वो समझते हैं
समझते नहीं होंगे लोग।
वो उलझते हैं
पर उलझते नहीं हैं लोग।
वो सुलगाते हैं
पर सुलगते नहीं हैं लोग।
उम्र कद कर्म अनुभव संस्कार की कमी,
लहजे से ही दिख जाता है, हर कहीं।
कुछ ज्यादा ही उछलते है वो,
आका के संरक्षण में पलते हैं जो।
टोपियां लोगों की उछालकर,
चलते हैं मजे ले लेकर।
हैं जो गैर कानूनी कार्यों में लिप्त,
परिचय यह उनका संक्षिप्त।
कारोबार नशे का, रहते भी हैं नशे में
देख नहीं पाते-
लटके गुनाह कितने हैं गले में?
या सने हैं पैर कीचड़ में।
मद में मस्तक ऊपर किए हुए हैं,
आजू बाजू भी देखते नहीं हैं।
मिंया मिट्ठू बन , शान हैं दिखाते!
रहते सदा इठलाते!
बघारते शोखियां,
भले अच्छी न लगे उनकी बोलियां।
बैठ सड़क पर मजमा हैं लगाते,
आने जाने वालों की हंसी हैं उड़ाते;
मन ही मन हैं मुस्काते ।
लेकिन,
हजारों होंठ मुस्काएंगी
उस दिन
जब उन्हें समय पकड़ेगा
या लंबे कानून के हाथ जब जकड़ेगा
निचोड़ेगा वकील
चलेगी न कोई रब के आगे दलील
मनेगी दिवाली होली
खुलकर निकलेगी सबकी बोली
ये वो नहीं जानते?
खुदा जानता है!
वही अपने बंदों को
ठीक ठीक पहचानता है;
और अंजाम तक पहुंचाता है।
छोटी चीजें ( Choti Chijen ) छोटी चीज़ों पर नजर रखना बहुत बड़ा काम है छोटी चीज़ें ही जनम देती है विराट चीज़ों को पैदा होता है बरगद का पेड़ छोटे से बीज से देख लेती है छोटी-सी आँखे बड़ी दुनिया को शुरु होती है मीलों का सफर छोटे से कदम से फूटते हैं…
वर्ग विशेष ( Varg vishesh ) मानते हो यदि कोई स्वयं को साहित्यकार तो उसे खुलकर भी विरोध मे लिखना होगा लुट रहीं बहन बेटियां ,सरेआम कत्ल हो रहे बढ़ रहे दंगे फसाद , आतंकी मस्त हो रहे चोले बदलकर जिहादी ,कर रहे नाच नंगा संभाल रहे अभी आप,तहजीबी जमुना गंगा आए बन शरणार्थी,तानाशाही…
टूटे दिल की पीर ( Toote dil ki peer ) टूटे दिल की पीर भला अब कौन जाने। कौन सुनेगा फरियाद दर्द भरे अफसाने। कौन जाने हाल उन बुड्ढे मां और बाप के। आने लगे औलाद को जूते अब नाप के। कौन सुनेगा किसको सुनाएं दर्द दबाए बैठे हैं। कौन जाने अश्कों के मोती…
प्रेम का नाता ( Prem ka Nata ) यह कैसा, प्रेम का नाता है? कितनी भी ,अनबन हो चाहे । यह पुनः ,लौट कर आता है। जितना बचना ,चाहें इससे । यह उतना, बढ़ता जाता है। हटाकर घृणा, को यह पुनः। अपना स्थान, बनाता है । सबकी चालों, को सहकर भी। यह हर क्षण ,…
हारना हमको नहीं गवारा ( Harna Humko Nahi Gavara ) जोश जज्बा रखकर चलते हैं तूफानों में हम पलते हैं हिम्मत बदले विपरीत धारा हारना नहीं हमको गवारा संस्कार कुछ ऐसे पाये हैं लक्ष्य साधने हम आए हैं अटल इरादे मानस हमारा हारना नहीं हमको गवारा तूफानों से भीड़ सकते हैं आंधियों …
भगवान ऋषभ का दीक्षा कल्याणक दिवस आदिनाथ भगवान का स्मरण कर ले ।यह जीवन क्षण – क्षण बीत रहा हैं ।इसका हम सही से ज्ञान कर लें ।जन्म – मरण में भ्रमण कर रही नैया को ,भव – सागर से तरने का प्रण लें ।आदिनाथ भगवान का स्मरण कर ले ।मेरा धन मेरा तन ही…