Shardiya Navratra

शारदीय नवरात्र | Shardiya Navratra

शारदीय नवरात्र

( Shardiya Navratra )

 

प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार

श्री गणेश दर्शन मां शैलपुत्री,
सुख समृद्धि अथाह वरदान ।
द्वितीय आभा ब्रह्मचारिणी,
ज्योतिर्मय जीवन पथ विधान ।
चंद्र घंटा अनूप रूप तृतीय ,
सद्यःफलदायक विमल बहार ।
प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार ।।

चतुर्थ दिवस कूष्मांडा मात,
सृजन तेजस्विता वृष्टि ।
स्कंद माता पंचम छवि,
ममतामयी स्नेहिल दृष्टि ।
षष्ठी रूपा माता कात्यायनी,
पुरुषार्थ फलन पुरस्कार ।
प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार ।।

सप्तम सिंहासन मां काल रात्रि,
दानव विनाश साधक हितकारी ।
अष्टम प्रतिरूप महागौरी मैया,
सुख शांति वैभव अवतारी ।
नवम सुशोभना मां सिद्धिदात्री,
प्रदत्त अष्ट सिद्धि नव निधि उपहार ।।
प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार ।।

शारदीय नवरात्र इति श्री बेला,
सर्व भक्तजन उमंग उल्लास ।
असीम कृपा मां राज राजेश्वरी,
रज रज धर्म कर्म उजास ।
अंत अनंत मातृ विसर्जन वेदना,
उर संग नयनन अश्रु श्रृंगार ।
प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

सिद्धिदात्री मां | Siddhidatri Maa

Similar Posts

  • लौटेगी कुछ दिन में

    ‘लौटेगी कुछ दिन में’ आंखों में खुशी मन में कुंभ की छाया बसी थी। लौटूंगी कुछ दिन में घर की,की व्यवस्था थी। निकल पड़ी गंगा मैया का नाम लेकर, आंखों में बस चंचलता थी। कुंभ नहाने के लिए छोड़ी उसने अपनी गली बस्ती थी। क्या मालूम था उसे की कुंभ में सांसें बडी सस्ती थी।…

  • प्रेमसिंह सोलंकी जी

    प्रेमसिंह सोलंकी जी ( स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक ) हमारे आदर्श आदरणीय श्री प्रेमसिंह सोलंकी जी,जनता के बीच में जन _जन के नायक थे।समाज सेवी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,राजनीति के धुरंधर विधायक थे।। तारीख 15 जुलाई सन 1913 को स्थानपटेल फलिया, समोई, मध्यप्रदेश मेंपिता श्री बापुजी सोलंकी.जीबालक बन कर जन्म लिए घर परिवार…

  • नई शुरुआत

    नई शुरुआत ( Nayi Shuruaat ) ***** सदैव कठिनाइयों से भरी होती है, शनै: शनै: सहज होती जाती है। फिर एक दिन- कली, फूल बन खिल जाती है, बाग बगिया को महकाती है; सुरभि फिजाओं में दूर तक बिखर जाती है। आकर्षित हो लोग खिंचे चले आते हैं, सौंदर्य/सफलता देख मंत्र मुग्ध हो जाते हैं।…

  • बाल इच्छा | Baal Iccha

    बाल इच्छा  ( Baal iccha )   मय्या मोरी ! मुझको भी एक बंसी ला दो ना… चलो,मेले या फिर यहीं मँगवा दो ना; ताकि मैं भी जा बैठूँ यमुना जी के तीरे और मधुर स्वर में बजाऊँ बंसी धीरे-धीरे । मय्या ! मुझको भी प्यारी-सी गय्या ला दो ना, ले आएँ शहर से ऐसा…

  • एक से दस तक गिनती | Poem baccho ke liye

     एक से दस तक गिनती ( Ek se das tak ginti )   एक बड़े राजा का बेटा, दो दिन से मुर्दा सा लेटा।   तीन महात्मा सुन कर आए, चार दवा के वे टुकड़े लाए।   पांच मिनिट घिस गर्म कराई छः छः घंटे बाद दवा पिलाई।   सातवे दिन कुछ नैना खोले, आठवें…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem| Hindi Poetry -मैं और मेरे श्रोता

    मैं और मेरे श्रोता ( Main Aur Mere Shrota ) ** जी भर के मुझ को देखो थोड़ा सा मुस्कुराओ हम सामने तुम्हारे पलके झुका रहे है ** दिल में उतरने का  वादा जो कर रही हूँ तुमसे भी लूंगी वादा दिल में बसाये रखना ** एसी बातो से ना हमको निराश करना हम गीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *