स्वाभिमानी लड़का

स्वाभिमानी लड़का | लघु कथा

अरूण स्वाभिमानी लड़का था। वह कक्षा‌ में सदैव प्रथम आता था। सब पूछते ” अरूण तुम घर में कितने घंटे
पढ़ते हो आखिर रोज ?
वह बोलता ” मुझे घर पर समय ही कहां मिलता है।
दो गायें और एक भैंस है। उनको सानी पानी देना और फिर घूम घूम कर दूध बेचना आदि में व्यस्त हो जाता हूं।
एक दोस्त उसके घर‌ के पास ही रहता था, उसने अरूण की भीतर की बात बताई। ” अरूण जब नाद में पानी रखता है तब एक पाठ बोलता है, पानी मिलाता है जब भी। और जब एक छोटी लाठी से उसे चलाता है तब भी पाठ का स्मरण करता है। ऐसा कर हर काम में सारा दैनिक पाठ अपना रट लेता है। आस पास रखी पुस्तकों की ताक – झांक करता रहता है।
सुना है कि वह एक आई.ए.एस बन गया है। कहीं दूर नामी गिरामी और दबदबे वाला एस.डी.ओ.है।
एक तीन मंजिला मकान है। उसका
पिता बीस बाइस गायों भैंसों का तबेला चलाकर बहुत सुखी एवं सन्तुष्ट है।
इति।

श्रीमती उमेश नाग

जयपुर, राजस्थान

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • अछूतो का भगवान | Kahani Achuto ka Bhagwan

    चारों तरफ मैले कुचैले कपड़े पहने बच्चे दिखाई दे रहे थे । बदबू ऐसी आ रही है कि एक-दो मिनट बैठना मुश्किल है । कैसे रहते होंगे ये लोग ? क्या लोगों की जिंदगी ऐसे भी हो सकती है ?जहां जानवर भी ना रहना चाहे वहां मनुष्य रह रहे हैं। सुरेश को आज नींद नहीं…

  • इज्जत की खातिर

    “हेलो, क्या यह रीना के घर का नंबर है?” “हाँ जी, मैं रीना का पिता नरेंद्र बोल रहा हूँ।आप कौन हो और कहाँ से बोल रहे हो? आपको रीना से क्या काम है?” नरेंद्र ने कहा। “मैं रीना के कॉलेज का प्रिंसिपल बोल रहा हूँ। आज कक्षा 12 के बच्चों का इंग्लिश का वायवा है।…

  • मेले में सीखा सबक

    आज रोहन ने फिर से अपने पिता राजेश से मेले में जाने की जिद्द की। वह कई दिनों से मेले की बात कर रहा था। राजेश ने कहा, “मेले में बहुत भीड़ होती है, मेरे साथ… मेरे पास, मेरा हाथ पकड़कर रहना।” रोहन ने आश्वासन दिया, “पापा, मैं आपका हाथ पकड़कर रहूंगा। मैं आपको नहीं…

  • प्रेम का प्यासा भेड़िया | Kahani Prem ka Pyasa Bhediya

    यह संसार प्रेम का भूखा है। दुनिया में दुख इसीलिए बढ़ गए हैं कि कोई किसी को सच्चा प्रेम नहीं करता। प्रेम के नाम पर बस वासना पूर्ति रह गई है। तोता, मैना, बंदर छोटे-छोटे सौम्य स्वभाव के जीव की कौन कहे प्रेम की प्यास तो भयंकर खूंखार जानवरों के हृदयों में भी पायी जाती…

  • समझदारी | Laghu Katha Samajhdari

    आज फिर राजीव और सुमन के कमरे से एक दूसरे पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें से आ रही थी। सप्ताह में एक बार तो यह होता ही था। दो दिन बाद फिर से वे एक हो जाते थे। मुझे इसकी आदत थी। मैं दोनों मियां-बीबी के बीच में बोलना उचित नहीं समझती थी। आज भी मैंने…

  • सफलता का राज

    कपिल एक फल विक्रेता था, जो अपने ठेले पर तरह-तरह के सुंदर और मीठे फल बेचता था। वह अपने ग्राहकों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करता था और हमेशा मुस्कुराते हुए फल बेचता था। कपिल के ठेले पर सिर्फ ताजा फल होते थे, और वह सड़े-गले फलों को अलग रख देता था। एक दिन, पड़ोसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *