सशक्त मैं समय हूँ

सशक्त मैं समय हूँ

सशक्त मैं समय हूँ

वस्त्र मैं हूँ – अस्त्र मैं हूँ,
शस्त्रों में शशक्त मैं हूं।

धड़ कटे प्रलय मचे जो मैं रुकूं ना हो सके ये,
समय मैं, समर्थ मैं जो रुकूं मैं ना हो सके ये।

हो जाए संभव अगर यह बोलूं ना समय मैं खुदको,
खंजरों-कटारों से जो सर्व शक्तिमानों से।

बेड़ियों से जकड़ लो,
तुम आओ मुझको पकड़ लो ।

रुकूं ना मैं, झुकूं ना मैं, पीछे कभी हटूं ना मैं,
आगे चलूं आगे बढ़ूं मुड़ के कभी देखूं ना मैं।

चाकुओं की धार हो, या तीरों की बौछार हो,
ईट से लड़े ये ईट या देशो का संग्राम हो।

संभव हो तो रोक लो तुम मुझको आओ टोकलो ,
मुड़ के देखूं जो अगर मैं तो भट्टियों में झोक दो ।

दुश्मनी करो ना मुझसे, दोस्ती तुम कर ही लो,
साथ मेरे चलते-चलते आसमान फलक छूओ।

दुष्टो का मैं अंत हूं, संतो का आनंद हूं,
रागिनी का राग हूं मैं, ज्ञानियों का ज्ञान हूं।

रातें थम जाती है, हवाएँ जम जाती है,
चलती हुई सांसें एकदम से थम जाती है।

रुक सके ये सूर्य भी रुक सके ये चन्द्र भी ,
रुक सके ये दिन और रातें लेकिन रुक सकूँ मैं ना कभी।

अंत में यहीं कहूं मैं व्यर्थ मुझको ना करो,
रहना शान से अगर है तो हाथ मेरा थाम यूं लो।

सर्व शक्तिमान हूं, मैं शस्त्रो में महान हूं,
समय हूं कदर करो मैं जग का अभिमान हूं।

अथर्व कुमार

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • जय महागौरी | Jai Mahagauri Aarti

    जय महागौरी ( Jai mahagauri : Mahagauri Mata Ki Aarti )   जय मां अंबे जय जगदम्बे, जय जननी भवानी। श्वेत  वर्णी  वरदहस्त, सुख दायिनी कल्याणी।   सौम्य  स्वभाव  मुखमंडल, कांति  शक्ति दाता। अष्ट भुजाओं वाली अंबे, गुण भक्त तिहारे गाता।   पर्वत वासिनी करो कृपा, सब सिद्धियों की दाता। सारे जग की तुम नियंता, तुम ही…

  • मै फक्र से कहती हूं | Phakar se

    मै फक्र से कहती हूं ( Mai phakar se kahti hoon )   मेरे पास भी दोस्त है, अंधेरी रातो मे खड़ा मेरा प्यार है, मुझे रोशनी देता वह चाँद है ।। हाँ मै चाँदनी नहीं, मैं तो फूल हू जिसे पाने उसने काटो से रिश्ता जोड़ा है । मेरे पास दोस्तों की महफिल नही…

  • समय के संग कैसे दौड़ू | Kavita Samay ke Sang

    समय के संग कैसे दौड़ू ( Samay ke sang kaise daudoon )    वक्त निकला जा रहा तीव्र गति के साथ समय संग कैसे दौड़ू बोलो हे मेरे नाथ   शनै शनै यूं बीत रहे पल प्रतिपल दिन रात कालचक्र भी घूम रहा है बदल रहे हालात   नियति खेल निराले भांडा अभाग्य कैसे फोडूं…

  • मधुरिम-बंसत | Madhurim Basant

    मधुरिम-बंसत ( Madhurim-Basant ) तुम आये हो नव-बंसत बन कर मेरे प्रेम – नगर में दुष्यंत बन कर कुंठित हो चुकी थीं वेदनाएँ बिखर गई थीं सम्भावनाएँ आज पथरीली बंजर ह्रदय की धरा को चीर कर फिर फूटा एक प्रेम अंकुर….. पतझड़ की डोली हो गई विदा विदाई के गीत गाने लगी वियोगी हवा अतीत…

  • सावन आया | Sawan Aaya

    सावन आया  नयी चेतना  नयी जाग्रत  अंतर्मन में  नया भाव कुछ  मन को भाया, गूॅंज उठे स्वर झूॅंम उठे वन प्रकृति ने भी  नव मधुरस का  पान कराया, लतिकाएं तरु आलिंगन कर  लिपट लिपट कर  नतमस्तक  साभार जताया, रिमझिम रिमझिम  बूॅंदें जल की  छोड़ गगन को  उतर धरा पर  उपवन का  संसार बसाया, स्पर्श प्रेम…

  • मानव का उसूल | Kavita manav ka usul

    मानव का उसूल ( Manava ka usul )     चकाचौंध में खो गया नर धन के पीछे भाग रहा आज आदमी नित्य निरंतर व्यस्त होकर जाग रहा   झूठ कपट सीनाजोरी कालाबाजारी रिश्वतखोरी मानव का उसूल कैसा झूठे वादे बस बातें कोरी   प्रलोभन मोह माया के जाल पर जाल फेंक रहा नीली छतरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *