Shri Ram par Kavita

मेरे प्रभु श्रीराम | Shri Ram par Kavita

मेरे प्रभु श्रीराम

( Mere prabhu shri Ram ) 

 

सभी याद करते है उस ईश्वर को उस वक्त,
चाहें वह हो नास्तिक हिल जाता है तख्त।
ख़ून की कमी में मिल ना रहा हो उसे रक्त,
दुःख पीड़ा चाहें कष्ट हो बनते है वो भक्त।।

धर्मात्मा तो हर समय करतें है इनको याद,
भूख के वक्त आतें है निर्धन को प्रभु याद।
विद्यार्थी परीक्षा परिणाम में करता है याद,
जिसके पैसे खो जातें तब करतें फरियाद।।

अमीर लोग बीमारी के वक्त भजते है राम,
व्यापारी नुकसान के वक्त जपता श्री राम।
कृषक बारिश के समय लेते राम का नाम,
राजनेता चुनाव के वक्त करतें है राम राम।।

चोर भी पुलिस के डंडे को करतें है प्रणाम,
लगतें है जब सोट मोर पर कहते भगवान।
भूलें भटके ही सही पर लेते है सब यें नाम,
कई को याद आ जाते जब करतें है स्नान।।

कभी न कभी तो आता है मुंह से यह नाम,
ट्रेन जहाज छूट रही है तब रटते घनश्याम।
रिश्वत कैशो में फंसने पर जपते माला राम,
बिगड़े काम बना दो ईश्वर मैरे प्रभु श्रीराम।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मन की बात | Kavita Man ki Baat

 

Similar Posts

  • दर्दे वेवफा | Dard- e – Bewafa

    दर्दे वेवफा ( Dard-e bewafa ) दर्दे वेवफा कुछ वफा कीजिये हाँ नहीं कह सको तो न ना कीजिये अपनो से युद्ध करना सरल भी नही अमृत न मिले गर गरल ही सही उम्र भर साथ देना गर वश मे नही दो कदम साथ मेंरे चला कीजिये प्रेम मेरा गलत राह दिखाता नही गलत बात…

  • मैं चाहता हूं बस तुमसे | Prem kavita in Hindi

       मैं चाहता हूं बस तुमसे ( Main chahta hun bas tumse )   मैं चाहता हूं बस तुमसे थोड़ा सा प्यार थोड़ा-सा मन थोड़ा-सा सुकून थोड़ा-सा अहसास।   मैं तुमसे चाहता हूं बस थोड़ी-सी हँसी थोड़ी-सी खुशी थोड़ी-सी बातें थोड़ी-सी शान्ति।   मैं तुमसे चाहता हूं बस थोड़ा-सा दर्द थोड़ा-सी तकलीफ़ थोड़ी-सी बैचेनी थोड़ी-सी…

  • उम्मीदें | Ummide

    उम्मीदें  ( Ummide )   उम्मीदें अक्सर चोट पहुंचाती है, कमजोर होने का एहसास दिलाती है। प्रेम और मोह में फंसा व्यक्ति ,दूसरों से उम्मीदें रखता है , चोटिल होने पर वह ,एक बार फिर से बिखरता है। शिकायतों का दौर फिर ,कुछ यूं शुरू हो जाता है , उम्मीदें अक्सर चोट पहुंचाती है ,…

  • दूर होकर भी पास

    दूर होकर भी पास तू दूर है, मगर दिल के पास है,तेरी यादों में हर पल का एहसास है।आँखों में ये आंसू तुझ तक पहुँचने को बेकरार हैं,काश तू सुन सके, मेरी दिल की ये पुकार है। रातों की तन्हाई में तेरा नाम पुकारता हूँ,हर धड़कन में तुझे ही तो महसूस करता हूँ।दूरी चाहे जितनी…

  • Hindi Kavita| Sad Shayari In Hindi | Hindi Poem -कहानी मेरी

    कहानी मेरी ( Kahani Meri )     क्या  कहूँ  तेरे  बिना – क्या है ये जिंदगानी  मेरी; तुझसे शुरु तुझपे ख़त्म ये छोटी-सी कहानी मेरी ।   ना  भूख,  ना प्यास,  दिल घायल,  बेचैन रूह है; तुझे क्या बताऊँ क्या-क्या नहीं है परेशानी मेरी ।   जो  बेशक़ीमती लम्हें हमने तेरे साथ गुज़ारे थे;…

  • अग्नि परीक्षा | Agni Pariksha

    अग्नि परीक्षा ( Agni pariksha )    सीता आज भी पूछ रही है, हे नाथ, आप तो अवतरित हुए थे, जगत के कल्याण हेतु, जगत पिता है आप, नारायण के अवतार हैं, फिर भी आपको नहीं विश्वास है, हमारी पवित्रता पर, फिर कैसे कहूं कि, आप भगवान है। आखिर क्यों, युगों युगों से, स्त्री को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *