स्वाभिमानी लड़का

स्वाभिमानी लड़का | लघु कथा

अरूण स्वाभिमानी लड़का था। वह कक्षा‌ में सदैव प्रथम आता था। सब पूछते ” अरूण तुम घर में कितने घंटे
पढ़ते हो आखिर रोज ?
वह बोलता ” मुझे घर पर समय ही कहां मिलता है।
दो गायें और एक भैंस है। उनको सानी पानी देना और फिर घूम घूम कर दूध बेचना आदि में व्यस्त हो जाता हूं।
एक दोस्त उसके घर‌ के पास ही रहता था, उसने अरूण की भीतर की बात बताई। ” अरूण जब नाद में पानी रखता है तब एक पाठ बोलता है, पानी मिलाता है जब भी। और जब एक छोटी लाठी से उसे चलाता है तब भी पाठ का स्मरण करता है। ऐसा कर हर काम में सारा दैनिक पाठ अपना रट लेता है। आस पास रखी पुस्तकों की ताक – झांक करता रहता है।
सुना है कि वह एक आई.ए.एस बन गया है। कहीं दूर नामी गिरामी और दबदबे वाला एस.डी.ओ.है।
एक तीन मंजिला मकान है। उसका
पिता बीस बाइस गायों भैंसों का तबेला चलाकर बहुत सुखी एवं सन्तुष्ट है।
इति।

श्रीमती उमेश नाग

जयपुर, राजस्थान

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • प्यार की खातिर

    असलम की बेवफाई से निराश नुजहत का सारा समय अब मोबाइल पर यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम चलाने व नेट सर्फिंग में ही बीत रहा था। दिन तो किसी तरह कट जाता था, लेकिन रात काटनी उसे भारी गुजरती थी। फ़ेसबुक पर वीडियोज क्लिप्स देखते समय अचानक उसकी नज़र एक आकर्षक एडवर्टाइजमेंट पर पड़ी। जिसमें लिखा था:-…

  • रॉंग नंबर | Hindi kahani

     रॉंग नंबर  ( Wrong number : Hindi short story )   जीवन मे कभी कभी ऐसा होता है जब कोई अनजान हमारे करीब आता है और हमारी जरूरत और बाद में कमजोरी बन जाता है । यकीनन उनमें से कुछ ज्यादा दूर तक हमारे साथ नही चल पाते लेकिन कई खट्टी मीठी यादें दे जाते…

  • डॉ. सत्यवान सौरभ : छोटी उम्र से हरियाणा के साहित्यिक क्षितिज पर निरंतर सृजनरत

    लेखन में भी संपादकीय लेखक के रूप में आपने विशिष्ठ पहचान कायम की है। सभी विधाओं पर आपका लेखन हरियाणा तक ही सीमित नहीं रह कर देश के संदर्भ में भी व्यापक स्वरूप लिए हैं। आपके आलेख और पुस्तकें तथ्यात्मक, सूचनात्मक और शोध परक होने से शोधार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध हुए हैं। इनकी रचनाएं…

  • गाड़ी बुला रही है

    और अंततः वो छुक छुक गाड़ी बंद हो ही गयी.. पिछले करीब एक सो पच्चास सालो से अनवरत चलने वाली मिटर गेज रेल गाड़ी ने साल 2016 के अंतिम दिन अपना अंतिम सफर पूरा किया। नए साल का पहला दिन पूरी शांति के साथ बिता.. बीते डेढ़ सौ वर्षो का शौर थम गया.. स्टेशन खामोश…

  • सुंदरता

    एक छोटा सा बच्चा था। उसकी उम्र लगभग 6 वर्ष होगी। उसका नाम राहुल था। बातें बनाने में वह बहुत उस्ताद था। उसके पास एक भद्दी-सी बेकार गुड़िया थी। लेकिन वह गुड़िया उसकी नजर में सबसे सुंदर थी। वह उसके साथ ही सोता, उसके साथ ही उठता, यहाँ तक कि खाने-पीने से लेकर वह जो…

  • शेरू | Sheroo

    रात्रि के 11:00 बजे की घंटी बज चुकी थी फिर भी शेर अभी हिसाब मिलने में व्यस्त था । उसे अभी-अभी चिंता सता रही थी कि कहीं होटल बंद ना हो जाए । पेट में चूहे कूद रहे थे लेकिन क्या करें पापी पेट के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ता। तभी एक ग्राहक और आ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *