Bhai Bahan ka Pyar

भाई बहन का प्यार | Bhai Bahan ka Pyar

भाई बहन का प्यार

( Bhai bahan ka pyar ) 

 

तुम हो मेरे प्यारे भइया,
मैं तेरी प्यारी बहना।
बहन को अपनी भूल न जाना,
ओ मेरे प्यारे भइया।
न मांगू मैं धन और दौलत,
न ही एक रुपया।
मेरे लिए राखी का मतलब,
प्यार है मेरे भइया।
तुम हो मेरे प्यारे भइया….

हर पल साथ निभाना भइया,
बन कर मेरी छाया।
कभी न टूटें अपना बंधन,
आएं कितनी ही बाधा।
दूर चाहें जितना हो जाएं,
आना मिलने जरूर।
बहन के प्यार को मेरे भइया,
न जाना तुम भूल।
तुम हो मेरे प्यारे भइया…

मेरे लिए तुम क्या हो भइया,
क्या मैं तुम्हें बतलाऊँ।
बिन भाई के बहन क्या होती,
कैसे तुम्हे समझाऊं।
किस्मत वाली होती हैं बहने
जिनके हैं होते हैं भाई।
दूर कभी न होना मुझसे,
चाहें जितनी करना लड़ाई
तुम हो मेरे प्यारे भइया…..

तेरी प्यारी प्यारी बातें,
याद बहुत आयेंगी।
तेरा हर पल मुझे चिढ़ाना,
कभी भूल न पाऊंगी
बहुत याद आयेंगे भइया,
साथ बिताए पल।
तुम हो मेरे प्यारे भइया….

कभी अगर ऐसा जाए,
हो जाएं हम दूर ।
बंधन में बंध कर के भइया,
हो जाएं मजबूर।
राखी की ये डोर भइया,
याद तुम्हे दिलाएगी।
दूर देश में है तेरी बहना,
याद तुम्हे भी आएगी।
मैं अगर न आ पाऊं तो तुम आ जाना जरूर।
अपनी बहन को मेरे भइया न जाना तुम भूल।
तुम हो मेरे प्यारे भइया….

 

रूबी चेतन शुक्ला
अलीगंज ( लखनऊ )

यह भी पढ़ें :-

हौसलों की उड़ान | Hauslon ki Udaan

Similar Posts

  • नव वर्ष का आगमन

    नव वर्ष का आगमन नव वर्ष का आगमन, बीते का अवसान।इस मिश्रित बेला में, देता हूँ यह पैगाम।। हुआ साल पुराना, वर्ष नया आएगा।बीते दिनों का, लेखा-जोखा पाएगा।। हर्ष-उल्लास के, अक्सर कई पल पाए।एक नहीं अनेक, दुखद प्रसंग भी आए।। जाने-अनजाने, अवसर भी रहे होते।कुछ को पाया हमने, बाकी रहे खोते।। रख विषाद साल पूरे,…

  • हैप्पी बर्थडे | Happy Birthday par Kavita

    हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेट ( Happy birthday celebrate )    घर-परिवार और रिश्तेदारों ने किया हमें विश, लो जी आ गया फिर हमारा भी जन्म-दिवस। बनवाकर लाये इस रोज़ बड़ा सारा एक कैक, उजियारा था चारो तरफ़ बरसे धनाधन किश।। जीवन का एक वर्ष हमारा हुआ इसदिन कम, मोमबत्ती बुझाकर काटे है कैक झूमकर हम। जगमग…

  • अपनी गलती पर अंधभक्त | Andhbhakti par Kavita

    अपनी गलती पर अंधभक्त ( Apni Galti Par Andhbhakt )   सारे ख़ामोश हो जाते हैं, ढ़ूंढ़ने पर भी नजर नहीं आते हैं। बोलती हो जाती है बंद, आंखें कर लेते हैं अंध। सिर झुकाते हैं, मंद मंद मुस्कुराते हैं; दांत नहीं दिखाते हैं! पहले भी ऐसा होता था… कह चिल्लाते हैं। अब तकलीफ क्यों…

  • जीवन थोड़ा ही सही | Jeevan Thoda hi Sahi

    जीवन थोड़ा ही सही ( Jeevan thoda hi sahi )   जीवन थोड़ा ही सही लेकिन महान होना चाहिए, ख़ुद को बेहतर बनाने हेतु लड़ाई लड़नी चाहिए। पाखण्ड अन्धविश्वास को अब त्याग देना चाहिए, पथ मुसीबतों का हो चाहें घबराना नही चाहिए।। समय रहते अपने आपको बदल ही लेना चाहिए, मानव है हम मानव-धर्मों को…

  • हमारा पर्यावरण | Kavita Hamara Paryavaran

    हमारा पर्यावरण ( Hamara Paryavaran )   मान रखो पर्यावरण का, करो प्रण वृक्षारोपण का, तभी प्रकृति मुस्काएगी, जीवन मे खुशियाॅ लाएगी, पेंड़ पौधे फल फूल क्यारियों से, वन बाग उपवन वाटिका विभूषित हो, नदी झरने ताल समुन्दर स्वच्छ हो, हमारा पर्यावरण दूषित न हो, स्वच्छ साफ धरा रहे, कानन हरा भरा रहें, पर्वत प्रहार…

  • अर्धसैनिक बल | Ardh Sainik Bal

    अर्धसैनिक बल ( Ardh Sainik Bal )    यें देश हमारा प्यारा हिंदुस्तान जिसकी रक्षा करतें है जवान । इसमे सेना के है अनेंक प्रकार डयूटियां रहती जिसमें अपार । जल सेना थल सेना वायु सेना मुख्य प्रकार की यें तीन सेना । अर्ध सैनिक बल भी है यें सेना किन्तु सुविधा इसे कम मिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *