Badal par Kavita

बादल कही से आओ ना

बादल कही से आओ ना

( बाल गीत )

सूरज मामा आसमान पर
बढ़ती गर्मी तापमान पर
सुख गईं सब नदियां नाले
दादी नहीं लेती एक निवाले

यह गर्मी खूब सताती है
तन मन में आग लगाती है
पंखे के नीचे सोते हैं
फिर भी गर्मी से रोते हैं

गुनगुन कान्हा सोना प्यारे
गिनते रहते जाग के तारे
नारियल पानी खीरा ककड़ी
कुछ नहीं खाती गैया बकरी

धूप सुबह ही दर पर आते
बाहर हम तो जा नहीं पाते
पीपल पेड़ की छांव में
हम खेलते कागजी नाव में

बादल कही से आओ ना
पानी छत पर बरसाओ ना
फुदक फुदक के गाती चिड़िया
संग जमी पे आती चिड़िया

©बिमल तिवारी आत्मबोध
देवरिया उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • योग

    योग ( दोहा आधार छंदगीत ) श्वास और प्रश्वास से, समता भाव निखार।।योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार। समय निकालो योग का, करिए प्राणायाम।स्वस्थ्य शरीर रहे सदा, चित्त वृत्ति परिणाम।।ध्यान धारणा यम-नियम, आसन प्रत्याहार।योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार। चित्तवृत्ति को साधकर, स्थिर करता योग।आसन विविध प्रकार के, रखते…

  • बगावत नहीं होती | Kavita bagawat nahi hoti

    बगावत नहीं होती! ( Bagawat nahi hoti )    भगवान की अदालत में वकालत नहीं होती, किसी के चिल्लाने से कयामत नहीं होती। जहाँ रहेंगे सच्चरित्र औ पक्के ईमानवाले, किसी के भड़काने से बगावत नहीं होती।   इतना सीख चुका हूँ मैं इन आबो-हवा से, किसी से मुझे अब शिकायत नहीं होती। पैसे का नशा…

  • कामयाबी के सफ़र में | Kamyabi ke Safar me

    कामयाबी के सफ़र में ( Kamyabi ke safar me )    कामयाबी के सफ़र में धूप बड़ी काम आई, छाँव मिल गई होती तो कब के सो गए होते! अपनों से ठुकराना भी यथार्थ साबित हुआ, नहीं तो अपनी कला से हम वंचित रह जाते! चले जाएंगे हमें यूं तन्हा छोड़ कर एक दिन, पता…

  • भावपूर्ण श्रद्धांजलि : पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह

    पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह डॉ मनमोहन गुरुमुख सिंह,महान अर्थतज्ञ डॉक्टर सिंह। पी एचडी कैंब्रिज विश्वविद्यालय से,डी. फिल ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से। अर्थशास्त्र के एक महान प्राध्यापक रहे,वाणिज्य उद्योग मंत्रालय के सलाहकार रहे। प्रणेता भारत की आर्थिक विकास के,बने रहे गवर्नर भारतीय रिजर्व बैंक के। भारत के महान अर्थमंत्री,प्रधानमंत्री रहे,अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के सलाहकार रहे। पद्म…

  • दृढ़ता का सन्देश | Dridhta ka Sandesh

    दृढ़ता का सन्देश ( Dridhta ka sandesh )    हिमालय के ये शैल-शिखर संकल्प शक्ति का पान किए। मानो अविचल सिद्धांतो पर, दृढ़ता का सन्देश लिए। कल-कल निनाद करती गंगा, जीवन- संगीत सुनाती हैं। धरती के सुंदर समतल में, गति का सन्देश बहाती हैं।   गीता शर्मा  ( हिमाचल प्रदेश ) यह भी पढ़ें :-…

  • टूटता तारा | Tootata Tara

    टूटता तारा ( Tootata tara )    एक रात बातों के मध्य तुम एकाएक खामोश हो गए थे मेरे पूछने पर मुझसे कहा मांग लो तुम्हें जो दुआ में माँगना है आज तुम्हारी मुराद पूरी हो जायेगी मैंने कहा – कैसे ? तुमने इशारा किया टूटते तारे का जिससे मैं थी अनभिज्ञ देख लो मेरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *