योग पर रचित दोहे

योग पर रचित दोहे

मन लगाकर योग करें,जीने की है कला।
मजहब से ऊपर योग,होगा सबका भला।

सूरज को करना नमन,ये योगों का सार।
तनाव मुक्त होंगे सब,मिला हमें उपहार।।

मिट जाएगी थकावट,मिलता है आराम।
दुनिया की पहचान है,बने योग से काम।।

वजन घटाए आपका,रोज करेंगे योग।
संकल्प सबको लेना,मेरा यह अनुरोध।।

करे योग – रहे निरोग,सेहत का है राज।
न आएगी काम दवा,योग करोगे आज।।

योग को अपनाएगा,कभी दवा न खाए।
वह सुखी कहलाएगा,सेहत भी बनाए।।

जन-जन की पहचान है,दूर भगाए रोग।
जीवन में उपयोग है,करना सबको योग।।

सभी पहले ध्यान करें, करें योग अभ्यास।
मन का मयूर नाचता,सुख का है एहसास।।

न होंगे कभी बीमार,सरल-सहज है योग।
मिले सफलता खेल में,योग करे सहयोग।।

योग करें-निरोग रहे,सबको रखना ध्यान।
योग को अपनाऍंगे, बन जाएगा बलवान।।

आती है नव – चेतना,उमर बढ़ा दे योग।
थोड़ा समय निकालिए,करता योग निरोग।।

आलस को हम त्याग दे,योग को अपनाए।
योग साधना हम करें,भोजन भी पच जाए।।

बात हमारी मानिए,पहले करना ध्यान।
न होंगे कभी बीमार,बनेगा पहलवान।।

योग दिवस को मनाए,करें योग की बात।
सूरज को करिए नमन,करें योग का साथ।।

यह सेहत भी बनाता, करें योग उपचार।
ॐ शब्द का ध्यान करें,है जीवन का सार।।

हमें पढ़ाता योग है,अनुशासन का पाठ।
खुशियों के दीये जले,जीवन होगा ठाठ।।

सारे जग से जोड़ दे,चले योग की ओर।
प्राणायाम और योग ,मन का नाचे मोर।।

करें प्रतिदिन योगासन,योग मिटाते रोग।
सुबह और शाम कीजिए,करें हमेशा योग।।

जीवन में करना योग,यह होगा सुंदर तन।
है जीवन में उपयोग, प्रसन्न होगा यह मन।।

होगी नहीं बीमारी,यह तन बने सुडोल।
ये समझेंगे सब लोग,ये योग है अमोल।।

डॉ. भेरूसिंह चौहान “तरंग”
४रोहिदास मार्ग , झाबुआ
जिला – झाबुआ (म. प्र.)
पिन : ४५७६६१
मो.नंबर : ७७७३८६९८५८

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • ऊँ जय माँ शारदे!

    ऊँ जय माँ शारदे! 1माँ दुर्गा ममतामयी, अद्भुत है श्रृंगार।दुर्गा दुर्गविनाशिनी, भक्त करें जयकार।। 2माँ मेरी विनती सुनें, हरेन सकल संताप।वरद हस्त धर शीश पर, हृदय विराजें आप।। 3दुर्गा दुर्गति दूर कर, सुगम बनातीं राह।रोगनाशिनी तारिणी, करतीं पूरी चाह।। 4पापमोचनी कालिका, मंगलमय हैं काम।दुर्गम की संहारिणी, तब से दुर्गा नाम।। 5घट- घट वासी मातु से,…

  • गुलिया के दोहे | Gulia ke Dohe

    गुलिया के दोहे ( Gulia ke Dohe ) ( 2 )  कभी-कभी ये सोचकर, आता है आवेश। मिला कहाँ बलिदान को, वो सपनों का देश।। लोकतंत्र को हो गया, जाने कैसा मर्ज़। बात करें अधिकार की, लोग भूलकर फर्ज़।। अब लोगों के बीच से, गायब हुआ यकीन। साँच – झूठ का फैसला, करने लगी मशीन।।…

  • डॉ. सत्यवान सौरभ के पच्चास चर्चित दोहे

    डॉ. सत्यवान सौरभ के पच्चास चर्चित दोहे   आज तुम्हारे ढोल से, गूँज रहा आकाश। बदलेगी सरकार कल, होगा पर्दाफाश।। छुपकर बैठे भेड़िये, लगा रहे हैं दाँव। बच पाए कैसे सखी, अब भेड़ों का गाँव।। नफरत के इस दौर में, कैसे पनपे प्यार। ज्ञानी-पंडित-मौलवी, करते जब तकरार।। नई सदी ने खो दिए, जीवन के विन्यास।…

  • हिन्दी दिवस पर पाँच दोहे | Hindi Diwas Par 5 Dohe

    हिन्दी दिवस पर पाँच दोहे ( Hindi Diwas Par 5 Dohe ) हिन्दी मिश्री की डली, सरगम की झंकार।हिन्दी तो मनमोहिनी, अनुरागी संसार।। हिन्दी भाषा में सभी, कला ज्ञान-विज्ञान।सबसे पहले हम करें, इस भाषा का मान।। देवनागरी लिपि अथक, अनुपम अनश अनन्य।हिन्दी के उपकार से, कौन नहीं है धन्य।। दिशा-दिशा में हो रहा, हिन्दी का…

  • वायदों का झांसा | दोहा

    वायदों का झांसा ( Waydon ka jhansa )   वायदों का झांसा देते नेता जुमले बाज़! जान चुकी जनता इन्हें पोल खुली है आज!! देंगे सबको कहता था पंद्रह पंद्रह लाख! सिंहासन पर बैठ गया चुरा रहा अब आंख!! सत्ता में गुंडे -मवाली बैठे नेताओं संग! भ्रष्ट्रचारी ही लड़ रहे भ्रष्ट्रचार की जंग!! मंदिर -मस्जिद…

  • प्रभु श्रीराम पर दोहे | Prabhu Shri Ram Par Dohe

    प्रभु श्रीराम पर दोहे ( Prabhu Shri Ram Par Dohe )   कल्प-कल्प अवतार ले,किए विविध प्रभु कर्म। नित प्रति लीला गान से,रघुवर निभता धर्म।।1 रघुवर लीला गान सुन,कवि रचता नव काव्य। श्रेय मिला जग में उसे,हुआ सहज संभाव्य।।2 युगों-युगों होता रहा,पाप पुण्य का खेल। लेखा जोखा की नियति, राम कराएँ मेल।।3 छोड़ द्वंद्व मन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *