Zindagi ki Bewafai

ज़िन्दगी की बेवफाई | Zindagi ki Bewafai

ज़िन्दगी की बेवफाई

( Zindagi ki Bewafai ) 

 

कहां हर वक्त काबू में यहां हालात होते हैं
बड़ी मुश्किल में यारों बारहा दिन रात होते हैं।

कभी जो पास थे दिल के वो लगते अजनबी से हैं
वही रिश्ते मगर क्यों मुख़्तलिफ़ जज़्बात होते हैं।

भुला देता है दिल रंगीनियां रोटी की उलझन में
करे क्या बेतहाशा फ़र्ज़ अख़राजात होते हैं।

पलट कर हर दफ़ा पढ़ने को जी चाहे जिसे ऐसे
किताबें जिंदगी के चंद ही सफहात होते हैं।

पराई औरतों को देखते हैं जो अकीदत से
हैं बेशक कम मगर ऐसे भी कुछ हज़रात होते हैं।

जिसे दिल चाहता हो वो नज़र के सामने भी हो
मुकद्दर में कहां ऐसे हसीं लम्हात होते हैं।

नयन बस एक ही पल में पलटती बाजियां अक्सर
यकायक मात होती हैं यकायक घात होते हैं।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

जज़्बात- भावना
मुख़्तलिफ़ – अलग
अख़राजात- ख़र्च
सफहात – पन्ने
अकीदत – सम्मान
हज़रात – आदमी
लम्हात- पल, समय
घात – धोखा

यह भी पढ़ें :-

गुजारा है आजकल | Gujara hai Aajkal

Similar Posts

  • बहुत सुन चुके

    बहुत सुन चुके बहुत सुन चुके है कि घाटा नहीं हैबहीखाता फिर क्यों दिखाता नहीं है चलो दूर कुछ और भी तुम हमारेअभी प्यार का मुझको नश्शा नहीं है तुम्हारी जुबाँ अब तुम्हें हो मुबारककभी थूक कर हमने चाटा नहीं है न देखो ज़रा तुम मेरी सिम्त मुड़करअभी तक ये दिल मेरा टूटा नहीं है…

  • तौबा | Tauba

    तौबा ( Tauba ) बगावत से करो तौबा, अदावत से करो तौबामगर हर्गिज़ नहीं यारो मुहब्बत से करो तौबा सही जाती नहीं ये दूरियाँ अब इश्क़ में हमसेकहा मानो सनम अब तुम शरारत से करो तौबा बिना मतलब ही मारें लोग पत्थर फेंक कर हमकोये रोने और रुलाने की जहालत से करो तौबा हसीं तुमसा…

  • वो घूंघट पट खोल रहा है

    वो घूंघट पट खोल रहा है वो घूंघट पट खोल रहा हैतन-मन मेरा डोल रहा है आजा,आजा,आजा,आजामन का पंछी बोल रहा है अपने नग़मों से वो मेरेकानों में रस घोल रहा है पाप समझता था जो इसकोवो भी अब कम तोल रहा है मेरे घर की बर्बादी मेंअपनों का भी रोल रहा है लगते हैं…

  • आपबीती | Zindagi Ghazal

    आपबीती ( Aapbeeti )    सौ पलों की एक पल में आपबीती हम सुनाते हैं ग़ज़ल में आपबीती सब अना की क़ैद में जकड़े हुए हैं कौन सुनता है महल में आपबीती ? जीते जी ही कह सकोगे हाल अपना कौन कह पाया अजल में आपबीती ? अपने अपने दर्द में ही लोग ग़ुम हैं…

  • दीप जले | Diwali Hindi Shayari

    दीप जले ( Deep Jale )    बरसों की रस्म पुरानी दीप जले है आयी वो रात सुहानी दीप जले है ख़ुशियों की है आज बहारें हर घर में महकी रात कि ही रानी दीप जले है चैधा वर्ष बाद लौटे है राम अयोध्या उत्सव की एक निशानी दीप जले है बचपन के दिन भी…

  • मैं खूबसूरत नहीं | Ghazal Main Khubsurat Nahi

    मैं खूबसूरत नहीं  ( Main Khubsurat Nahi )   कोई मुझे पसंद करे इतना मैं खूबसूरत नहीं ! देखता यहां कोई ज़माने में भली मूरत नहीं ! गोरी घनी सूरत के सब कायल रहे होते सदा, मेरी ज़माने को यहां, कोई जरुरत ही नहीं ! होते वो किस्मत के धनी जिन्हे मिले कोई परी, कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *