हाँ! मैं आसमान से बात करती हूँ

हाँ! मैं आसमान से बात करती हूँ

मैं वो लड़की हूँ —
जो अक्सर रात की चुप्पियों में
खुद से सवाल करती है:
क्या मेरा होना बस एक समझौता है?
या कोई पुकार है —
जो इस सदी के शोर में गुम हो गई?

मेरी हथेलियाँ खाली नहीं हैं,
इन पर बिखरे हैं अधूरे ख्वाब,
जो रोज़ सिले जाते हैं
घर की चौखटों से,
नियमों की टांकों से,
और झूठी मुस्कानों के धागों से।

पर क्या कोई देखता है
कि मेरी साँसों में
एक पूरा आकाश धड़कता है?
जहाँ हर कोना कहता है
तू बस उड़, जो चाहे वो बन।

मैं उड़ना चाहती हूँ,
पर पंखों को सिर्फ़ फैलाना काफी नहीं होता
उन्हें सहना पड़ता है बोझ भी,
अपने डर, अपनी चुप्पियों,
और समाज के ‘नहीं’ का वज़न भी।

मुझसे कहा गया
लड़कियाँ सितारे नहीं चुनतीं,
वे छत देखती हैं, सीमाएँ जानती हैं।
पर मैं जानती हूँ,
कि जो लड़कियाँ चुप रहती हैं,
वो भी कभी-कभी
अंदर ही अंदर पूरा ब्रह्मांड रचती हैं।

मैं खुल कर जीना चाहती हूँ,
ना किसी की परिभाषा में,
ना किसी उम्मीद की कसम में बंध कर।
मुझे आवाज़ चाहिए
वो जो गले से नहीं, आत्मा से निकले।
वो जो कहे
मैं हूँ, और मेरा होना पूरा है।

हर सुबह जब सूरज उगता है,
मैं उसकी रौशनी से पूछती हूँ:
क्या अब मैं उड़ सकती हूँ?
और वो मुस्कुरा कर कहता है —
ये उड़ान तो तुझमें ही थी,
बस तूने खुद को रोका हुआ था।

मैं अब खुद को खोल रही हूँ —
धीरे-धीरे,
ज़ख्मों के पर्दों को हटाकर,
सपनों के परों को सहेजकर।

और जब कभी तुम मुझे देखो
उस नीले आकाश की ओर उड़ते हुए,
समझ जाना
ये सिर्फ़ एक लड़की नहीं,
बल्कि एक इंकलाब है —
जो खुल कर जीने की इजाज़त मांगने नहीं,
उसे छीनने आई है।

गरिमा भाटी “गौरी”
सहायक आचार्या, रावल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन,
फ़रीदाबाद, हरियाणा।

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • नशे से हुआ इंसान बर्बाद

    नशे से हुआ इंसान बर्बाद उड़ता युवा नशा मुक्त समाज की ओर बढ़ते कदम,एक सपना है जो सच होने की उम्मीद है।।नशे की जंजीरों से मुक्त होकर,हम एक नए युग की ओर बढ़ सकते हैं। नशा मुक्त समाज में हर कोई होगा स्वस्थ,हर कोई होगा खुशहाल, हर कोई होगा समृद्ध।नशे की लत से मुक्त होकर,हम…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita | Hindi Poem- भाग्य

    भाग्य ( Bhagya )   एक  डाली  टूट  कर,  गिर  के  जँमी पे आ गयी। अपनों से कटते ही, दुनिया की नजर में आ गयी।   बचना  है  उसको, बचाना  है  यहाँ  अस्तित्व को, द्वंद   में   ऐसी  पडी,  घनघोर  विपदा  आ  गयी।   किसको अपना मानती, सन्देह किस पर वो करे। इससे  थी अन्जान  अब,…

  • रक्षक

    रक्षक जन्म लेकर जब वह आंख खोलती है देख कर दुनिया जाने क्या सोचती है   भरकर बाहों में है प्यार से उठाता शायद इसे ही मां कहा जाता   चारों तरफ है लोगों की भीड़ किससे कौन सा रिश्ता नाता   कोई भाई, चाचा कोई तो कोई मेरा पिता कहलाता मैं तो ढूंढूं उसे…

  • रिश्तो का मेला | Poem on rishtey in Hindi

    रिश्तो का मेला ( Rishton ka mela )     सद्भाव का संगम अनूठा  रिश्तो का मेला जहां उमड़ता सागर है अपनापन अलबेला   एक दूजे के दर्द बांटते सुखों में रहते शामिल तीज त्योहार होली दिवाली सब मनाते हिलमिल   खुशियों का संसार हमारा प्यारा रिश्तो का मेला धागा है यह अटूट प्रेम का…

  • मै फक्र से कहती हूं | Phakar se

    मै फक्र से कहती हूं ( Mai phakar se kahti hoon )   मेरे पास भी दोस्त है, अंधेरी रातो मे खड़ा मेरा प्यार है, मुझे रोशनी देता वह चाँद है ।। हाँ मै चाँदनी नहीं, मैं तो फूल हू जिसे पाने उसने काटो से रिश्ता जोड़ा है । मेरे पास दोस्तों की महफिल नही…

  • मांझा | Manjha par kavita

    मांझा ( Manjha )   मान जा रे मान जा रे माँझे अब तो जा मान गर्दन काट उड़ा रहा है क्यों लोगों की जान ? डोर न तेरी टूटती है तू साँसों को तोड़े गर्दन कटी देख बच्चों की माँ बाप सिर फोड़े तलवार है रह म्यान में मत ना सीना तान मान जा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *