खून पसीना यार निकलता रहता है

खून पसीना यार निकलता रहता है

खून पसीना यार निकलता रहता है

खून पसीना यार निकलता रहता है
पैसों से बाज़ार उछलता रहता है

तुमने देखा है जिस उगते सूरज को
हमने देखा वो भी ढ़लता रहता है

रोते रहते बच्चे मेरे दाने को
और पतीला चूल्हा जलता रहता है

जश्न सियासी कूचों में होता रहता
बेबस औ मजदूर कुचलता रहता है

क्या उम्मीद लगायें अब हम इस जग से
मौसम सा जो रोज़ बदलता रहता है

इस जीवन की बस इतनी है सच्चाई
घर-घर देखो दुश्मन पलता रहता है

साथ प्रखर के कौन यहां है अब चलता
मतलब से हर कोई मिलता रहता है

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • क्यों वो देने लगे दग़ा जाने

    क्यों वो देने लगे दग़ा जाने क्यों वो देने लगे दग़ा जाने।क्या हुआ,क्या पता, ख़ुदा जाने। जिनका शेवा वफ़ाएं करना था।भूल बैठे वो क्यों वफ़ा जाने। कोई राह़त नहीं अभी तक तो।देखो कब तक चले दवा जाने। जिनसे उम्मीदे-लुत्फ़ होती है।वो ही करते हैं क्यों जफ़ा जाने। बस यही सोच कर तड़पता हूं।क्यों हुए मुझसे…

  • ज़िन्दगी ले हमें जिधर आई | Zindagi Shayari Life

    ज़िन्दगी ले हमें जिधर आई ज़िन्दगी ले हमें जिधर आईएक वो ही हमें नज़र आई इस तरफ जो अभी नज़र आईहर कली देख अब निखर आई उसकी हालत को देखकर यारोआज यह आँख मेरी भर आई जिस गली को भुला दिया कब केफिर वहीं पे लिए डगर आई दोनों हाथो से जब दुआ दी तोज़िन्दगी…

  • ज़िन्दगी की बेवफाई | Zindagi ki Bewafai

    ज़िन्दगी की बेवफाई ( Zindagi ki Bewafai )    कहां हर वक्त काबू में यहां हालात होते हैं बड़ी मुश्किल में यारों बारहा दिन रात होते हैं। कभी जो पास थे दिल के वो लगते अजनबी से हैं वही रिश्ते मगर क्यों मुख़्तलिफ़ जज़्बात होते हैं। भुला देता है दिल रंगीनियां रोटी की उलझन में…

  • सियासत में आ गये | Ghazal Siyasat Mein Aa Gaye

    सियासत में आ गये ( Siyasat Mein Aa Gaye )   सारे अज़ीज़ उनकी हिमायत में आ गये मजबूर होके हम भी सियासत में आ गये हाँलाकि ख़ौफ़ सबको सितमगर का था बहुत कुछ लोग फिर भी मेरी वकालत में आ गये इतने हसीन जाल बिछाये थे आपने हम ख़ुद शिकार होके हिरासत में आ…

  • ये नफ़रत की दुनिया

    ये नफ़रत की दुनिया संभालो तुम अपनी ये नफ़रत की दुनिया।बसानी है हम को मुह़ब्बत की दुनिया। लड़ाती है भाई से भाई को अकसर।अ़जब है तुम्हारी सियासत की दुनिया। नहीं चाहिए अब , नहीं चाहिए अब।ये दहशत की दुनिया ये वहशत की दुनिया। फंसी जब से नर्ग़े में यह बातिलों के।तमाशा बनी है सदाक़त की…

  • बिगाड़ देती है | Ghazal Bigaad Deti Hai

    बिगाड़ देती है ( Bigaad Deti Hai ) बड़े बड़ों को ये चाहत बिगाड़ देती है ये होशमंदो को दौलत बिगाड़ देती है बढ़ावा दो न शरारत को तुम तो बच्चों की कि उनको बेजा हिमाक़त बिगाड़ देती है तुम्हारे दीद की हसरत हमेशा ही रहती हमें ये वस्ल की आदत बिगाड़ देती है गुज़रता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *