मानवता का कर्तव्य निभाता हूँ!

मानवता का कर्तव्य निभाता हूँ!

सारा जगत अपना ही परिवार है।
फिर क्यों जगत को बँटा पाता हूँ।
मुझको हर एक प्राणी से प्यार है।
प्रभु की हर संतान को हृदय से लगाता हूँ।

मैं सदा भूखे को खाना खिलाता हूँ।
प्यासों को सदैव, पानी पिलाता हूँ।
सेवा ही जीवन, इसी में आनंद है।
बस! मानवता का, कर्तव्य निभाता हूँ।

हर प्राणी से आत्मीय रिश्ता निभाता हूँ।
जगत की सुन्दरता को बढ़ाता हूँ!
सब हृदय से बैर-ईर्ष्या-द्वेष मिटाएँ।
सबसे प्रेम करो,बस यही सिखाता हूँ।

आजकल मर गई हैं सब संवेदनाएँ।
इन्सानियत! ख़ातिर कोई तो हाथ बढ़ाएँ।
नित भला करने की सबमें भावना हो!
दिलों से बैर मिटाकर, बस!प्रेम बसाता हूँ।

बस बात यही सबको समझाता हूँ।
मैं तो इन्सानियत का पाठ पढ़ाता हूँ।
मुझको हर एक प्राणी से प्यार है।
इसलिए सबसे मेलजोल बढ़ाता हूँ।

Salman Surya

सलमान सूर्य

बाग़पत, उत्तर प्रदेश ( भारत )

यह भी पढ़ें:-

स्मृतियाँ | Kavita Smritiyan

Similar Posts

  • भाव भक्ति के मारे | Bhav Bhakti ke Mare

    भाव भक्ति के मारे  ( Bhav Bhakti ke Mare ) त्रिदेव तुम्हारी महिमा का, रस पीकर मतवारे, घूम रहें हैं गाते महिमा, गली-गली द्वारे-द्वारे, ढोलक झांझ म॔जीरा लेकर, नाचें भजन कीर्तन गाकर, भाव भक्ति के मारे, गली-गली द्वारे-द्वारे, जल नारियल बेलपत्र धतूरा, जिसके बिन अनुष्ठान अधूरा, चलें सभी सामग्री साजे, गली-गली द्वारे-द्वारे, चंद्र नाग डमरू…

  • वो बाबा भीम हमारा | Baba Bhim Hamara

    वो बाबा भीम हमारा ( Wo baba bhim hamara )   आज गाॅंव‌-शहर की हर गली में गूॅंज रहा यह नारा, सबको अपना हक दिलाया लिखें संविधान प्यारा। अच्छाई-सच्चाई के लिए लड़ता रहा उम्र भर सारा, जनहित में सारे काम किया वो बाबा भीम हमारा।। देखा था बचपन में उन्होंने ये निम्न-जाति व्यवस्था, बाहर बैठकर…

  • हाथों से छीनों न अमराइयाँ | Kavita Amraiyan

    हाथों से छीनों न अमराइयाँ   सौदा परिंदों का हम न करेंगे, साँसों की रफ्तार घटने न देंगें। हाथों से छीनों न अमराइयों को, पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे? रोते हैं पेड़ देखो कुल्हाड़ियों से, हम सब बँधे उसकी साँसों की डोर से। हरियाली का प्याला कैसे पिएंगे, पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे? सौदा परिंदों का… बित्ताभर…

  • तेरी शिकायत | Teri Shikayat

    तेरी शिकायत ( Teri Shikayat ) तेरी मेहरबानी का किस्सा सबको सुनाया।अंधा समझ हाथ पकड़ तूने रास्ता दिखाया। अब तो तेरी शिकायत करें भी तो किससे।सबके दिलों में तुझे हमने ही बसाया। तू चाहे अब जितने सितम कर ले इस पर।सहता चल बस यही दिल को समझाया। हर बार दिखाते रहे तुम आईना हरेक को।हर…

  • हिन्दी | Poem on Hindi

    हिन्दी ( Hindi )   हिन्दी के सम्मान मे मित्रो ,लिख लो कह लो आज । एक वर्ष के बाद पुनः फिर, होगी इस पर बात ॥ ** बडे`बडे सम्मेलन होगे, ढोल मंझीरे साथ । बडे-बडे बैनर पर होगा,हिन्दी दिवस है आज॥ ** बोली जाती बहुत ही बोली,भारत के सम्मान मे । पर हिन्दी को…

  • अतीत आज और कल | Aaj aur Kal

    अतीत आज और कल ( Ateet aaj aur kal )    अतीत आज और कल, बंदे संभल संभल कर चल। परिवर्तन कुदरत का नियम, जन मन रहती हलचल। कितना सुंदर अतीत हमारा, संस्कारों की बहे धारा। शौर्य स्वाभिमान पराक्रम, गौरवशाली है देश हमारा। बदल गया परिवेश आज, बदल गई है जीवनधारा। धीर धर्म दया सब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *