अहं का नशा

अहं का नशा

नशा मदांध कर देता है
मनुष्य जन्म का मूल
उद्देश्य ही भुला देता है
जो उड़ते है अहं के आसमानों में
ज़मीं पर आने में वक़्त नही लगता
हर तरह का वक़्त आता है ज़िंदगी में
वक़्त गुज़रने में वक़्त नही लगता हैं
नशा जहर से ज़्यादा घातक है
अहं का नशा हावी हो ही जाता है
और उनके विवेक पर सही समझ
के विकास का पर्दा पड़ ही जाता है
वह इसी तरह कुछ विशेष
उपलब्धि होने पर या
अच्छी-खासी कमाई कर लेने
पर बहुधा आदमी में आ जाता है
अहम मन में हो जाता है
सर्वोपरि होने का वहम
दिमाग में इस प्रकार
छा जाता है एक नशा सा
तब आदमी समझने लगता हैं
अपने आपको समझदार खासा
उसकी बोली में भी, भाषा में भी
झलकने लगता है यह नशा।
बहुत बार तो उसे सही
गलत का भान ही नहीं रहता
कि अहं में वह खुद भी
बन जाता है एक तमाशा
वे फिर यह भूल जाते हैं कि
तूफान ज्यादा हो तो कश्तियाँ
भी डूब जाती हैं और अहं ज्यादा हो
तो हस्तियाँ भी डूब जाती हैं
हम यह कई प्रसंग में देख समझ सकते है
कल तक जो राजा था आज वो रंक़ हैं
कल तक जो भोगी था आज वह योगी है
हम झुककर चलेंगे तो यह धरती भी मान देगी
अगर अहं के नशे में चलेंगे तो गर्त में जाना निश्चित है ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस पर मेरे भाव

    गांधी जी का महाप्रयाण दिवस   बापू को पल – पल नमन करे ,क्षण – क्षण स्मरण करे ।।ध्रुव॥ मन प्राणों की पुलकन को चैतन्य पूर्ण चितवन को संघर्षों के पुरोधा को करुणा के सागर को जीवन के संजीवन को गुण रत्नाकर बापू को नमन करे । बापू को पल – पल नमन करे ,क्षण…

  • पुत्री और शराबी पिता

    पुत्री और शराबी पिता   पापा मेरी किताब , मेरे अरमान है,  मेरी खुशी है, मेरा भविष्य है,          सब बेच मेरी खुशियों का          शराब पी गए,   पापा मां का मंगलसूत्र सुहाग है मांग का सिंदूर है,      सब बेच उनके अरमानों का      …

  • प्रेम की भाषा हिंदी | Prem ki Bhasha

    प्रेम की भाषा हिंदी ( Prem ki Bhasha ) ज़बानो के जमघट मेंएक ज़बान है नायाबहमारी ज़बान”हिंदी”जिसमें एक लफ्ज़ केहोते हैं कई मुतादरीफ़। एक “मोहब्बत व ईश्क”कोप्यार कहो या प्रेमसुर कहो या रश्कममता कहो या प्रीतिसंस्कृति कहो रीति रिवाजनाज कहो या लाज…. यह हिन्दी हैमाथे की बिंदी है। मनजीत सिंहसहायक प्राध्यापक उर्दूकुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ( कुरुक्षेत्र…

  • तूफान | Kavita toofan

    तूफान ( Toofan )   सर पे आसमां रखता दिल में समाए तूफां रखता। शमशीरो का आगार हूं हृदय में हिंदुस्तान रखता।   तूफान उठे उठने दो चाहे बिजलिया गिरे अविरत। बुलंद हौसला रखे दिल में रहती माँ भारती मूरत।   हम आंधी तूफानों को भी मोड़ नया दिखा देंगे। काली अंधियारी रातों में हम…

  • त्रेता सम अहसास | Treta Sum Ehsaas

    त्रेता सम अहसास ( Treta sum ehsaas )    कलयुग में हो रहा,त्रेता सम अहसास हिंद रज रज अति हुलसित, निहार राम मंदिर निर्माण । कल्पना भव्य साकार रूप, जनमानस स्पर्श पथ निर्वाण । बाईस जनवरी दो हजार चौबीस, सर्वत्र रामलला प्राण प्रतिष्ठा उजास । कलयुग में हो रहा त्रेता सम अहसास ।। जय श्री…

  • वह भारतमाता | Vah Bharatmata

    वह भारतमाता ( Vah Bharatmata )   वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी जिसका लोहा मानती दुनिया सारी । भगीरथ ने जहाँ पतित पावनी गंगा ऊतारी, संतों-गुरुओं, पीरों ने जिसकी छवि सँवारी, ज्ञान-गुणों, संस्कारों की भरी पिटारी, पूरी दुनिया में सब देशों से जो है न्यारी । वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी । सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *