Aise rang bharo

ऐसे रंग भरो | Aise rang bharo | Kavita

ऐसे रंग भरो

( Aise rang bharo )

 

दिक्-दिगंत तक कीर्ति-गंध से सुरभित पवन करो !
दमक उठे जननी का आंचल , ऐसे रंग भरो !!

 

झिलमिल-झिलमिल उड़े गगन में मां का आंचल धानी ।
लिखो समय के वक्षस्थल पर ऐसी अमिट कहानी ।।
ऊर्ध्व भाग में रंग शौर्य का केसरिया लहराये ।
अधोभाग में हरित क्रांति भी श्रम के गीत सुनाये ।।
चलता रहे चक्र उन्नति का , ऐसे जतन करो !
लहक उठे जननी का आंचल , ऐसे रंग भरो !!

 

रंग श्वेत हो श्वेत क्रांति का , बहे दूध की धारा ।
श्वेत चंद्रिका सा चरित्र हो , दमके जीवन सारा ।।
मिटे कालिमा मानव-मन से, स्निग्ध स्नेह से कर दो !
मरुथल से सूने जीवन में , रंग प्यार का भर दो !!
नील गगन से श्याम मेघ बन , झर-झर नित्य झरो !
चहक उठे जननी का आंचल , ऐसे रंग भरो !!

 

देश-धर्म हित शौर्य दिखाये प्रतिदिन वर्दी खाकी ।
मिटे आंतरिक द्वेष भावना , रहे न कटुता बाकी ।।
जन-जन के मस्तक पर दमके देश-प्रेम की लाली ।
गंगा – यमुना – सरयू गायें , गाथा गौरवशाली ।।
सुरभित करने को जग-कानन, बन गुलाब बिखरो !
महक उठे जननी का आंचल , ऐसे रंग भरो !!

 

ओ मानस के चतुर चितेरे ! ऐसा चित्र बना दे !
कभी न छूटे दाग प्रीति का , ऐसा रंग लगा दे !!
मस्तक पर गौरव का कुमकुम,हाथों मेंहदी श्रम की ।
देश – प्रेम में सराबोर हों , टूटें कड़ियां भ्रम की ।।
सत्य – धर्म की उड़े पताका , कटुता दूर करो !
दमक उठे जननी का आंचल , ऐसे रंग भरो !!

 

✍?

 

कवि : नरेंद्र शर्मा “नरेंद्र”

 अलीगढ़ ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

मेरा स्वाभिमान है यह | Mera swabhiman | Kavita

Similar Posts

  • कागज के पुतले मत फूंको | Kavita kaagaz ke putle mat funko

    कागज के पुतले मत फूंको ( Kaagaz ke putle mat funko )     कागज के पुतले मत फूंको मन का अंधियारा दूर करो। जो दंभ छिपाये बैठे हो वो अंतर्मन अभिमान चूर करो।   लूट खसोट बेईमानी काले कारनामों की भरमार। जालसाजी रिश्वतखोरी अब फैल रहा है भ्रष्टाचार।   अभिमान को नष्ट करो जो…

  • लड़ाई लंबी है | Poem in Hindi on Ghaza War

    लड़ाई लंबी है ! ( Ladai lambi hai )    हुई मानवता तार-तार,लड़ाई लंबी है, नाच रही है मौत, लड़ाई लंबी है। एटम-बम बना खिलौना कुछ लोगों का, द्वार चक्रव्यूह तोड़,लड़ाई लंबी है। नभ,जल,थल से न बरसेंगे फूल कोई, लहू से सने हैं हाथ,, लड़ाई लंबी है। महंगाई,बेकारी पर किसी का ध्यान नहीं, बदलेगा भूगोल,लड़ाई…

  • बढ़ते रहिए | Badhte Rahiye

    बढ़ते रहिए ( Badhte Rahiye )    आप देते हैं महत्व जब भी कभी किसी को वो पहले परखता है आपकी जरूरत को इंसानियत भी है अनमोल,इंसान के लिए हर किसी को मुफ्त मे,लुटाया नही करते दीजिए इज्जत भी तो ,जरूरी हो जितनी हर किसी का हाजमा ,सही नही होता भीड़ का माहौल है,अपने को…

  • लालच बुरी बलाय

    लालच बुरी बलाय ***** सदैव हलाल की कमाई खाएं, किसी के आगे हाथ न फैलाएं। ऊपर वाला जिस हाल में रखें- ख़ुशी ख़ुशी जीवन बिताएं, आवश्यकता से अधिक न चादर फैलाएं; बस अपना काम ईमानदारी से करते जाएं। बरकत और अल्ल्लाह की रहमत- खुद चलकर आपके द्वार आए, फिर काहे को हाय हाय? सब जानते…

  • गौतम बुद्ध पर कविता

    गौतम बुद्ध पर कविता   बुद्ध पूर्णिमा के दिन जन्मे बुद्ध पूर्णिमा के दिन पाया ज्ञान ‘ । बुद्धपूर्णिमा के दिन ही हुआ जिनका महापरिनिर्वाण ‘ । उसे ही हम गौतम बुद्ध कहते है । अक्रोध से क्रोध को भलाई से दुष्ट को दान से कंजूस को सच से झूठ को जीतना सिखाता जो उसे…

  • याद आता है

    याद आता है   सर्दी की गुनगुनी धूप में वो तेरा पार्क में बैठ तेरा अपनी आँखों से मुझे अनिमेष तकना और मेरा हाथ थामना याद आता है……   तुम्हारा मेरी हथेलियों में अपना हाथ थमा देना अपनी उंगलियों को मेरी उंगलियों में उलझा देना और फ़िर धीरे धीरे अपनी उंगलियों से मेरी हथेली पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *