अद्भुत है फागुन

अद्भुत है फागुन

मधुमक्खियाँ
कितनी व्यस्त हैं इन दिनों
उन्हें ठहरने की
बात करने की
भी फ़ुर्सत नहीं है
उन्हें तो लाना है पराग
उन्हें आकर्षित करते हैं
महकते हुए बाग
वह कर रही हैं
अपना काम निस्वार्थ भाव से
हँसी ख़ुशी से चाव-चाव से
महुए के फूलों की मादकता
अंकुरित आम मंजरियों की कोमलता
पलाश की आभा
गेहूँ की गंध
अलसी के फूलों का रंग

टेसू की महक
सरसों के फूलों के खेत
धनिये के फूलों की क्यारियाँ
अद्भुत है यह फागुन
महक उठा है मन का आँगन
मंडराती तितलियाँ
गुंजायमान भँवरे
आम के पेड़ों पर निकलती
नव पत्तियाँ
करती हैं
प्रकृति को नमन
हवा में छिटक रहे हैं
रंग, गंध,रस के कण

हैं पुलकित दिशायें
सुगंधित हवायें
महकते वन-फूल,फलियाँ
ओस में भीगी-भीगी कलियाँ
हरितिम वसुंधरा
नन्हीं कोपलों पर
लाज की लालिमा
जगा रही है मन में नये-नये अहसास
यूँ ही महकते रहना हे! मधुरिम मधुमास

Dr Jaspreet Kaur Falak

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • दुलार | Poem dulaar

    दुलार ( Dulaar )     नन्ना मुन्ना राजदुलारा, सबकी आंखों का तारा। आशाओं भरा सितारा, खुशियों का खजाना सारा।   खुशी की शुभ घड़ी आई, घर-घर बंट रही बधाई‌। दादी अम्मा को दुहाई, किलकारी सबके मन भाई। बधाई हो बधाई,बधाई हो बधाई।   नटखट बालक इठलाता, मोहक मोहक मुस्काता। कृष्ण कन्हैया सलोना, ठुमक ठुमक…

  • योग पर कविता | Poem on Yoga in Hindi

    योग पर कविता ( Yoga par kavita )    थका हुआ जब पाओ तुम योगा को अपनाओ तुम योगा से भागे रोग सभी खुशियां होंगी पास तभी अनुलोम-विलोम किया करो जीवन जी भर जिया करो बच्चे बूढ़े हो या जवान योग से मिलता आराम सुबह सवेरे उठ जाओ निवृत्त सबसे हो आओ योगा से ताजगी…

  • दबी कुचली हुई कलम | Dabi Kuchli hui Kalam

    दबी कुचली हुई कलम ( Dabi kuchli hui kalam )   दबी कुचली हुई कलम, कभी असर दिखा देगी। पीर गर बना सैलाब, सिंहासन सारा हिला देगी। कलम का काम चलना है, मशाल बनकर जलना है। दर्द दुनिया का स्याही, कागज पे शब्दों में ढलना है। आहत जो कलम हुई, कभी खड़ा तूफान हो जाता।…

  • अपनी खिचड़ी अलग पकाना | Kavita Apni Khichdi alag Pakana

    अपनी खिचड़ी अलग पकाना ( Apni khichdi alag pakana )    एक कलम होता कलमकार हथियार, जिसको होता माते शारदे का वरदान। मन की बात लिख देता वह कलम से, सोच-विचारकर यह शब्दों को जोड़ते।। आज अलग थलग सभी रहना चाहतें, सुख दुःख मे भागीदार न होना चाहतें। आज न जाने सभी को यें क्या…

  • खिलखिलाया करो | Khilkhilaya Karo

    खिलखिलाया करो ( Khilkhilaya karo )    तलब इतनी न अपनी बढ़ाया करो, दाग-ए-दिल न किसी को दिखाया करो। गर्म आँसू हैं आँखों में देखो बहुत, घुट -घुटके न जीवन बिताया करो। अच्छे लोगों से दुनिया है भरी-पटी, रोज संग में तू भी खिलखिलाया करो। जाँ को बेचो नहीं, दिल को बेचो नहीं, दिल दुखाने…

  • सिंदूरी सूरज | Poem Sindoori Suraj

    सिंदूरी सूरज ( Sindoori suraj )    सिंदूरी सूरज विशाल तेजी से अस्त हुआ धीरे-धीरे सांझ को बुलावा दे चला सरसराती पवन ने बालियों को यू छुआ पंछियों के कलरव ने अंबर से धरती तक चारों दिशाओं को गुंजायमान किया घरौंदो को लौट चलो कि अब अंधेरा हुआ गायों के गले की बजती हुई घंटियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *