ही जुड़ा रहता है,शिकायतें हैं तुझसे, पर प्यार फिर भी हदों से परे करता है। तेरी खामोशियों में छिपी हैं अनगिनत बातें,तेरे ख्यालों से अब भी…

  • अनुभूति | Anubhooti

    अनुभूति ( Anubhooti )   निशा थी नीरव था आकाश नयन कब से अलसाये थे। जान कर सोता हुआ मुझे चले सपनों में आये थे। हुई जो कुछ भी तुमसे बात, उसे कब जान सकी थी रात, गया था सारी सुधबुध भूल हृदय को इतना भाये थे। रहे थे जो अनगाये गीत तुम्हें अर्पित कर…

  • भाई बहन का प्यार | Bhai Bahan ka Pyar

    भाई बहन का प्यार ( Bhai bahan ka pyar )    तुम हो मेरे प्यारे भइया, मैं तेरी प्यारी बहना। बहन को अपनी भूल न जाना, ओ मेरे प्यारे भइया। न मांगू मैं धन और दौलत, न ही एक रुपया। मेरे लिए राखी का मतलब, प्यार है मेरे भइया। तुम हो मेरे प्यारे भइया…. हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *