ठगे गए जज्बात | Thage Gaye Jazbaat

ठगे गए जज्बात

( Thage Gaye Jazbaat )

हो असली इंसान की, कैसे अब पहचान।
दोनों नकली हो गए, आंसू और मुस्कान।।

कैसा ये बदलाव है, समय है उलझनदार।
फसलों से ज्यादा उगे, सौरभ खरपतवार।।

सुनता दिल की कौन है, दें खुद पर अब ध्यान।
सब दूजों पर जज बनें, सुना रहें फरमान।।

कुछ जीते जी हैं मरे, कुछ मरने तक साथ।
रिश्तों की भी उम्र है, जब तक पकड़े हाथ।।

हिंदू बनना किसलिए, बने क्यों मुसलमान।
अंश सभी इंसान के, असल बनो इंसान।।

होता है ये हादसा, सौरभ अब तो चौक।
जिम्मेदारी बच रही, मरे रोज बस शौक।।

समझदार के इस तरह, ठगे गए जज्बात।
समझदार हो इसलिए, मानो सौरभ बात।

Dr. Satywan  Saurabh

डॉo सत्यवान सौरभ

कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,
हरियाणा

यह भी पढ़ें :-

बेशर्मी का रोग | Besharmi ka Rog

Similar Posts

  • साधक शारदे का | Sadhak Sharde ka

    साधक शारदे का ( Sadhak sharde ka )   जो भी लिख लेता हूं आप छाप देते हो। शब्दों का गहरा जादू आप भांप लेते हो। मोती पिरोए माला में शब्द मधुर चुन के। कलम की रफ्तार को आप नाप लेते हो। गीतों के तरानों में रसधार बहा देते हो। मेरे अल्फाजों को तुम हार…

  • शब्दों का सफर | Poem shabdon ka safar

    शब्दों का सफर ( Shabdon ka safar )   शिकस्त शिकस्त कर देंगे मंसूबे हम अपने प्यार से। कह देंगे राज सारे आज अपने दिलदार से। दुश्मनों से कह दो आंखें खोलकर देखें जरा। तूफानों में पलने वाले डरते नहीं तलवार से।   चौबारा घर का आंगन दीवारें वो चौबारा भी गाता है बिटिया आंगन…

  • लवली-अक्षय

    लवली-अक्षय   –>अक्षय अक्षय नहीं, ब्रांड है ब्रांड”बिग ब्रांड”|| 1.प्यारा है दिल वाला है, हर आँख बसा वो तारा है | काम से अपने काम रखे, हर काम करे वो न्यारा है | देश का कोई भी कोना हो, या सारे देश कोरोना हो | हर बार मदद वो करता है, अक्षय सच मे तुम…

  • घूंघट

    घूंघट सतरंगी रश्मियों सा आकाश होगा। घूंघट का पट खुलेगा तो प्रकाश होगा।। मीन जल के बीच करत कलोल जो है, नैन के गोलक अमोलक लोल जो हैं, कनक कामिनि अचिद मिथ्याभास होगा।। घूंघट ० सप्तफेरी हुयी तब घूंघट मिली है, कितने झंझावात आये न हिली है, घूंघट के पट झीन न कर नाश होगा।।…

  • पापा आपके जाने के बाद | Papa ki yaad kavita

    पापा आपके जाने के बाद ( Papa aapke jane ke baad )   आपके जाने के बाद आँगन का ख़ालीपन कभी न भर पाया दहलीज लांघ तो ली मगर खुशियों को तिनके में ही जुटाया कभी ना खिली माँ के चेहरे की रंगत खिली फिर खिला कोई फूल यहाँ   पापा आपके जाने के बाद…

  • जगरगुंडा कुण्डेर बेदरे | Jagargunda par Kavita

    जगरगुंडा कुण्डेर बेदरे ( Jagragunda Kunder Bedre )   अच्छे-अच्छो के छूट जाते है केवल नाम से पसीने, नक्सलियों का गढ़ है ये जगरगुंडा कुण्डेर व बेदरे। घना यह जंगल एवं जंगली जानवर चीते शेर पेंथरे, हर कदम‌ ख़तरा रहता है नक्सली रचते नये पेतरे।। न सड़क है न बिजली ना स्कूल नेटवर्क अस्पताल, रेंगते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *