मैली चादर | Maili Chadar

मैली चादर

( Maili Chadar )

यौवन का वो पड़ाव था,
हर बात से अनजान थी,
गांव की वो भोली लड़की,
अपने शारीरिक अंगों से भी अनजान थी,
एक रोज ना जाने क्या हुआ,
दर्द से उसका हाल बेहाल हुआ,
उठकर देखा जब खुद को,
रक्त से सना पाया खुद को,
हैरान थी देखकर अपनी चादर,
दाग लगा था कैसा उसपर,
देखकर ये सब सबने उसे अछूता कहा,
ना चाहते हुए भी उसने ये दर्द सहा,
सोच रही वो क्या उसने कोई पाप है किया,
किसने उसे यूं दागदार किया,
किसी ने मनाई खुशी इस दाग से,
किसी ने इससे दूरी बनाई,
पर कैसे किसी ने नहीं बताया उसे,
वो इस मैली चादर से ही तो रजस्वला कहलाई।।

 

आर.वी.टीना
बीकानेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें:-

कान्हा बरसाना आ जाइयो | Poem on Kanha in Hindi

Similar Posts

  • वसंत आगमन | Vasant Aagman par Kavita

    वसंत आगमन ( Vasant aagman )    कानन कुंडल घूँघर बाल ताम्ब कपोल मदनी चाल मन बसंत तन ज्वाला नज़र डगर डोरे लाल। पनघट पथ ठाढ़े पिया अरण्य नाद धड़के जिया तन तृण तरंगित हुआ करतल मुख ओढ़ लिया। आनन सुर्ख मन हरा उर में आनंद भरा पलकों के पग कांपे घूंघट पट रजत झरा।…

  • अपेक्षा क्यों

    अपेक्षा क्यों चाह जब जुड़ जाएंपरिणाम सेअपेक्षा का…होता है आगमनमन की शांति काफिर होता है गमन दूसरे भी हमेंवही सम्मान देंजो हम…उन्हें दे रहेंदूसरे भी हमेंवही प्यार देंजो हम…उन्हें दे रहें यह जरूरी तो नहींकि हो…विचारधाराएं समानअपनी प्राथमिकताका तो…है हमें भानपर दूसरों कीप्राथमिकताओं काभी हो हमें ज्ञान जरा संभल करव्यवहार करना होगाइस रंग बदलते जमाने…

  • श्री कृष्ण प्रेम | Shri Krishna Prem 

    श्री कृष्ण प्रेम ( Shri Krishna Prem )   श्री कृष्ण प्रेम सुगंधि,श्री मद्भागवत में ********** तीन सौ पैंतीस दिव्य अध्याय, बारह प्रेरणा पुंज स्कंध । अठारह हजार श्लोक अनुपमा, शब्द आभा आनंद बंध । कथा श्रवण परम सुअवसर , सुषुप्त सौभाग्य जगावत में । श्री कृष्ण प्रेम सुगंधि,श्री मद्भागवत में ।। हिंद वांग्मय मुकुटमणि…

  • जिंदगी की दौड़ से तुम कब तक भागोगे | Kavita Zindagi ki Daud se

    जिंदगी की दौड़ से तुम कब तक भागोगे   जिंदगी की दौड़ से तुम कब तक भागोगे जगा रहा हूँ सोने वाले कब तक जागोगे। छिनी जा रही है तुम्हारी थाली की रोटियांँ जीने के लिए अधिकार कब तक मांगोगे। अधिकार मांगने से नहीं लड़ने से मिलेंगे फटे – चिथड़े में पेबंद कब तक तांगोगे।…

  • युग | Kavita yug

    युग ( Yug )   युगो युगो से परिवर्तन की आंधी चलती आई हम बदलेंगे युग बदलेगा सब समझो मेरे भाई   सत्य सादगी सदाचरण जीवन में अपनाओ युग निर्माण करने वालों प्रेम सुधा बरसाओ   त्रेतायुग में रामचंद्रजी मर्यादा पुरुष कहलाए द्वापरयुग में द्वारिकाधीश माखन मिश्री खाए   कलयुग में महापुरुषों ने शुभ कर्म…

  • कुर्सी | Kavita Kursi

    कुर्सी ( Kursi ) पद एवं कुर्सी का मुद्दा देशभक्ति, रोज़ी -रोटी से भारी हो गया ऐसा फ़रमान दिल्ली से जारी हो गया मर चुकी जन सेवा देश सेवा की भावना कुर्सी एवं पद के लिए ओछे हथकंडे घटिया दांव -पेंच कल का जनसेवक कलियुग का जुआरी हो गया वास्तविकता पर जब भी चलाई है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *