Holi Kavita 2023

समझ लेना होली है

समझ लेना होली है

हर इंसान अपने रंग में रंगा हो तो, समझ लेना होली है।
हर रंग कुछ कहता ही है,हर रिश्ते में हँसी ठिठोली है।
जीवन रंग महकाती, आनंद उमंग उल्लास से।
जीवन महक उठता है,एक दूसरे के विश्वास से।
प्रकृति की हरियाली,मधुमास की राग है।
नवकोपलों से लगता,कोई लिया वैराग्य है।
हर गले शिकवे को मिटा दो,फैलाओ ये प्रेम रूप झोली है।
हर इंसान………………1
आग से राग तक,राग से वैराग्य तक।
चलता रहे यूँ ही,परंपरा ये फाग तक।
होलिका दहन की आस्था,युगों युगों से चली आ रही।
आग में चलना,राग में गाना,प्रेम की गंगा जो बही।
परंपरा ये अनूठी,होती कितनी हर किसी से हँसी ठिठोली है।
हर इंसान…………………….2

सुन्दर लाल डडसेना”मधुर”
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.) पिन- 493558
मोब.- 8103535652

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • खाद्य सुरक्षा जागरुकता

    खाद्य सुरक्षा जागरुकता सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य के लिए, लिया गया है ये संज्ञान, ना हो दूषित खान पान, खाद्य सुरक्षा का रखे ध्यान, खाद्य का हो ऐसा भंडारन, जहाॅ पोषकता मे कमी न आए, पौष्टिकता और संतुलित आहार का, जहाॅ से जन जन लाभ उठाए, जागरुकता है बहुत जरूरी, मिलावटखोरों पर नजर हो पूरी,…

  • सुन रही हो माँ | Sunn Rahi ho Maa

    सुन रही हो माँ ( Sunn Rahi ho Maa )   देखो माँ , हर वर्ष मातृ दिवस पर तुम्हारा गुणगान किया जाता है, उस एक दिन में, भर दिए जाते है पन्ने, तुम्हारी महानता के, माँ महान है, माँ बगैर हम कुछ नही, कही झूठ कही सच, कही भ्रम का लिबास पहनाकर, तुम्हारी महिमा…

  • ठगे गए जज्बात | Thage Gaye Jazbaat

    ठगे गए जज्बात ( Thage Gaye Jazbaat ) हो असली इंसान की, कैसे अब पहचान। दोनों नकली हो गए, आंसू और मुस्कान।। कैसा ये बदलाव है, समय है उलझनदार। फसलों से ज्यादा उगे, सौरभ खरपतवार।। सुनता दिल की कौन है, दें खुद पर अब ध्यान। सब दूजों पर जज बनें, सुना रहें फरमान।। कुछ जीते…

  • दुनिया का घाव | Kavita Duniya ka Ghaav

    दुनिया का घाव! ( Duniya ka ghaav )   दुनिया का घाव सुखाने चला हूँ, बुझता चराग मैं जलाने चला हूँ। बच्चों के जैसा शहर क्यों हँसें न, कोई मिसाइल जमीं पे फटे न। आँखों में आँसू क्यों कोई लाए, खोती चमक मैं बढ़ाने चला हूँ। बुझता चराग मैं जलाने चला हूँ, दुनिया का घाव…

  • यकीन | Yakeen kavita

     यकीन  ( Yakeen )   ये मुझ पर सब का”यकीन”है || 1.नौ महीने कोख मे, मुझे पाला पोसा-मात ने | जन्म दिया पीडा सही, और दूध पिलाया मात ने | बचपन की अठखेलियां, गीला-सूखा सहती रही | आँख का उसके तारा हुँ, पूरे यकीन से कहती रही | ये मुझ पर मेरे माँ का “यकीन”है…

  • जब उनसे मुलाकात हुई | Geet

    जब उनसे मुलाकात हुई ( Jab unse mulaqat hui )   खिल गई मन की बगिया मधुर सुहानी रात हुई महक उठा दिल का चमन जब उनसे मुलाकात हुई   साज सारे थिरक उठते मधुर वीणा के तार बजे होठों पर सुर मुरली के मधुर हंसी चेहरे पे सजे गीतों की मोहक बहारें संगीत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *