ओ निष्ठुर मनुष्य!

ओ निष्ठुर मनुष्य!

ओ निष्ठुर मनुष्य! क्यों तू,
हरे-भरे वृक्षों को काटकर,
उनको टुकड़ों में बाँटता है।
सुनो! ये वृक्ष भी तो रोते हैं,
इनको भी तो पीड़ा होती है।

ओ निष्ठुर मनुष्य ! क्यों तू,
हो गया इतना पत्थर-दिल?
इन वृक्षों से ही जहाँ में तू,
मानव तू ! जीवित रहता है।
सोचा भी है तूने ओ मनुष्य,
इन समस्त वृक्षों के बारे में।

ओ निष्ठुर मनुष्य ! बता मुझे
क्या मिलेगा तुझे काट इन्हें?
बता आखिर क्या बिगाड़ा है,
इन सभी हरे-भरे वृक्षों ने तेरा?
वक़्त रहते त्रुटी अपनी सुधार ले,
वृक्षारोपण करके तू संकल्प ले।

ओ निष्ठुर मनुष्य ! ये वृक्ष तुझे,
जीने के लिए बहुत कुछ देते हैं।
यही सबके जीवन का स्रोत हैं,
तो क्यों उगाने की जगह इनको,
काट-काटकर तू नष्ट कर रहा है?

Salman Surya

देशप्रेमी कविवर श्री सलमान ‘सूर्य’
( प्रसिद्ध हिन्दी महनीय कवि–साहित्यकार तथा अतीव संवेदनशील समाज–सुधारक, सामाजिक कार्यकर्ता, आध्यात्मिक विचारक, विशिष्ट सम्पादक, भारतीय दार्शनिक। )
स्थायी पता :- ऐतिहासिक बागपत,
उत्तर प्रदेश, भारत।

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • तस्वीरें | Kavita

    हर पल की यादें होती हैं “तस्बीरें” || १. हर तस्बीर कुछ कहती है ,हर तस्बीर की एक कहानी है | हर पल थमा सा लगता है ,तस्बीर उस वक्त की निसानी है | कुछ धुंधली कुछ नई सी हैं , मानो यादों की जवानी है | हर तस्बीर की अपनी अदा है , हर…

  • तेरी दहलीज पर पापा | Teri Dehleez Par Papa

    तेरी दहलीज पर पापा   तेरी दहलीज पर पापा दो दिन का ठिकाना है। इसी में हंस लूँ,मुस्कुरा लूँ, यही विधि और विधान है। जिसने प्रेम से पाला पोसा वही हमारी नहीं दुनिया में। दूसरा कौन भला सोच हमारी? बचपन से मेरा है मेरा है घर, एक झटके में हो सब पराया। जन्म-जन्म का यह…

  • गजानंद जी चले | Gajanand ji Chale

    गजानंद जी चले ( Gajanand ji Chale ) गजानन जी चले अपने धामचलो सखी झूमे नाचे करें उन्हें प्रणाम। झांकी सजाओ बनाओ मोदक पकवानमूषक पर होके सवार चले गजानन जीआया बुलावा मां पार्वती कागजानन जी चले अपने धामचलो सखी झूमे नाचे करें उन्हें प्रणाम भक्तों की पड़ी भीड़ देने को विदाईआज तो सारा जग है…

  • मुझे संभालो | Mujhe Sambhalo

    मुझे संभालो  ( Mujhe Sambhalo )   मुझे संभालो न मेरे दोस्त अमानत की तरह पडा़ रहने दो मुझे यहाँ आफत की तरह इस कदर सबके सीने में उतर जाउंगा मैं की छोड़ न पाओगे मुझे आदत की तरह|| याद रखो मुझे तुम एक कहावत की तरह छोड़ना नहीं कभी मुझे बगावत की तरह यूँ मुसाफ़िर…

  • मनुष्य जीवन | Kavita Manushya Jeevan

    मनुष्य जीवन ( Manushya Jeevan ) मानव जीवन की गाथा तुमको सुनता हूँ। जीवन का एक सत्य तुमको बताता हूँ। मानवता का दृश्य भी तुमको दिखता हूँ। किस्मत का भी खेल तुमको बताता हूँ।। आया हो संसार में लेकर मानव जन्म। पूरब भव में तुमने किये थे अच्छे कर्म। इसलिए तो तुमको मिला है मानव…

  • प्रथम पूजनीय आराध्य गजानंद | Gajanand par kavita

    प्रथम पूजनीय आराध्य गजानंद ( Pratham poojaneeyai aradhya gajanand )      प्रथम पूजनीय प्यारे आराध्य गजानन्द, मनोकामना पूरी करतें हमारे ‌गजानन्द। कष्ट विनायक रिद्धि-सिद्धि फलदायक, झुकाकर शीश हम करते है अभिनंदन।।   गणपत गणेश गणनायक एवं गजराज, भोग में चढ़ाते आपके मोदक महाराज। शीश पर तुम्हारे स्वर्ण का मुकुट चमके, ज्ञान के भंडार लंबोदर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *