अब चली आओ

अब चली आओ

अब चली आओ

तेरी राहों में हर दिन गुजरता है,
तेरी यादों में हर पल सिसकता है,
दिल को समझाऊँ कैसे,
अब तुम ही बताओ,
अब नहीं सहा जाता, बस जल्दी से चली आओ।

सपनों में आकर फिर दूर चली जाती हो,
दिल की पुकार को अनसुना कर जाती हो,
बेकरार दिल को अब और ना तड़पाओ,
अब नहीं सहा जाता, बस जल्दी से चली आओ।

हर शाम तन्हाई में डूब जाती है,
तेरी जुदाई हर सांस पर भारी पड़ जाती है,
टूटे इस दिल को अपनी मुस्कान से सजाओ,
अब नहीं सहा जाता, बस जल्दी से चली आओ।

बरसातें भी अब उदास हो चली हैं,
सजती बहारें भी वीरान हो चली हैं,
इन वीरानों में फिर से बहार बन जाओ,
अब नहीं सहा जाता, बस जल्दी से चली आओ।
अब नहीं सहा जाता, बस जल्दी से चली आओ।

कवि : प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”
सुरत, गुजरात

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • उन्मुक्त जीवन | Unmukt Jivan

    उन्मुक्त जीवन ( Unmukt jivan )    जिवन के हर पडाव पार करता हूं महफिल यारों की सजाता हूँ मैं आसमान को छूने की कोशिश करता हु.. मैं अल्फाजो को समझता हूँ मैं कलम से जवाब देता हूं घायल दिल का हाल, कविता मे बया करता हूँ. मैं आजाद हूँ, यही महसूस करता हूं शब्दों…

  • ज़ख़्म हुए नासूर | Zakhm Hue Nasoor

    ज़ख़्म हुए नासूर ( zakhm hue nasoor ) बिखरी यादें टूटे सपने, क्या तुमको दे पाऊंगी। ज़ख़्म मेरे नासूर हुए हैं, कैसे ग़ज़ल सुनाऊंगी।। हक था तुम्हारा मेरे यौवन की, खिलती फुलवारी पर। पर तुम माली बन न पाए, मैं पतझड़ बन जाऊंगी।। ज़ख्म मेरे नासूर हुएं हैं कैसे ग़ज़ल सुनाऊंगी। मेरी मुस्काने और खुशियां,…

  • सूत्र | Kavita Sutra

    सूत्र ( Sutra )   प्रयास तो करना हि होगा सफल होने तक सौ से पहले गिनती पुरी नही होती बिना पूरा मूल्य चुकाये दुकानदार सामान नही देता अधूरा ज्ञान और अधूरा अनुभव उपहास का कारण बनते हैं अवसर की समझ और समय की कद्र किये बिना, आपका मूल्य कुछ नहीं वक्त और मौत बताकर…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem| Hindi Poetry -मैं और मेरे श्रोता

    मैं और मेरे श्रोता ( Main Aur Mere Shrota ) ** जी भर के मुझ को देखो थोड़ा सा मुस्कुराओ हम सामने तुम्हारे पलके झुका रहे है ** दिल में उतरने का  वादा जो कर रही हूँ तुमसे भी लूंगी वादा दिल में बसाये रखना ** एसी बातो से ना हमको निराश करना हम गीत…

  • काश (कांस) के फूल

    काश (कांस) के फूल बचपन से मैनें देखा है,काश के फूलों को खिलखिलाते।सफेद सफेद काश के फूल,हवा के झोकों से लहराते।खेत के मेड़ों में,खुले मैदान पर,नदी किनारे,घाट पहाड़ पर।जब काश के फूल खिलते,वर्षा विदाई का संकेत दे जाते।1। रुई-सी सफेद काश के फूल,धरती का नया परिधान है।अपनी ख्वाहिशों की तरह बिखर जाने का अभिमान है।कोमलांगी…

  • राम वन गमन | Kavita Ram VAn Gaman

    राम वन गमन ( Ram Van Gaman )   चली गई कैकई कोप भवन में बात मंथरा मानी वचन पूरे करो राजन तब बोली कैकयी महारानी भरत राजतिलक हो वन जाए राम लक्ष्मण भाई वन चले राम रघुराई केकई कान की कच्ची ना होती बात ये सच्ची ना होती अभिमानी रावण कहां मरता माता सीता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *