Holi Faag Geet

होली: रंग, रचना और रिश्तों का उत्सव

होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, यह हमारे समाज की विविधता को एक सूत्र में पिरोने वाला पर्व है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि जैसे रंग मिलकर एक सुंदर चित्र रचते हैं, वैसे ही प्रेम, भाईचारा और सद्भावना से सजा समाज ही सच्ची सुंदरता का प्रतीक होता है।

साहित्यकारों की लेखनी ने इस पर्व को कभी भक्ति में रंगा, कभी प्रेम की गहराइयों में डुबोया, तो कभी इसे सामाजिक सौहार्द्र का प्रतीक बनाया। आज, जब दुनिया कई तरह के मतभेदों और तनावों से जूझ रही है, हमें इस होली पर संकल्प लेना चाहिए कि हम बैर को भस्म कर, प्रेम के रंगों से समाज को सजीव बनाएँ।

आइए, इस होली पर न केवल गुलाल उड़ाएँ, बल्कि अपने मन की कटुता भी हवा में उड़ा दें। रिश्तों को नया रंग दें, संवेदनाओं को एक नई गहराई दें और जीवन को सतरंगी खुशियों से भर दें।

आप सभी को रंगों, प्रेम और उल्लास से भरी होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

अमरेश सिंह भदौरिया
प्रवक्ता हिंदी
त्रिवेणी काशी इ० कॉ० बिहार, उन्नाव

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • धनतेरस | Dhanteras

    हर समय दुनिया की तमाम वस्तुओं की सारता-असारता का अहर्निश विचार करो। प्रत्येक चीज के उपयोग से पूर्व ऐसा विचार करने की आदत डालो! कोई भी चीज हाथ में लो तब इसे पूछो कि यह किसकी है? अपनी या पराई? अच्छी या बुरी? सुखद या दुःखद? ऐसा करते-करते धर्म की जिज्ञासा जागृत होगी। किन्तु आप…

  • नवरात्रि पर्व (चैत्र)

    नवरात्रि व्रत का मूल उद्देश्य है इंद्रियों का संयम और आध्यात्मिक शक्ति का संचय। वस्तुत: नवरात्र अंत:शुद्धि का महापर्व है।आज वातावरण में चारों तरफ विचारों का प्रदूषण है। ऐसी स्थिति में नवरात्र का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। अपने भीतर की ऊर्जा जगाना ही देवी उपासना का मुख्य प्रयोजन है। भुवाल माता की…

  • हिंदी : बोलचाल की भाषा

    हमारे कण – कण में व्याप्त आम बोलचाल की भाषा हिंदी है । हिंदी भाषा के द्वारा स्वाध्याय, लेखन आदि का सही से ज्ञान होता है । पुराने समय में वह अभी प्रचलित भाषा में एक हिंदी है । मन के भाव व्यक्त करने का माध्यम की भाषा हिंदी है । साहित्यिक रस धार की…

  • जीवंत होली उत्सव की साक्षी बड़वा की समृद्ध होली परम्परा

    गांव के ऐतिहासिक झांग आश्रम में सबसे बड़ी डफ मंडली बसंत पंचमी पर एक उत्सव की शुरुआत करती है, जो गांव के हर कोने को जीवंत धमाल से भर देती है। इसी तरह, बाबा रामदेव मेला मंदिर में होली उत्सव एक अनूठी शैली में मनाया जाता है। होली के दौरान, मंदिर में एक भव्य डफ…

  • दुर्गा पूजा का अनोखा आकर्षण

    दुर्गा पूजा भारत में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह त्योहार कुल दस दिनों तक पूरे विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से दुर्गा माता की पूजा की जाती है। जिसमें भक्तों द्वारा मां के सभी रूपों की पूजा की जाती है। भारत में दुर्गा पूजा पश्चिम…

  • 161 वाँ मर्यादा महोत्सव

    तेरापंथ धर्मसंघ का महोत्सव मर्यादा महोत्सव हैं । यह समूचे विशव में एकमात्र ऐसा अद्भुत उत्सव हैं । यह हमारे मर्यादा महोत्सव की एक निष्पति याद दिलाना है कि जिन्दगी के हर कदम पर मर्यादाओं का ख्याल रखना जरूरी है ।कभी मर्यादाओं का उल्लंघन कर कदम नहीं रखना हैं । मर्यादाएं जिन्दगी का बंधन नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *