अष्ट दीप दान

अष्ट दीप दान

अष्ट दीप दान

आदि लक्ष्मी अर्पित करें, प्रथम दीप का दान।
ह्रदय बुद्धि शीतल करें, और बढ़ाएँ मान।। 1।।

धन लक्ष्मी को दीजिये, दूजा दीपक दान।
भौतिक सुख सम्पन्नता, मान और सम्मान।। 2।।

कौशल प्रतिभा ज्ञान का, दीप तीसरा दान।
विद्या लक्ष्मी जान कर, मनुज बढ़ाया मान।। 3 ।।

अन्न बिना जीवन नही, अर्पित लक्ष्मी धान ।
चौथा दीपक कीजिये, अक्षत लक्ष्मी मान ।। 4।।

पंचम संतती जानिए, लक्ष्मी जग आधार।
रचना प्रतिभा अरु कला, करे दीप साकार।।5 ।।

छठे दीप का दान हो, धीरज लक्ष्मी नाम।
साहस बल विक्रम जहाँ, करते अद्भुत काम।। 6।।

दीप दान सप्तम सुनो, कर उन्नति के काम ।
मात लक्ष्मी हित करें , विजय दीप हैं नाम।। 7 ।।

दीप दान अंतिम करो, भाग्य लक्ष्मी सुनाम।
सूरद सम्पदा समृद्धि, इसके बहुरे नाम।l 8।।

आठ लक्ष्मियों के लिए, दीप जलाएँ आज।
पूरे वर्ष निश्चिन्त हो, आठों राखे लाज।।9ll

Sushila Joshi

सुशीला जोशी

विद्योत्तमा, मुजफ्फरनगर उप्र

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • राहत की आहट | Rahat ki Aahat

    राहत की आहट ( Rahat ki Aahat ) तेरी यादों के साए में जब भी, मैं खो जाता हूँ, अंधेरों में भी कहीं तेरा चेहरा देख पाता हूँ। जुदाई के ग़म में ये दिल रोता है तन्हा, पर राहत की आहट से मैं फिर से जी जाता हूँ। तेरे आने की उम्मीद अब भी बरकरार…

  • शारदीय नवरात्र | Shardiya Navratra

    शारदीय नवरात्र ( Shardiya Navratra )   प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार श्री गणेश दर्शन मां शैलपुत्री, सुख समृद्धि अथाह वरदान । द्वितीय आभा ब्रह्मचारिणी, ज्योतिर्मय जीवन पथ विधान । चंद्र घंटा अनूप रूप तृतीय , सद्यःफलदायक विमल बहार । प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार ।। चतुर्थ दिवस कूष्मांडा मात, सृजन…

  • मेरी कलम से | डॉ. बी.एल. सैनी

    सप्ताह के सात रंग सोमवार का सूरज संग नया उत्साह लाए,आलस्य मिटे, कर्म का दीप जगमगाए।जीवन की डगर पर पहला कदम बढ़े,सपनों का कारवां उम्मीद से जुड़े। मंगलवार ऊर्जा का संचार करे,परिश्रम की ज्योति हर ओर भर दे।कठिन राहें भी सरल बन जाएं,साहस से हर मंज़िल कदमों में आएं। बुधवार का दिन सिखाए सादगी,ज्ञान की…

  • भूख | Bhookh Par Kavita

    भूख ( Bhookh )   मैं भूख हूं, मैं मिलती हूं हर गरीब में अमीर में साधू संत फकीर में फर्क बस इतना किसी की पूरी हो जाती हूं कोई मुझे पूरा करने में पूरा हो जाता है मैं आदर्शवाद के महल के पड़ोस में पड़ी यथार्थवाद की बंजर जमीन हूं में मिलती हूं मजदूरों…

  • मेरे प्रभु श्रीराम | Shri Ram par Kavita

    मेरे प्रभु श्रीराम ( Mere prabhu shri Ram )    सभी याद करते है उस ईश्वर को उस वक्त, चाहें वह हो नास्तिक हिल जाता है तख्त। ख़ून की कमी में मिल ना रहा हो उसे रक्त, दुःख पीड़ा चाहें कष्ट हो बनते है वो भक्त।। धर्मात्मा तो हर समय करतें है इनको याद, भूख…

  • लगन | Hindi chhand kavita

    लगन ( Lagan )  मनहरण घनाक्षरी   मीरा सी लगन लगे, मन में उमंग जगे। प्रेम की तपन कोई, उर मे जगाइए।   मौसम सुहाना छाए, काली घटा घिर आए। मन में लगन जगे, जतन बढ़ाइए।   काम कोई छोटा नहीं, कर्मठ को टोटा नहीं। मेहनत लगन से, शुभ फल पाइए।   आमद अच्छी कमाओ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *