बिमल तिवारी की कविताएं | Bimal Tiwari Poetry

फिर मिलेंगे

झंझटें तमाम आ के चली गई
होना था बदनाम हो के चली गई
जीवन में वसंत इतने देख लिए,की
कई सुहानी शाम आ के चली गई,

हर सुबह एक ख्वाब में ही बीत गई
कुछ करने की ख्याल में ही बीत गई
क्या खोया क्या पाया अब तक मैंने
समय इसी सवाल में ही बीत गई,

जीवन आ के खड़ी हुई दो राहों पर
इधर उधर या किधर की निगाहों पर
जीवन बची रही तो लाख भटकन बाद
हम फिर मिलेंगे किसी गली चौराहों पर ।।

झंझटें तमाम आ के चली गई

झंझटें तमाम आ के चली गई
होना था बदनाम हो के चली गई
जीवन में वसंत इतने देख लिए,की
कई सुहानी शाम आ के चली गई,

हर सुबह एक ख्वाब में ही बीत गई
कुछ करने की ख्याल में ही बीत गई
क्या खोया क्या पाया अब तक मैंने
समय इसी सवाल में ही बीत गई,

जीवन आ के खड़ी हुई दो राहों पर
इधर उधर या किधर की निगाहों पर
जीवन बची रही तो लाख भटकन बाद
हम फिर मिलेंगे किसी गली चौराहों पर ।।

योगदिवस

जोड़ सको ग़र पेट को निवालों से
जोड़ सको ग़र खेत को अनाजों से
जोड़ सको ग़र रेत को मैदानों से
अपनें कर्म से या कोई संयोग से
तब समझना जोड़ लिया ख़ुद को तूने
इस जहां से उस जहां तक योग से ,

ग़र पाट दिया सबके दिल के नफरत को
और बाट दिया हर हृदय मुहब्बत को
साथ कर दिया जो गली, गाँव, कस्बे को
मिटा कर मन के भेवभाव हर क्षोभ से
तब समझना जोड़ लिया ख़ुद को तूने
इस जहां से उस जहां तक योग से ,

योग बस युग्म नहीं है तन और मन का
योग बस युग्म नहीं फन और जन का
योग कोई युग्म नहीं धन और रण का
दूर कर लिया जो इन संसारी वियोग से
तब समझना जोड़ लिया ख़ुद को तूने
इस जहां से उस जहां तक योग से ।।

बिमल तिवारी आत्मबोध
देवरिया उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मैं और मेरी तनहाई | Main aur Meri Tanhai

    मैं और मेरी तनहाई ( Main aur Meri Tanhai )   मिलने को तो मिला बहुत, पर मनचाहा न मिला। निद्रालस नयनों को सपनों ने है बहुत छला। बनते मिटते रहे चित्र कितने ही साधों के। दण्ड भोगता रहा न जाने किन अपराधों के, साॅसों की पूंजी कितनी ही, मैंने व्यर्थ गंवाई। बहुत बार भयभीत…

  • Hindi Kavita -भारत का गौरव

    भारत का गौरव ( Bharat Ka Gaurav )     राम तेरे आर्याव्रत अब, शस्त्र नही ना शास्त्र दिखे। धर्म सनातन विघटित होकर,मात्र अंहिसा जाप करे।   शस्त्रों की पूजा करते पर, शस्त्र उठाना भूल गए, रणचंडी का वैभव भूले, खड्ग खप्पर सब भूल गए।   परशुराम का परशु अब तो, यदा कदा ही दिखता…

  • डॉ. सुनीता सिंह ‘सुधा’ की रचनाएँ | Dr. Sunita Singh Sudha Poetry

    गणेश पूजन है! श्री गणेशाय नमःछंद-मनहरण घनाक्षरी शिव शक्ति के हैं प्यारे, जगत भर में न्यारे,गजानन गणेश को,हमारा नमन है ! गणपति सुखकर्ता, भव बाधा सब हर्ता,एकदंत चरणों में,सदैव वंदन है ! रिद्धि सिद्धि के है पति, देते सबको सन्मति,बुद्धि यश प्रदाता वो,पार्वती नंदन है ! प्रतिदिन सेवा करूँ , वियानक का ध्यान धरुँ,कामिनी करती नित,गणेश…

  • दिल की बातें | Dil ki baatein

    दिल की बातें ( Dil ki baatein )   सुनो , बरसों पहले जो नहीं किया वो अब कर दो तो सही जो तब नहीं कहा , वो अब कह दो तो सही…   मौसम तब भी थे, मगर दस्तूर न थे अब दस्तूर है ,तो लौटा लो वो गया मौसम तो सही….   दिल…

  • रामलला | Ram Lala

    रामलला  Ram Lala ( 2 )    देता अवध घुमाय मोर सजनवाँ ना, रामलला जी कै करित दर्शनवाँ ना। चलत डहरिया पिराई नहीं गोड़वा, छूट जाई एकदिन देखा हाथी-घोड़वा। पूरा होई जाई अपनों सपनवाँ ना, रामलला जी कै करित दर्शनवाँ ना। देता अवध घुमाय मोर सजनवाँ ना, रामलला जी कै करित दर्शनवाँ ना। सरयू नहाई…

  • मधुर-मधुर मेरे दीपक जल

    मधुर-मधुर मेरे दीपक जल नभ,जल और धरित्री का, अंधियारा छट जाएसदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । पुनि स्नेहिल गंगा पर्वत शिलाओं से निकल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । कभी भटकाव ना किसी की जिन्दगी में आए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । सत्य-न्याय की हवा, जल,थल,नभ में फैल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *